NCERT Solution of Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 Chapter 4 आत्मकथ्य Important Question Answer for HBSE. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.
Also Read :- Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution
- Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
- Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos
NCERT Solution of Class 10th Hindi Kshitij bhag 2/ क्षितिज भाग 2 Kavita 4 आत्मकथ्य / Aatamkathya Important Question And Answer ( महत्वपूर्ण प्रश्न ) Solution.
आत्मकथ्य Class 10 Hindi Chapter 4 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहता है ?
उत्तर – कवि आत्मकथा लिखने से बचना चाहता था क्योंकि उसे लगता था कि उसका जीवन साधारण-सा है। उसके जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को प्रसंता मिल सके। उसका संपूर्ण जीवन अभावों से भरा हुआ है। जिसे वह औरों के साथ नहीं बांटना चाहता। उसके जीवन में किसी के प्रति प्रेम अवश्य था लेकिन वह किसी को यह बताना नहीं चाहता था।
प्रश्न 2. स्मृति को ‘पाथेय’ बनाने से कवि का क्या आशय है ?
उत्तर – ‘पाथेय’ का शाब्दिक अर्थ है-संबल, सहारा। कवि के हृदय में किसी के लिए गहरा प्रेम भाव था। उसके प्रति मधुर यादें थी और वे ही यादें उसके जीवन का आधार बनी हुई थी। कवि अपनी स्मृति को दूसरों के साथ नहीं बांटना चाहता था। क्योंकि यही स्मृतियां उसके जीवन की खुशी का आधार थी। कवि इन्हीं यादों के सहारे अपना जीवन यापन कर रहा था।
प्रश्न 3. आत्मकथ्य का मूल भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि अपने जीवन में किसी के प्रति किए गए प्रेमभाव को जग जाहिर नहीं करना चाहता था। कवि नहीं चाहता था कि जिस प्रेमसुख को उसने नहीं पाया और जिसका केवल सपना भर देखा उसे वह दूसरों के सामने प्रकट करें। वह प्रेम तो उसकी स्मृतियों का सहारा था जिसे वह औरों के साथ बांटना नहीं चाहता था। यही प्रेम उसे जीने की प्रेरणा देता था।