दो बैलों की कथा Class 9 Hindi Chapter 1 Important Question Answer – क्षितिज भाग 1 NCERT Solution

Class 9 Hindi NCERT Solution for दो बैलों की कथा Important Question Answer. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  क्षितिज भाग 1 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

Also Read – Class 9 Hindi क्षितिज भाग 1 NCERT Solution

NCERT Class 9 Hindi दो बैलों की कथा / Do Bailo ki Katha Important Question Answer for Haryana Board / महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर of chapter 1 in Kshitij Bhag 1 Solution.

दो बैलों की कथा Class 9 Hindi Important Question Answer


प्रश्न 1. किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?

उत्तर – दोनों बैल आपस में सींग मिलाकर और एक दूसरे को चाट कर अपना प्रेम प्रकट करते हैं। दोनों एक साथ नांद में मुह डालते हैं और एक साथ हटा लेते हैं। हाल में जोत दिए जाने पर दोनों की कोशिश यह रहती है कि ज्यादा से ज्यादा बोझ उसी की गर्दन पर रहे। गया के घर से रस्सी थोड़ा कर भी दोनों एक साथ ही भागे थे। कांजी होश में मोती के आजाद होते हुए भी वह हीरा को छोड़कर नहीं भागा जबकि सभी जानवरों को भगाने के लिए उसने दीवार भी तोड़ दी। दोनों ने मिलकर एक खतरनाक सांड को भी हरा दिया था। इन सब घटनाओं से पता लगता है कि उन दोनों के बीच में गहरी दोस्ती थी।


प्रश्न 2. छोटी बच्ची ( लड़की ) किसकी बेटी थी और उसने बैलों को रोटियां क्यों खिलाई?

उत्तर – छोटी बच्ची अनाथ थी। वह भैरो की लड़की थी। उसके साथ घर में बुरा व्यवहार किया जाता था। वैसा ही व्यवहार उन बैलो के साथ भी किया जा रहा था। छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम उमड़ आया इसीलिए उसने बैलों को रोटिया खिलाई।


प्रश्न 3. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी?

उत्तर – कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी इसीलिए ली जाती होगी ताकि उनका पता लगाया जा सके कि कहीं कोई जानवर भाग या मर तो नहीं गया है।


प्रश्न 4. ‘इतना तो हो गया कि नौ दस प्राणियों की जान बच गई। ये सब तो आशीर्वाद देंगे।’ मोती के इस कथन के आलोक में उसकी विशेषताएँ बताइए।

उत्तर –  इस कथन से यह स्पष्ट हो जाता है कि मोती को अपने साथ साथ बाकी के सभी प्राणियों की भी चिंता होती है। जब वह कांजीहौस में बाकि जानवरों के साथ बांध दिए जाते हैं तो मोती कांजीहौस की दीवार को गिरा देता है। दीवार गिरते ही सभी जानवर वहां से भाग खड़े होते हैं। दो गधे वहीं पर खड़े होकर सोच रहे होते हैं। जिनको मोती धकेल कर बाहर निकाल देता है। हीरा को मोटी रस्सी से बांध दिया गया था। जिसके कारण वह रस्सी तोड़ पाने में असमर्थ होता है। तब मोती भी उसी के पास बैठ जाता है और दिल में खुशी महसूस करता है कि उसकी वजह से नौ दस प्राणियों की जान बच गई। वह सब तो आशीर्वाद देंगे।


 

Leave a Comment

error: