आम की टोकरी Class 1 Hindi Chapter 3 Summary / व्याख्या – रिमझिम NCERT Solution

NCERT Solution for Class 1 Hindi Rimjhim chapter 3 Aam ki Tokari Summary Solution for students. Here you got all Chapters Solution with Summary, Vyakhya, Word Meaning, Question answer and Worksheet for students of CBSE, HBSE, Up Board, RBSE

Also Read:- Class 1 Hindi रिमझिम NCERT Solution

Class 1 Hindi Chapter 3 Aam ki Tokari Solution with Summary for students of CBSE, HBSE, Up Board, RBSE NCERT Solution

Class 1 Hindi Chapter 3 आम की टोकरी Summary / व्याख्या


पाठ का सार

एक छह साल की लड़की आम की टोकरी भर कर लाती है् किसी को भी उन आमों की कीमत नहीं बताती है। वह हमें बुलाकर हमें आम खाने को देती है। हम उससे नाम पूछते हैं। लेकिन वह हमें नहीं बताती है। फिर हम उससे नाम पूछना छोड़ देते हैं। अब हमें सिर्फ आम चूसना है।


पाठ 3 आम की टोकरी कठिन शब्दार्थ सहित व्याख्या


छह साल की छोकरी,
भरकर लाई टोकरी ।

कठीन शब्दार्थ – छोकरी – लड़की।

व्याख्या – छह साल की लड़की टोकरी भर कर लाई है।


टोकरी में आम हैं,
नहीं बताती दाम है।

कठिन शब्दार्थ – दाम – कीमत।

व्याख्या – लड़की की टोकरी में आम के फल हैं और वह उनकी कीमत नहीं बता रही है।


दिखा-दिखाकर टोकरी,
हमें बुलाती छोकरी ।

कठिन शब्दार्थ – बुलाती – पुकारना। छोकरी – लड़की।

व्याख्या – वह छोटी लड़की हमें आम के फलों की टोकरी दिखाकर पुकार रही है।


हमको देती आम है,
नहीं बुलाती नाम है।

कठिन शब्दार्थ – हमको – हम सभी को।

व्याख्या – वह लड़की हम सभी को आम देती है और नाम से नहीं करती है।


नाम नहीं अब पूछना,
हमें आम है चूसना।

कठिन शब्दार्थ – चूसना – खा लेना।

व्याख्या – अब हमें उस लड़की से नाम नहीं पूछना है हमें तो बस अब आम ही खाना है।


 

Leave a Comment

error: