पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप Class 6 भूगोल Chapter 6 Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography chapter 6 in Hindi / भूगोल पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप / Prithvi ke Pramukh Sthalroop Question Answer.

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप कक्षा 6 भूगोल Chapter 6 Question Answer


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

प्रश्न (i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – पर्वत, पठार तथा मैदान प्रमुख स्थलरूप हैं।


प्रश्न (ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है ?

उत्तर – 

पर्वत पठार
पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है यह आसपास के क्षेत्र से बहुत ऊंचा होता है। वहां का धरातल खड़ी ढाल वाला होता है तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती है। पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। यह आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसके ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होती है।

प्रश्न (iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – पर्वत मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं- वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत।


प्रश्न (iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं ?

उत्तर – मनुष्यों के लिए पर्वत कई प्रकार से उपयोगी हैं

  • पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं। बहुत सी नदियों का स्त्रोत पर्वतों में स्थिति हिमानियों में होता है।
  • पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा बिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
  • पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पति या तथा जीव जंतु पाए जाते हैं।
  • सैलानियों के लिए पर्वत की यात्रा उपयुक्त स्थान है। वे पर्वतों की यात्रा उन की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए करते हैं।
  • विभिन्न प्रकार के खेल; जैसे – पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कीइंग पर्वतों के प्रचलित खेल है।

प्रश्न (v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है ?

उत्तर – नदियां पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती हैं। अपने साथ ले जाने वाले पदार्थ; जैसे – पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्ही निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।


प्रश्न (vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों ?

उत्तर – नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं क्योंकि

  1. समतल भूमि पर मकानों का निर्माण करना सरल होता है।
  2. इन मैदानों की भूमि समतल तथा उपजाऊ होती है। यहां कृषि करना सरल होता है।
  3. यहां यातायात के साधन विकसित होते हैं।

प्रश्न (vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों ?

उत्तर – पर्वतों में जनसंख्या निम्नलिखित कारणों से कम होती है

  1. ऊबड़-खाबड़ भूमि तथा कठोर जलवायु के कारण यहां का जीवन कठिन होता है।
  2. यहां यातायात के साधनों का अभाव होता है।
  3. खड़ी ढालों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि करना सरल नहीं है।
  4. पर्वतों में घर बनाना या सड़के बनाना बहुत अधिक कठिन होता है।

2, सही उत्तर पर चिह्नित (✓) कीजिए ।

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते है –
(क) ऊंचाई
(ख) ढाल
(ग) अभिमुखता।
उत्तर :- (क) ऊंचाई।


(ii) हिमानी कहां पाई जाती है ?
(क) पर्वतों में,
(ख) मैदानों में,
(ग) पठारों में ।
उत्तर :- (क) पर्वतों में।


(iii) दक्कन का पठार कहाँ स्थित है ?
(क) केन्या
(ख) ऑस्ट्रेलिया
(ग) भारत I
उत्तर :- (ग) भारत I


(iv) यांगत्से नदी कहां बहती है?
(क) दक्षिणी अमेरिका
(ख) ऑस्ट्रेलिया
(ग) चीन।
उत्तर :- (ग) चीन।


(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?
(क) ऐंडीज
(ख) आल्पस
(ग) रोकना ।
उत्तर – (ख) आल्पस ।


3. खाली स्थान भरें-

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को…….. कहते हैं ।
(ii) हिमालय एवं आल्पस ……. पर्वतों के उदाहरण है ।
(iii) ……….क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है ।
(iv) ………… पर्वतों का एक क्रम है।
(v) ……… क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं ।

उत्तर – (i) मैदान (ii) वलित (iii) पठारी (iv) पर्वत शृंखला (v) मैदानी।


 

Leave a Comment

error: