डायरी के पन्ने Class 12 Hindi Chapter 4 Important Question Answer – वितान भाग 2 NCERT Solution

NCERT Solution for Class 12th Hindi वितान भाग 2 डायरी के पन्ने  Important Question Answer for HSBE. Here we Provide Class 1 to 12 all Subject Solution like notes, Question Answer, Summary, Important Question Answer, MCQ for CBSE, HBSE, Mp Board,  Up Board, RBSE and Some other state Boards.

  1. Also Read – Class 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
  2. Also Read – Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
  3. Also Read – Class 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos
  4. Also Read – Class 12 Hindi नैतिक शिक्षा Solution in Videos

NCERT Class 12 Hindi Vitan bhag 2 / वितान भाग 2 डायरी के पन्ने / Diary ke Panne Chapter 4 Important Question answer / महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर Solution.

Diary ke Panne Class 12 Hindi Chapter 4 Important Question Answer


प्रश्न 1. ऐन की अज्ञातवास के समय क्या-क्या रुचियाँ थीं ? Most Important
या
ऐन फ्रैंक के फिल्मी प्रेम पर प्रकाश डालिए।
या
सिनेमा- प्रेम को लेकर ऐन फ्रैंक के विचारों का विवेचन कीजिए।

उत्तर – ऐन को पत्रिकाओं से फिल्मी कलाकारों के चित्र इकट्ठा करने का जुनून सवार था। वह फिल्मों के बारे में जानकारी इकट्ठा करती थी। उनकी समीक्षा करती थी। वह फिल्मी अभिनेत्रियों की तरह अपने बाल सजाया करती थी। थोड़ी देर के बाद में वह फिर अपने असली रूप में आ जाती थी।


प्रश्न 2. ऐन के स्त्री-पुरुष अधिकारों पर क्या विचार थे ?
या
ऐन फ्रैंक के नारी सम्बद्ध विचारों पर प्रकाश डालिए।
या
ऐन फ्रैंक के महिला विषयक विचारों का विश्लेषण कीजिए।
या
ऐन फ्रैंक के नारी विषयक विचारों का विवेचन कीजिए।

उत्तर – उसका मानना था कि औरतें संतान को जन्म देती हैं और दर्द झेलती है। कोई भी सैनिक युद्ध में इतना दर्द नहीं झेलता जितनी पीड़ा किसी भी महिलाओं को प्रसव के समय झेलनी पड़ती है। आधुनिक महिलाएं पूरी तरह स्वतंत्र होने का हक पाना चाहती हैं। महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्हें भी सैनिक बनने का दर्जा मिलना चाहिए। पुरुष शुरुआती दौर से ही औरतों पर शासन करने लगे थे, जो ठीक नहीं था।


प्रश्न 3. कैबिनेट मंत्री मिस्टर बोल्के स्टीन ने क्या घोषित किया था कि जिससे ऐन को खुशी मिली थी ? Most Important

उत्तर – कैबिनेट मंत्री मिस्टर बोल्के स्टीन ने कहा कि जब युद्ध खत्म हो जाएगा तब युद्ध का वर्णन करने वाली डायरियों और पत्रों को इकट्ठा किया जाएगा। ऐन भी एक डायरी लिख रही थी इसीलिए वह खुश हो गई।


प्रश्न 4. अज्ञातवास के दौरान ऐन और वानदान परिवार बिजली क्यों नहीं जलाते थे ?

उत्तर – अज्ञातवास के दौरान उनके इलाके की बिजली काट दी गई थी। कभी कभी थोड़ी बहुत बिजली आती थी तो उसमें भी वे बत्तियां तक नहीं जला सकते थे क्योंकि अगर वह ऐसा करते तो ए० एस० एस० वाले उन्हें पकड़कर शिविरों में डाल देते। जहां पर जिन्दगी बहुत मुश्किल थी।


प्रश्न 5. हजार गिल्डर के नोट अवैध मुद्रा घोषित करने से उत्पन्न कठिनाइयों का विवेचन कीजिए। 

उत्तर – हजार गिल्डर के नोट अवैध मुद्रा घोषित होने से उन लोगों को बड़ा झटका लगा जो भूमिगत हो गए थे। नोट बदलवाने के लिए बाहर निकलना था जो एक भारी मुसीबत थी। इसके अलावा नोट बदलने के लिए उनको सबूत देना पड़ता था कि उसके पास यह कहां से आया। जिसका हिसाब किताब देना क्षमता के बाहर था।


प्रश्न 6. जॉन और मिस्टर क्लीमेन के व्यवहार का परिचय दीजिए।

उत्तर – जॉन और मिस्टर कलीमेन को अज्ञातवास में छुपे या भूमिगत हो गए लोगों के बारे में बात करना अच्छा लगता है। वे उन सब की तकलीफों से हमदर्दी रखते हैं जो गिरफ्तार हो गए हैं और उन लोगों की खुशी में खुश है जो कैद से आजाद कर दिए गए हैं।


प्रश्न 7. मिसेज वान दान की प्रकृति का विश्लेषण कीजिए।

उत्तर – मिसेज वान दान को अपने बचपन की कहानियां सुनाने में बहुत मजा आता है। जिनको बाकी सब हजार बार सुन चुके हैं।


प्रश्न 8. जॉन और मिस्टर क्लीमेन ने अज्ञातवास में भूमिगत व्यक्तियों की सहायता किस प्रकार की ?

उत्तर – जॉन और मिस्टर कलीमेन बताते हैं कि हिल्वरसम में नए राशन कार्ड जारी किए गए जिससे अज्ञातवास में रह रहे लोग राशन की सुविधा प्राप्त कर सकें। अगर राशन कार्ड ना हो तो एक कार्ड के लिए 60 गिल्डर देने पड़ते हैं।


प्रश्न 9. मिस्टर डसेल के व्यक्तित्व का चित्रण कीजिए।

उत्तर – मिस्टर डसेल बच्चों के साथ खेलते थे और उन्हें खूब प्यार करते थे। मिस्टर डसेल अनुशासन पर लंबे लंबे भाषण दिया करते थे। यह भाषण उबाऊ और नींद लाने वाले होते थे। उनको अनुशासन पर भाषण देना अच्छा लगता था।


प्रश्न 10. ऐन ने अपने थैले में क्या-क्या भरा और क्यों ? Most Important

उत्तर – ऐन ने अपने थैले में अपनी डायरी, रुमाल, स्कूल की किताबें, कलर, कंघी और पुरानी चिट्ठियां भरी थी क्योंकि वह कपड़ों की तुलना में यादों को अधिक महत्व देना चाहते थी।


प्रश्न 11. अज्ञातवास के दौरान टर्की से सम्बंधित वह कौन-सी अफवाह थी जिसे सुनकर ऐन के परिवार का उत्साह बढ़ गया था ?

उत्तर – अज्ञातवास के दौरान टर्की के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टर्की जल्दी ही तटस्थता छोड़ देगा और इंग्लैंड के पक्ष में हो जाएगा। इस बात को सुनकर ऐन के परिवार का उत्साह बढ़ गया।


 

 

Leave a Comment

error: