‘माता का आँचल’ पाठ में चबूतरे पर खेती करने के नाटक का वर्णन कीजिए। Class 10 Hindi माता का आँचल- कृतिका भाग 2

Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 chapter 1 माता का आँचल / mata ka anchal Question Answer for CBSE, HBSE, RBSE, Up Board, MP Board


प्रश्न. ‘माता का आँचल’ पाठ में चबूतरे पर खेती करने के नाटक का वर्णन कीजिए।

उत्तर – ‘माता का आँचल’ पाठ में जब भोलानाथ अपने साथियों के साथ चबूतरे पर खेती करने करने का नाटक करते थे। तब चबूतरे के छोर पर घिरनी बनाई जाती और उसके नीचे की गली कुआं बन जाती थी। मूँज की बटी हुई पतली रस्सी में एक चुक्कड़ बांध गराड़ी पर चढ़ाकर लटका दिया जाता और दो लड़के बैल बनकर ‘मोट’ खींचने लग जाते थे। चबूतरा खेत बनता, कंकड़ बीज बनते थे। बड़ी मेहनत से खेतों को जोता जाता और जल्दी ही फसल भी तैयार हो जाती और उसे साथ के साथ काट लेते थे। फसल काटते समय सभी साथी मिलकर गाते थे।


 

Leave a Comment