भक्तिन Class 12 Hindi Chapter 10 Important Question Answer – आरोह भाग 2

What's inside !!!

Class12
TextbookNCERT
Bookआरोह भाग 2
CategoryImportant Questions

Class 12 Hindi Chapter 10 भक्तिन Important Question Answer 


प्रश्न 1. भक्तिन के जीवन की विवेचना कीजिए।  Most Important
OR
भक्तिन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए। 

उत्तर – भक्तिन एक अधेड़ उम्र की महिला है। उसका कद छोटा और शरीर दुबला पतला है। उसके होंठ पतले हैं और आंखें छोटी-छोटी सी हैं। भक्तिन झूंसी गांव के प्रसिद्ध अहीर सुरमा की इकलौती बेटी है। उसकी मां के निधन के पश्चात उसकी विमाता ने हीं उसका पालन पोषण किया। भक्तिन अपना कार्य कर्मठता और कर्तव्य भावना से करती हैं। भक्तिन निरक्षर होते हुए भी एक समझदार महिला है। वह अपनी सूझबूझ से प्रत्येक कार्य को कर लेती हैं।


प्रश्न 2. भक्तिन के चरित्र की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । Most Important

उत्तर – भक्तिन के चरित्र की चार विशेषताएं निम्नलिखित हैं :-

  • भक्तिन एक कर्मठ महिला है वह अपना प्रत्येक कार्य बहुत परिश्रम के साथ करती हैं। भक्ति में सेवा भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। वह अपने परिश्रम से हर किसी का दिल जीत लेती है।
  • भक्तिन एक अधेड़ उम्र की दुबली पतली महिला है जिनका कद छोटा है।
  • भक्तिन निरक्षर होते हुए भी एक समझदार महिला है वह प्रत्येक कार्य को बड़ी ही सूझबूझ के साथ पूरा कर लेती हैं।
  • भक्तिन अपने व्यवहार में कभी भी कोई बदलाव नहीं करती है जबकि दूसरे को अपने व्यवहार के अनुसार ढाल देती है।

प्रश्न 3. भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहातिन कैसे हो गईं ? Most Important

उत्तर – भक्तिन एक अनपढ़ ग्रामीण महिला थी। वह देहाती होने के साथ-साथ एक समझदार महिला भी थी। उसका स्वभाव ही ऐसा बन चुका था कि वह दूसरों को अपने मन के अनुसार बना लेना चाहती है पर अपने संबंध में किसी प्रकार के परिवर्तन की कल्पना तक उसके लिए संभव नहीं। इसीलिए भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहातिन हो गई।


प्रश्न 4. महादेवी वर्मा ने भक्तिन में क्या दुर्गुण देखे ?
OR
‘भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं’ लेखिका ने ऐसा क्यों कहा होगा?

उत्तर – ‘भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं’ लेखिका ने ऐसा इसीलिए कहा होगा क्योंकि भक्तिन लेखिका के इधर उधर पड़े पैसे भंडारघर की किसी मटकी में छुपा देती थी। और बाद में लेखिका के पूछने पर वह कहती थी कि अपने घर में पैसे इधर-उधर रखना चोरी नहीं है। इसलिए हम कह सकते हैं कि भक्तिन सत्यवादी हरिश्चंद्र नहीं बन सकी और उसमें कुछ दुर्गुण भी थे।


प्रश्न 5. भक्तिन द्वारा शास्त्र के प्रश्न को सुविधा से सुलझा लेने का क्या उदाहरण लेखिका ने दिया है ? 

उत्तर – भक्तिन द्वारा शास्त्र के प्रश्न को अपनी सुविधा के अनुसार सुलझा लेने का उदाहरण देते हुए लेखिका कहती है कि मुझे स्त्रियों का सिर घुटाना अच्छा नहीं लगता, अतः मैंने भक्तिन को रोका। उसने अकुंठित भाव से उत्तर दिया कि शास्त्र में लिखा है। कुतूहलवश मैं पूछ ही बैठी–‘क्या लिखा है?” तुरंत उत्तर मिला- ‘तीरथ गए मुँडाए सिद्ध।’ कौन-से शास्त्र का यह रहस्यमय सूत्र है, यह जान लेना मेरे लिए संभव ही नहीं था। अतः मैं हारकर मौन ही रही और भक्तिन का चूड़ाकर्म हर बृहस्पतिवार को, एक दरिद्र नापित के गंगाजल से धुले उस्तरे द्वारा यथाविधि निष्पन्न होता रहा।


प्रश्न 6. भक्तिन के परिवार के बारे में आप क्या जानते हैं ?

उत्तर – भक्तिन झूंसी गांव के प्रसिद्ध अहीर सुरमा की इकलौती पुत्री है। उसकी माता का नाम गोपालिका था जो उसे जन्म देते ही मर गई। उसकी विमाता नहीं पालन पोषण किया। उसकी कम उम्र में ही शादी करवा दी। ससुराल जाने के बाद भक्तिन के पिता का देहांत हो गया। भक्तिन की दो बेटियां हैं। इसकी सास और जेठाणियों ने इसे अपनी उपेक्षा का शिकार बनाया। 29 वर्ष की आयु में भक्तिन के पति का भी देहांत हो गया। इसके उपरांत भक्ति ने अपनी बेटियों की शादी करवा दी। विवाह के उपरांत उसकी बड़ी बेटी के पति का भी देहांत हो गया।


Also ReadClass 12 Hindi NCERT Solution
Also ReadClass 12 Important Questions [latest]
Also ReadClass 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos