HBSE Class 10 Naitik Siksha Hindi Final Paper Analysis 2023

HBSE Class 10 Hindi 2023 Set A


13. नैतिक शिक्षा पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(क) (i) गीता के तेरहवें अध्याय में कितने श्लोक हैं? 1

उत्तर – 34 श्लोक


(ii) लक्ष्मीबाई का जन्म कब हुआ था? 1

उत्तर – 19 नवम्बर, 1835 को


(iii) सालिम अली के पिता का क्या नाम था ? 1

उत्तर – मोइजुद्दीन


(iv) मालवीय जी किस विश्वविद्यालय के कुलपति रहे? 1

उत्तर – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के


(v) महात्मा बुद्ध का जन्म कहां हुआ था? 1

उत्तर – कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में


(ख) निम्नलिखित सूक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए : 2

मधुर वचन है औषधि, कटु वचन है तीर।

सरवन द्वार ह्वै संचरै सालै सकल सरीर।

उत्तर – कवि ने मीठे वचनों को सुखद औषधि के समान बताया है और कटु वचनों को तीर के समान तीखा बताया है। तीर लगने पर दर्द देता है परन्तु कटुवचन रूपी तीर बिना लगे ही (केवल कटाक्ष द्वारा) दर्द देता रहता है।


(ग) राष्ट्रीयता के विकास के लिए अनिवार्य तत्व को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – राष्ट्रीयता के विकास के लिए अनिवार्य तत्त्व हैं- राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना, भाषा, संस्कृति, धर्म, समुदाय, भूगोल आदि। इन सब तत्त्वों का निर्माण और संरक्षण समर्पित जन-समुदाय द्वारा ही होता है। जब तक राष्ट्र का एक-एक घटक अपने कर्त्तव्य का निष्ठा से पालन नहीं करेगा, तब तक राष्ट्र का निर्माण सम्भव नहीं। यदि एक भी तत्त्व के निर्माण में कमी रही तो राष्ट्र रूपी विशाल भवन की नींव कमजोर रह जाएगी।


HBSE Class 10 Hindi 2023 Set B


13. नैतिक शिक्षा पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


(क) (i) गीता के चौदहवें अध्याय में कितने श्लोक हैं? 1

उत्तर – 27 श्लोक


(ii) लक्ष्मीबाई के पिता का क्या नाम था? 1

उत्तर – मोरोपन्त


(iii) सालिम अली का जन्म कब हुआ था ? 1

उत्तर – 12 नवम्बर 1896 को


(iv) मालवीय जी को भारत रत्न से कब अलंकृत किया गया ? 1

उत्तर – 2015 में


(v) महात्मा बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था? 1

उत्तर – यशोधरा


(ख) निम्नलिखित सूक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए : 2

ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय।

औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय।

उत्तर – कबीर कहते हैं कि हमें ऐसी वाणी बोलनी चाहिए, जिससे हमारे मन का घमण्ड दूर हो जाए। वाणी स्वयं तथा दूसरों को भी शीतलता प्रदान करने वाली होनी चाहिए।


(ग) सरोजिनी नायडू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए। 3

उत्तर – सरोजिनी नायडू का जन्म हैदराबाद में हुआ था। ग्यारह वर्ष की आयु में उन्होंने तेरह सौ पंक्तियों की एक लम्बी कविता ‘ए लेडी ऑफ दी लेक’ की रचना की। हैदराबाद के निज़ाम ने सरोजिनी की साहित्यिक रचनाओं से प्रभावित होकर उनके विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था कर दी। सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में देश की अठारह प्रमुख महिलाएँ महिला मताधिकार की माँग को लेकर तत्कालीन वायसराय लॉर्ड चेम्सफॉर्ड से मिलीं। 1919 में उन्होंने बम्बई में असहयोग आन्दोलन में भाग लिया। वे कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं तथा स्वतन्त्रता के बाद देश की पहली राज्यपाल बनने का गौरव भी उन्हीं को प्राप्त हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन के लगभग सभी नेताओं के साथ काम किया। 1917 से 1947 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माध्यम से स्वतन्त्रता की लगभग सभी महत्त्वपूर्ण घटनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।


HBSE Class 10 Hindi 2023 Set C


13. नैतिक शिक्षा पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


(क) (i) गीता के पंद्रहवें अध्याय में कितने श्लोक हैं? 1

उत्तर – 20 श्लोक


(ii) लक्ष्मीबाई की माता का क्या नाम था? 1

उत्तर – भागीरथी


(iii) सालिम अली ने दसवीं की परीक्षा कब पास की ? 1

उत्तर – 1913 में


(iv) आधुनिक समय का भीष्म पितामह किसे कहा गया है ? 1

उत्तर – मदनमोहन मालवीय


(v) बौद्ध धर्म की स्थापना किसने की ? 1

उत्तर – महात्मा बुद्ध ने


(ख) निम्नलिखित सूक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए : 2

तुलसी मीठे वचन ते, सुख उपजत चहुँ ओर।

बसीकरण यह मंत्र है, परिहरू बचन कठोर।

उत्तर – तुलसीदास का कथन है कि मीठी वाणी से चारों ओर सुख जन्म लेता है। इसलिए कठोर वचनों को छोड़कर मीठे वचन बोलने चाहिए, यही वशीकरण का मन्त्र है।


(ग) भगिनी निवेदिता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए। 3

उत्तर – भगिनी निवेदिता आयरलैंड में जन्मी जरूर थीं लेकिन उनकी आत्मा विशुद्ध भारतीय थी। भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानन्द के आत्मज्ञान सम्बन्धी भाषण और दर्शन की सुन्दर व्याख्या सुनकर वे मन्त्रमुग्ध हो गईं। उनके अन्दर भारत को आत्मसात करने की प्रबल इच्छा जागृत हुई। भारत को जानने-समझने की यही जिज्ञासा, उन्हें यहाँ खींच लाई। वे स्वामी विवेकानन्द की शिष्या बनकर भारतीयों की सेवा के लिए समर्पित हो गई। कलकत्ता में प्लेग की महामारी फैलने पर भगिनी निवेदिता ने स्वच्छता सम्बन्धी सारा काम अपने हाथ में ले लिया। उनकी प्रेरणा से अनेक युवक-युवतियाँ प्लेग पीड़ितों की सहायता के लिए घरों से बाहर आ गए।


HBSE Class 10 Hindi 2023 Set D


13. नैतिक शिक्षा पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


(क) (i) गीता के पंद्रहवें अध्याय का क्या नाम हैं? 1

उत्तर – पुरुषोत्तम योग


(ii) लक्ष्मीबाई के बचपन का क्या नाम था? 1

उत्तर – मनुबाई


(iii) सालिम अली के चिड़ियों को पकड़ने के कितने तरीके थे ? 1

उत्तर – 100 से ज्यादा


(iv) मदनमोहन मालवीय की मृत्यु कब हुई ? 1

उत्तर – 12 नवम्बर 1946 को


(v) महात्मा बुद्ध के पिता का क्या नाम था ? 1

उत्तर – शुद्धोदन


(ख) निम्नलिखित सूक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए : 2

मधुर वचन ते जात मिट, उत्तम जन अभिमान ।
तनिक सीत जल सों मिटै, जैसे दूध उफान

उत्तर – कवि कहते हैं कि जिस प्रकार थोड़ा सा शीतल जल डालने से दूध का उफान मिट जाता है, उसी प्रकार मीठे वचन से व्यक्ति का अभिमान (घमण्ड ) मिट जाता है।


(ग) ईसा मसीह के द्वारा दी गई शिक्षाओं का वर्णन कीजिए। 3

उत्तर – ईसा मसीह ने शान्ति, प्रेम और पवित्रता से रहने का सन्देश दिया है

  • वह धन्य है, जिसका हृदय पवित्र है और उन्हीं का प्रभु से साक्षात्कार होगा।
  • शान्ति चाहने वाले बनो क्योंकि वे परमात्मा के बालक हैं।
  • तुम मेरी बातें सुनो और समझो। ऐसा कुछ नहीं है, जो बाहर से मनुष्य में प्रवेश करके उसे अशुद्ध करता है। व्यभिचार, चोरी, हत्या, परस्त्रीगमन, लोभ, विद्वेष, छल-कपट, लम्पटता, ईर्ष्या, झूठी निन्दा, अहंकार और धर्महीनता-ये सब बुराइयाँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं और उसको अशुद्ध कर देती हैं। अतः मन को शुद्ध रखना चाहिए ताकि बुरे विचार मन में प्रवेश ही न कर सके।

Leave a Comment