अक्षरों का महत्व Class 6 Hindi Chapter 5 Summary – वसंत भाग 1 NCERT Solution

NCERT Class 6 Hindi वसंत भाग 1 Akshro Ka Mehtav / अक्षरों का महत्व Chapter 5 Summary for Preparation of Exams. Here we Provide Class 6 Hindi Question Answer, Important Questions, MCQ and Path ka Sar for Various State Boards like CBSE, Haryana Boards and Other boards.

Also Read : – Class 6 Hindi वसंत भाग 1 NCERT Solution

NCERT Class 6 Hindi वसंत भाग 1 / Vasant Bhag 1 Akshro Ka Mehtav / अक्षरों का महत्व Chapter 5 Summary / पाठ का सार Solution.

अक्षरों का महत्व Class 6 Hindi Chapter 5 Summary


पाठ का सार

‘अक्षरों का महत्व’ एक निबंध है जो गुणाकर मुले द्वारा रचित है। इस निबंध में लेखक अक्षरों के महत्व के बारे में वर्णन करते हैं। दुनिया में जितनी भी पुस्तक या समाचार पत्र छपते हैं वे सभी अक्षरों से बने होते हैं और अक्षरों का सबसे अधिक महत्व यह है कि अक्षरों के ज्ञान से ही हम अपने इतिहास के बारे में जान सकते हैं। पुराने समय में ऐसा माना जाता था कि अक्षरों की खोज ईश्वर द्वारा की गई। लेकिन आज हम जानते हैं कि अक्षरों की खोज कैसे हुई। हमारी धरती 5 अरब साल पुरानी है जिसमें जीव जंतुओं की उत्पत्ति दो तीन अरब साल बाद हुई और आदमी ने इस धरती पर 10000 साल पहले गांव को बसाना शुरू किया, वहां खेती की, पत्थरो के औजार और उसके बाद तांबे और कांसे के औजार बनाए। मानव ने सबसे पहले चित्र, फिर छोटे व्रत की रेखाएं खींची और उसके बाद अक्षरों की खोज हुई। अक्षरों की खोज लगभग 6000 साल पहले हुई थी। अक्षरों की खोज के बाद ही मानव को सभ्य कहा जाने लगा क्योंकि वह अपना इतिहास लिख कर रखने लगा। जब तक अक्षरों की खोज नहीं हुई थी उस काल को प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है।


 

Leave a Comment

error: