HBSE Class 11 Hindi Important Questions 2021-22 of Abhivyakti Aur Madhyam

Abhivyakti aur Madhyam Class 11 Hindi HBSE important questions for 2021-22 exams. This post will give you important questions that have the chance of coming into your exam because these questions asked frequently in exams. PDF Download Link is Given in Last of This Post.

Class 11th Hindi important questions 2021-22 

प्रश्न 1 संचार कितने प्रकार का होता है?

उत्तर– संचार के प्रकार का होता है। इसे मुख्य रूप से मौखिक और अमौखिक दो भागों में बांटा जा सकता है। जब हम मुख से कुछ बोल कर संचार करते हैं उसे मौखिक संचार कहते हैं। कई बार हम केवल कोई संकेत करते हैं या बिना कुछ कहे ही हमारे मन की बात हमारे भागों के द्वारा प्रकट हो जाती है। ऐसी संचार को अमौखिक संचार कहा जाता है। हमारे जीवन में अनेक भावनाएं केवल अमौखिक संचार के माध्यम से ही व्यक्त होती हैं। जैसे—खुशी, प्रेम, दुख, डर आदि।

इसके अतिरिक्त संचार के विभिन्न प्रकारों में वैयक्तिक संचार, अंतर्वैयक्तिक संचार, समूह संचार, जनसंचार आदि का नाम विशेष उल्लेखनीय है।

प्रश्न 2 जनसंचार क्या है? जनसंचार के कार्यों का संक्षेप में वर्णन करो।

उत्तर— संचार का सबसे महत्वपूर्ण प्रकार जनसंचार है। जब हम व्यक्तियों के समूह के साथ प्रत्यक्ष संवाद की अपेक्षा किसी तकनीकी या यांत्रिक माध्यम के द्वारा समाज के एक विशाल वर्ग से संवाद कायम करने का प्रयास करते हैं तो उसे जनसंचार कहते हैं। जनसंचार के माध्यम समाचार पत्र , रेडियो , टीवी , सिनेमा और इंटरनेट आदि हैं। जनसंचार के कार्य निम्नलिखित है—

  • जनसंचार के माध्यम हमें विश्व की अनेक घटनाओं की सूचना देने का कार्य करते हैं।
  • जनसंचार के माध्यम सूचनाओं के द्वारा हमें जागरूक और शिक्षित करते हैं।
  • जनसंचार के माध्यम हमारा मनोरंजन करने का कार्य भी करते हैं।
  • जनसंचार के माध्यम किसे देश और समाज का एजेंडा भी तय करते हैं। यह किसी घटना या मुद्दे को चर्चा का विषय बना कर सरकार समाज को उस पर अनुकूल प्रतिक्रिया करने पर बाध्य भी करते हैं।
  • जनसंचार माध्यमों का एक अन्य प्रमुख कार्य समाचार और संस्थाओं के कामकाज पर निगरानी रखना भी है।
  • जनसंचार माध्यम विभिन्न लोगों को अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए मंच भी प्रदान करते हैं। जिससे लोकतंत्र व्यवस्था मजबूत होती हैं।

प्रश्न 3 फीडबैक से क्या तात्पर्य है?

उत्तर– यह संचार प्रक्रिया का अंतिम तत्व है। संदेश को प्राप्त करने वाला व्यक्ति जब उसे समझ कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है तो उसे फीडबैक कहते हैं। संचार टिकरिया की सफलता में फीडबैक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। फीडबैक से यह स्पष्ट हो जाता है कि संचार सफल हुआ है या नहीं हो पाया है। यदि सफल नहीं हो पाता तो फीडबैक के अनुसार ही संचार अपने संदेश में सुधार करता है और उसे पुनः आगे बढ़ाता है।

प्रश्न 4 पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालिए।

उत्तर— पत्रकारिता वर्तमान युग की महत्वपूर्ण संस्था है जो हमें देश विदेश की घटनाओं से रूबरू कराती है। वर्तमान युग में इसका बहुत महत्व है जो निम्नलिखित है।

  • पत्रकारिता देश विदेश की गतिविधियों की जानकारी देती है।
  • इसके द्वारा विश्व के कोने -कोने की जानकारी पल भर में उपलब्ध हो जाती है।
  • पत्रकारिता जनसामान्य को उनके कर्तव्य, कर्म निष्ठा एवं अधिकारों का बोध कराती है।
  • वर्तमान युग में पत्रकारिता जनता की आंखों की रोशनी तथा कानों की श्रवण शक्ति बन गई है।
  • यह एक और ज्ञान – विज्ञान की विभिन्न जानकारियों का आधार बनती है तो दूसरी ओर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है।
  • पत्रकारिता समाज सुधार , राष्ट्रीय चेतना और मानव कल्याण की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
  • यह युगीन समस्याओं से जनसामान्य को जोड़ती है।

प्रश्न 5 डायरी लिखते समय किन – किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर— डायरी लिखते समय हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है–

  • डायरी सदा किसी नोटबुक अथवा पिछले साल की डायरी में लिखी जानी चाहिए। इसका कारण यह है कि यदि हम वर्तमान वर्ष की डायरी तिथि अनुसार लिखेंगे तो उसमें 1 दिन के लिए दी गई जगह कम या अधिक हो सकती है। इसे हमें भावों की अभिव्यक्ति को उसी सीमा में ही बांधना पड़ेगा।
  • डायरी लिखते समय स्वयं क्या करें कि आप क्या सोचते हैं और स्वयं को क्या कहना चाहते हैं। दिनभर की घटनाओं में से एक मुख्य घटना अथवा गतिविधि का चयन करने के बाद ही उसे शब्दबद्ध करें।
  • डायरी अत्यंत निजी वस्तु है। इसे सदा यही मानकर लिखे कि उसके पाठक भी आपसे एवं है और लेखक भी। इससे भाषा शैली स्वाभाविक बनी रहती है।
  • डायरी में भाषा की शुद्धता और शैली की विशेषता पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मन के भावों को स्वाभाविक वेग में जिस रूप में भी प्रस्तुत किया जाए , वही डायरी की शैली होती है।
  • डायरी समकालीन इतिहास होता है। अतः डायरी लिखते समय हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। डायरी में डायरी लेखक के भावों और तत्कालीन समाज को स्पष्ट देखा जा सकता है।

प्रश्न 6 पटकथा से क्या तात्पर्य है? पटकथा की संरचना कैसी होती है?

उत्तर— पटकथा शब्द से तात्पर्य एक ऐसी कहानी से है जो पर्दे पर दिखाई जाए छोटा अथवा बड़ा कोई भी हो सकता है। कहने का भाव यह है कि जो कहानी टेलीविजन अथवा सिनेमा में दिखाए जाने के लिए लिखी जाती है उसे पटकथा कहते हैं फिल्म तथा दूरदर्शन की पटकथा में पात्र चरित्र , नायक प्रतिनायक , घटनास्थल , दृश्य , कहानी का क्रमिक विकास , समाधान आदि सभी कुछ होता है। इसमें छोटे-छोटे दृश्य और असीमित घटनास्थल होते हैं। इसकी कथा प्लस बैक अथवा फ्लैश फॉरवर्ड तकनीकी से किसी भी प्रकार से प्रस्तुत की जा सकती है। फ्लैशबैकसे अतीत में हो चुकी या फिर भविष्य में होने वाली घटनाओं को प्रस्तुत किया जाता है। इसमें एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर घटित घटनाओं को भी दिखाया जा सकता है। कथानक को विभिन्न दृश्यों में बदलते हुए अंत की ओर ले जाया जाता है।

प्रश्न 7 पटकथा लिखते समय हमें किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

उत्तर— पटकथा लिखते समय हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • किसी भी दृश्य का बंटवारा करते समय यह ध्यान रखा जाए कि किन आधारों पर हम दृश्य का बंटवारा कर रहे हैं।
  • प्रत्येक दृश्य के साथ उस दृश्य के घटनास्थल का उल्लेख करना आवश्यक है।
  • प्रत्येक दृश्य के साथ होने वाली घटना के समय का संकेत भी दिया जाना चाहिए।
  • प्रत्येक दृश्य के साथ यह सूचना देनी भी आवश्यक है कि वह घटना खुले में अथवा बंद स्थान पर हो रही है।
  • पत्रों की गतिविधियों के संकेत भी प्रत्येक दृश्य के प्रारंभ में देनी चाहिए।

प्रश्न 8 विद्यालय में हुए पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यवृत्त तैयार कीजिए।

उत्तर— कल दिनांक.…………को हमारे बाल विकास विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। मुख्य अतिथि महोदय ने इस समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। सर्वप्रथम दसवीं कक्षा के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात 12वीं कक्षा की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिससे समारोह में उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र का पुरस्कार प्रिंस को दिया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि मेहमान तथा दर्शकों का धन्यवाद किया।

HBSE 11th Class Hindi Important Questions of Abhivyakti Aur Madhayam 1 and 2 Marks

प्रश्न 1 भारत का पहला समाचार वाचक किसे माना जाता है?

उत्तर— देवर्षि नारद को

प्रश्न 2 खोजपरक पत्रकारिता क्या है?

उत्तर— खोजपरक पत्रकारिता से तात्पर्य ऐसी पत्रकारिता से है जिसमें गहराई से खोजबीन करके उन तथ्यों और सूचनाओं को सामने लाने की कोशिश की जाती है जिन्हें दबाने या छुपाने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकार की पत्रकारिता में भ्रष्टाचार , अनियमितताओं और गड़बड़ियों को सामने लाने का प्रयास किया जाता है।

प्रश्न 3 विशेषीकृत पत्रकारिता क्या है?

उत्तर– पत्रकारिता के विषय के अनुसार विशेषता के सात क्षेत्र माने जाते हैं इनमें संसदीय , न्यायालय , आर्थिक , खेल , विज्ञान और विकास , अपराध तथा फैशन और फिल्म पत्रकारिता आदि आते हैं। इन क्षेत्रों के समाचार इन विषयों में विशेषता प्रकट किए बिना देना कठिन होता है। इसे ही विशेषीकृत पत्रकारिता कहा जाता है।

प्रश्न 4 वॉचडॉग पत्रकारिता क्या है?

उत्तर– लोकतंत्र में पत्रकारिता और समाचार मीडिया का मुख्य दायित्व सरकार के कामकाज पर नजर रखना और किसी भी गड़बड़ी को जनता के सामने लाना है। इसे ही परंपरागत रूप से वॉचडॉग पत्रकारिता कहा गया है।

प्रश्न 5 लाइव से क्या अभिप्राय है?

उत्तर– किसी समाचार का घटनास्थल से दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण लाइव कहलाता है।

प्रश्न 6 भारत में इंटरनेट का आरंभ कब हुआ था?

उत्तर– भारत में इंटरनेट का आरंभ सन 1993 में हुआ था।

प्रश्न 7 पत्रकारिता लेखन की सबसे जानी-मानी शैली कौन सी है?

उत्तर– उल्टा पिरामिड शैली

प्रश्न 8 फीचर किसे कहते हैं?

उत्तर– किसी सुव्यवस्थित , सृजनात्मक और आत्म निष्ठ लेखन को फीचर कहते हैं इसके माध्यम से सूचनाओं के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान दिया जाता है।

प्रश्न 9 भारत में पहला छापाखाना कहां और कब खुला था?

उत्तर– भारत में पहला छापाखाना गोवा में सन 1556 ई० में खुला था।

प्रश्न 10 “ऐनी फ्रैंक की डायरी” छपी डायरी किन वर्षों के मध्य लिखी गई थी?

उत्तर– 1942-44 में

 

Leave a Comment

error: