आम की कहानी Class 1 Hindi Chapter 2 Summary – रिमझिम NCERT Solution

NCERT Solution for Class 1 Hindi Rimjhim chapter 2 Aam ki Kahani Summary Solution for students. Here you got all Chapters Solution with Summary, Vyakhya, Word Meaning, Question answer and Worksheet for students of CBSE, HBSE, Up Board, RBSE

Also Read:- Class 1 Hindi रिमझिम NCERT Solution

Class 1 Hindi Chapter 2 Aam ki Kahani Solution with Summary for students of CBSE, HBSE, Up Board, RBSE

Class 1 Hindi Chapter 2 आम की कहानी Summary



आम की कहानी Explanation

एक बार की बात है एक लड़की ने एक पके हुए आम को देखा। आम देखने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट दिख रहा था। लड़की के मन में उसको खाने की इच्छा जागी। पास में ही एक कौवे की नजर भी उसी आम पर पड़ गई। कौवा पास की टहनी पर बैठकर आम को तोड़ने की तरकीब बनाने लगा। लेकिन तभी लड़की अपने भाई को बुला कर लाती है जिसके हाथ में गुलेल थी। उसने अपने भाई को वह आम दिखाया और उसे तोड़ने के लिए कहा। जैसे ही आम टूट कर नीचे गिरने लगा उस कौवे की खुशी का ठिकाना ना रहा। कौवे ने जल्दबाजी में उस गिरते हुए आम को हवा में ही पकड़ लिया। जिसके चलते कौवा अपना संतुलन खो बैठा और मधुमक्खियों के छत्ते में जा टकराया। कौवे की चोंच से आम छूट कर उसी के घोसले में जा गिरा जिसमें कौवे ने अंडे दे रखे थे। पेड़ पर घूम रही गिलहरियों को घोसले में आम दिखाई दिया तो वे उसे उठाकर पेड़ की दूसरी टहनी पर चली गई। तभी उन अंडों में से कौवे के छोटे बच्चे बाहर निकल आए और जोर जोर से चिल्लाने लगे। गिलहरी यह दृश्य देख घबरा गई और उसके हाथों से भी आम छूट गया जो नीचे एक व्यक्ति की पगड़ी पर जा गिरा। उस लड़की और उसके भाई ने उस आम को पगड़ी पर से उठा लिया। उसके भाई को अपने निशाने पर यकीन नहीं हो रहा था और वह मन ही मन बहुत खुश था। बाकी सभी प्राणी आम को केवल देखते ही रह गए।


Leave a Comment

error: