HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Chapter 7 सी. वी. रमन Important Question Answer Solution

Class 11 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 7 सी. वी. रमन Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 11 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – Class 11 Hindi NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 11 Hindi Naitik Siksha Chapter 7 सी. वी. रमन / C.V. Raman Important Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 11th Book Solution.

सी. वी. रमन Class 11 Naitik Siksha Chapter 7 Important Question Answer


प्रश्न 1. डॉ० सी.वी. रमन का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर – डॉ० सी.वी. रमन का जन्म भारत के वर्तमान तमिलनाडु राज्य के नगर तिरुचिरापल्ली में 7 नवम्बर, सन् 1888 को हुआ था।


प्रश्न 2. रमन के माता-पिता का नाम क्या था ?

उत्तर – उनकी माता का नाम पार्वती अम्मल और पिता का नाम चन्द्रशेखर अय्यर था


प्रश्न 3. डॉ० रमन की प्रथम विदेश यात्रा कब और कहाँ हुई ?

उत्तर – डॉ० रमन अपनी प्रथम विदेश यात्रा के दौरान सन् 1921 में लन्दन गए।


प्रश्न 4. सी. वी. रमन की विज्ञान में रुचि होने का क्या प्रभाव हुआ ?

उत्तर – रमन की विज्ञान में रुचि होने के कारण उन्होंने रमण किरण की खोज की। उनकी इस खोज के कारण राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाने लगा। उन्होंने रेटिना में तीन रंगों की खोज की और साथ ही रेटिना को देखने के लिए आप थैलोमोस्कोप नामक यंत्र बनाया। वे भारत में वैज्ञानिक एवं अनुसंधान हेतु सदैव प्रोत्साहन करते रहे।


प्रश्न 5. सी. वी. रमन प्रकृति के रंगों के अध्ययन एवं विश्लेषण में किस प्रकार लीन रहे ?

उत्तर – सन् 1917 से 1921 तक वे प्रकृति के रंगों के अध्ययन एवं विश्लेषण में लगे रहे। उन्होंने कुहरे से तथा बादलों से निर्मित इन्द्रधनुष के रंगों की व्याख्या की। सामुद्रिक यात्रा से उन्हें समुद्र के नीले रंग के अध्ययन का अवसर मिला तथा विश्लेषण करके वे इस निर्णय पर पहुँचे कि समुद्र के जल में नीला रंग प्रकाश के प्रभाव के कारण होता है।


प्रश्न 6. विज्ञान का प्रयोग करने के विषय में डॉ० सी.वी. रमन के क्या विचार थे ? Most Important

उत्तर – डॉ० रमन विज्ञान का प्रयोग युद्धक्षेत्र में करने के पक्ष में नहीं थे। वे विज्ञान का प्रयोग शान्ति कार्यों एवं जनकल्याण हेतु ही उचित समझते थे। वे नहीं चाहते थे कि वैज्ञानिक ऐसा प्रयोग करें जो विश्व शान्ति में बाधक हों।


 

Leave a Comment

error: