HBSE Class 11 Physics (भौतिक विज्ञान) Important Question Answer in Hindi 2024 PDF

Class 11 Physics Important Questions in hindi BSEH Solution for all Chapters Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions.

Also Read – HBSE Class 11 Imporant Questions in Videos 2024

HBSE Class 11 Physics (भौतिक विज्ञान) Important Question Answer / grade 11 physics Important questions in hindi of all chapters Solution.

HBSE Class 11 Physics (भौतिक विज्ञान) Important Question Answer 2024 in Hindi


Class 11 Physics Chapter 1 – मात्रक एवं मापन Important Questions 2024


प्रश्न 1. C.G.S. पद्धति में कार्य का मात्रक क्या है ?


प्रश्न 2. गैस नियतांक का SI मात्रक क्या है ?


प्रश्न 3. ________ को पैरिस में रखे प्लेटिनम- इरेडियम के एक विशेष टुकड़े का द्रव्यमान माना गया है। 


प्रश्न 4. यदि कोई भौतिक राशि P = a2b2/c2 है और a, b तथा c के मापन में प्रतिशत त्रुटि क्रमशः 1% 2% तथा 3% है, तो भौतिक राशि P के मापन में अधिकतम प्रतिशत त्रुटि ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 5. एक भौतिक राशि X तीन मापित राशियों a, b एवं c से निम्न प्रकार सम्बन्धित है

X = a³b³/c

a, b एवं c की मापों में क्रमश: 1%, 2% तथा 3% की त्रुटियाँ हैं राशि X के मान में सम्भावित महत्तम प्रतिशत त्रुटि ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 6. सम्बन्ध F = a + bx, जहाँ F बल व x दूरी है, में a व b की विमाएँ ज्ञात कीजिए ।


प्रश्न 7. एक भौतिक राशि X तीन मापित राशियों a, b एवं c से निम्न प्रकार सम्बन्धित है :

 \displaystyle x=\frac{{{{a}^{3}}{{b}^{2}}}}{c}

a, b एवं c की मापों में क्रमशः 1%, 2% तथा 3% की त्रुटियाँ हैं। राशि X के मान में सम्भावित महत्तम प्रतिशत त्रुटि ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 8. समान लम्बाई के खुले व बन्द आर्गन पाइप की मूल आवृत्तियों का अनुपात क्या होगा ?


Class 11 Physics Chapter 2 – सरल रेखा में गति Important Questions 2024


प्रश्न 1. एक समान त्वरित गति की परिभाषा दें। एक कण एक समान त्वरण a से सरल रेखा में चलता है। इसका आरम्भिक वेग u है विस्थापन S व अन्तिम वेग v है। कलन विधि का उपयोग करके दिखाइए कि v² = u² + 2aS  होगा।


प्रश्न 2. कलन विधि का उपयोग कर एकसमान त्वरण के लिए शुद्ध गतिक समीकरण S = ut + 1/2 at² प्राप्त कीजिए। S= विस्थापन, u = प्रारम्भिक वेग, t = समय।


प्रश्न 3. विमीय रीति से समीकरण v = u + at का परीक्षण कीजिए। जहाँ v = अन्तिम वेग, u = आरम्भिक वेग, a = त्वरण, t= समय Most Important


प्रश्न 4. एक वस्तु एक निश्चित दिशा में एक निश्चित वेग से गतिशील है। इस गति का समय वेग एवं समय – विस्थापन ग्राफ बनाइए ।


प्रश्न 5. एक वस्तु एक नियत त्वरण से गतिशील है। इस वस्तु की गति का समय- वेग तथा समय- विस्थापन आरेख बनाइए ।


प्रश्न 6. एकसमान त्वरित गति की परिभाषा दें। एक कण एकसमान त्वरण a से सरल रेखा में चलता है। इसका आरम्भिक वेग u है t समय पश्चात अन्तिम वेग v है। कलन विधि का उपयोग करके दिखाइए कि  \displaystyle S=ut+\frac{1}{2}a{{t}^{2}}  होगा।


प्रश्न 7. एक व्यक्ति 4 मीटर पूर्व में चलकर 5 मीटर उत्तर की ओर जाता है तथा वहाँ से पुनः दायीं ओर मुड़कर 8 मीटर सीधा जाता है। व्यक्ति द्वारा चली गई दूरी तथा उसका विस्थापन ज्ञात कीजिए।


Class 11 Physics Chapter 3 – समतल में गति Important Questions 2024


प्रश्न 1. अदिश व सदिश राशियाँ क्या होती हैं ? उदाहरण दीजिए। समानान्तर चतुर्भुज के योग सम्बन्धी नियम के बारे में बताएँ। दो सदिशों  \displaystyle \overrightarrow{A} तथा  \displaystyle \overrightarrow{B} के बीच का कोण θ है। इनके परिणामी सदिश का परिमाण तथा दिशा उनके परिमाणों तथा θ के पद में निकालिए।


प्रश्न 2. यदि दो सदिश  \displaystyle \overrightarrow{A} \displaystyle \overrightarrow{B} किसी समानान्तर चतुर्भुज की दो आसन्न भुजाओं से निरूपित किये जाते हैं, तो सिद्ध कीजिए परिणामी का परिमाण  \displaystyle \sqrt{{{{A}^{2}}+{{B}^{2}}+2AB\cos \theta }}


प्रश्न 3. यदि दो सदिश  \displaystyle \overrightarrow{A} और  \displaystyle \overrightarrow{B} किसी समानांतर चतुर्भुज को दो आसन्न भुजाओं से निरूपित किये जाते हैं, तो सिद्ध कीजिए परिणामी का परिमाण

R =  \displaystyle \sqrt{{{{A}^{2}}+{{B}^{2}}+2AB\cos \theta }}

तथा परिणामी की सदिश  \displaystyle \overrightarrow{A} से दिशा

 \displaystyle \alpha ={{\tan }^{{-1}}}\left[ {\frac{{B\sin \theta }}{{A+B\cos \theta }}} \right]

जहाँ A और B क्रमश: सदिशों  \displaystyle \overrightarrow{A} \displaystyle \overrightarrow{B} के परिणाम है व उनके बीच कोण‌ θ हैं।


प्रश्न 4. सदिशों के योग का समांतर चतुर्भुज नियम लिखें।


प्रश्न 5. जिस प्रक्षेपण कोण के लिए, एक प्रक्षेप्य अधिकतम क्षैतिज परास तय करता है उसका मान _________ है।


प्रश्न 6. जिन प्रारम्भिक प्रक्षेपण कोणों के लिए, एक प्रक्षेप्य समान क्षैतिज परास तय करता है, उनके मान 30° व ___________ हैं। 


प्रश्न 7. एक प्रक्षेप्य क्षैतिज से θ कोण पर u वेग से पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में फेंका जाता है। प्रक्षेप्य के उड़ान काल के लिए व्यंजक प्राप्त करें। Most Important


प्रश्न 8. एक प्रक्षेप्य पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में क्षैतिज से θ कोण पर  u वेग से फेंका जाता है। प्रक्षेप्य का अधिकतम ऊँचाई तथा क्षैतिज परास ज्ञात कीजिए। Most Important


प्रश्न 9. प्रक्षेप्य गति में क्षैतिज से θ कोण पर u वेग से पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में फेंका जाता है। प्रक्षेप्य के उड़ान काल तथा क्षैतिज परास के लिए व्यंजक प्राप्त करें।


प्रश्न 10. प्रक्षेप्य के बारे में आप क्या समझते हैं ? यह दर्शाएँ कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयिक होता है। प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊँचाई, इस ऊँचाई तक पहुँचने में लगा समय तथा प्रक्षेप्य का परास ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 11. प्रक्षेप्य गति से आप क्या समझते हैं ? एक प्रक्षेप्य पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से क्षैतिज से θ कोण पर u वेग से फेंका जाता है सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है।


प्रश्न 12. यदि किसी सदिश  \displaystyle \overrightarrow{A} को अदिश m से गुणा किया जाये, तो परिणामी सदिश क्या होगा ?


प्रश्न 13. एक समतल वृत्ताकार पथ पर एक वाहन की गति का वर्णन करते हुए, वाहन की अधिकतम गति के लिए आवश्यक सूत्र ज्ञात कीजिए ।


Class 11 Physics Chapter 4 – गति के नियम Important Questions 2024


प्रश्न 1. न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम लिखिए और बल के एस० आई० मात्रक को परिभाषित कीजिए ।


प्रश्न 2. घर्षण के बारे में आप क्या समझते हैं ? इसके नियम लिखिए।


प्रश्न 3. स्थैतिक घर्षण गुणांक तथा स्थैतिक घर्षण कोण में क्या सम्बन्ध है ? Most Important


प्रश्न 4. कोई बल्लेबाज किसी गेंद की आरंभिक चाल जो 12 मीटर / से० है, में बिना परिवर्तन किए उस पर बल लगाकर सीधे गेंदबाज की दिशा में वापस भेज देता है। यदि गेंद की संहति .15 kg है, तो गेंद को दिया गया आवेग ज्ञात कीजिए। (गेंद की गति रैखिक मानिए)


प्रश्न 5. आवेग से क्या तात्पर्य है ? आवेग एक सदिश या एक अदिश राशि है ?


प्रश्न 6. क्रिकेट का खिलाड़ी गेंद को लपकते समय अपने हाथ गेंद के साथ पीछे की ओर खींचता है। क्यों ?


प्रश्न 7. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) यदि किसी वस्तु पर कार्य कर रहे बलों का परिणामी शून्य हो, तो क्या यह आवश्यक है कि वस्तु विराम में ही होगी ?
(ii) न्यूटन के द्वितीय नियम का सदिश रूप लिखिए।


प्रश्न 8. बाल बेरिंग का प्रयोग करके सर्पीघर्षण को ________ घर्षण में परिवर्तित किया जा सकता है। Most Important


प्रश्न 9. घर्षण-कोण तथा घर्षण गुणांक में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।


प्रश्न 10. सीमान्त घर्षण के नियम लिखिए। Most Important


प्रश्न 11. संरक्षी तथा असंरक्षी बलों से क्या तात्पर्य है ? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 12. एक कण क्षैतिज तल में वृत्तीय कक्षा में परिक्रमा कर रहा है। उस पर लगने वाला अभिकेन्द्र बल, कण के द्रव्यमान (m), वृत्त की त्रिज्या (r) तथा कण की चाल (v) पर निर्भर करता है। इस अभिकेन्द्र बल का सूत्र विमीय विश्लेषण विधि से स्थापित कीजिए।


प्रश्न 13. अभिकेन्द्र बल से आप क्या समझते हैं ? m द्रव्यमान का एक पिण्ड r त्रिज्या वाले एक वृत्तीय पथ पर एक समान चाल v से चक्कर लगा रहा है। पिण्ड पर आरोपित अभिकेन्द्र बल का सूत्र तथा दिशा लिखिए।


प्रश्न 14. एक कण क्षैतिज तल में वृत्तीय कक्षा में परिक्रमा कर रहा है। उस पर लगने वाला अभिकेन्द्र बल (F), कण के द्रव्यमान (m) वृत्त की त्रिज्या (r) तथा कण की चाल (v) पर निर्भर करता है। इस अभिकेन्द्र बल का सूत्र विमीय विश्लेषण विधि से स्थापित कीजिए।


Class 11 Physics Chapter 5 – कार्य, ऊर्जा और शक्ति Important Questions 2024


प्रश्न 1. कार्य ऊर्जा प्रमेय का उल्लेख कीजिए।


प्रश्न 2. स्थितिज ऊर्जा क्या है ? किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक निकालिए।


प्रश्न 3. यदि बल F लगाने पर, वस्तु की चाल v हो जाती है, तो शक्ति होगी _________.


प्रश्न 4. दर्शाइए कि मुक्त रूप से गिरता हुआ पिण्ड यान्त्रिक ऊर्जा के संरक्षण के नियम की पुष्टि करता है।


प्रश्न 5. किसी व्यक्ति द्वारा किसी कुएँ में से रस्सी से बंधी बाल्टी को रस्सी द्वारा बाहर निकालने में किया गया कार्य धनात्मक है या ऋणात्मक ?


प्रश्न 6. किसी मशीन के कार्य करने की समय दर को उस मशीन की ________ कहते हैं।


प्रश्न 7. एक गैस को संलग्न चित्र के अनुसार मार्ग AB, BC तथा CA द्वारा ले जाया जाता है। सम्पूर्ण चक्र में नेट कार्य क्या है ?


प्रश्न 8. 4.18 जूल कार्य _________ कैलोरी ऊष्मा के तुल्य है।


प्रश्न 9. किसी कण पर आरोपित बल  \displaystyle \overrightarrow{F} = 3i + 4j – 5k कण में विस्थापन  \displaystyle \overrightarrow{S} = 5i + 4j + 3k उत्पन्न करता है बल द्वारा कृत कार्य ज्ञात करें। Most Important


प्रश्न 10. घूर्णन गति में किये गये कार्य के लिये सूत्र लिखिए। Most Important


प्रश्न 11. _______ जूल कार्य 1 कैलोरी ऊष्मा के तुल्य है।


प्रश्न 12. किसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता को उस वस्तु की _________ कहते हैं।


प्रश्न 13. जब एक गैसीय निकाय को 100 जूल ऊष्मा दी जाती है, तो आन्तरिक ऊर्जा 30 जूल बढ़ जाती है। निकाय द्वारा कृत कार्य ज्ञात कीजिए ।


प्रश्न 14. एक हीटर किसी निकाय को 100 W की दर से ऊष्मा प्रदान करता है। यदि निकाय 75 Js–1 की दर से कार्य करता है, तो आंतरिक ऊर्जा की वृद्धि किस दर से होगी ?


प्रश्न 15. यदि किसी पिण्ड का संवेग तीन गुना कर दिया जाये, तो  उसकी गतिज ऊर्जा ___________ हो जायेगी।


प्रश्न 16. 1 जूल में कितने अर्ग होते हैं ?


Class 11 Physics Chapter 6 – कणों के निकाय तथा घूर्णी गति Important Questions 2024


प्रश्न 1. किसी निकाय के ‘द्रव्यमान केन्द्र’ से आप क्या समझते हैं ? एक ऐसे निकाय के द्रव्यमान केन्द्र के लिये व्यंजक प्राप्त कीजिए जिसमें दो कण हैं। Most Important 


प्रश्न 2. एक ऐसे निकाय के द्रव्यमान केन्द्र के लिये व्यंजक प्राप्त कीजिए जिसमें दो कण हैं। Most Important 


प्रश्न 3. 1 ग्राम, 2 ग्राम व 3 ग्राम के तीन कण इस प्रकार से रखे हैं कि उनसे 1 मीटर भुजा के एक समबाहु त्रिभुज की रचना होती है, तीनों कर्णों के इस निकाय के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 4. R त्रिज्या वाले समांग डिस्क से  \displaystyle \frac{R}{2} त्रिज्या का एक वृत्ताकार भाग काटकर निकाल दिया गया है। इस प्रकार बने वृत्ताकार छिद्र का केन्द्र मूल डिस्क के केन्द्र से  \displaystyle \frac{R}{2} दूरी पर है। अवशिष्ट डिस्क के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 5. कोणीय संवेग संरक्षण का नियम लिखिए। इसे किसी एक उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए। Most Important 


प्रश्न 6. घूर्णन गति में बल-आघूर्ण एवं कोणीय त्वरण में सम्बन्ध स्थापित कीजिए तथा इस आधार पर जड़त्व आघूर्ण की परिभाषा दीजिए।


प्रश्न 7. लम्बवत् अक्षों की प्रमेय को प्रमाण देकर समझाइए। इसका उपयोग करके एक वृत्ताकार चकती का जड़त्व आघूर्ण इसके किसी व्यास के परित: पर निकालिए।


प्रश्न 8. मूल बिन्दु के परितः बल  \displaystyle 7\widehat{i}+3\widehat{j}+5\widehat{k} का बल आघूर्ण ज्ञात कीजिए। बल जिस कण पर लगता है उसकी स्थिति सदिश  \displaystyle \widehat{i}+\widehat{j}+\widehat{k} है।


Class 11 Physics Chapter 7 – गुरुत्वाकर्षण Important Questions 2024


प्रश्न 1. कैपलर के तृतीय नियम का गणितीय रूप क्या है ?


प्रश्न 2. पलायन चाल समझाइए। पृथ्वी के लिए पलायन चाल का व्यंजक निकालिए।


प्रश्न 3. पृथ्वी से पिण्ड के पलायन वेग का सूत्र प्राप्त कीजिए । Most Important 


प्रश्न 4. ब्रह्माण्ड में पदार्थ का प्रत्येक कण प्रत्येक दूसरे कण को अपनी ओर आकर्षित करता है इस सर्वव्यापी आकर्षण बल को __________ कहते हैं।


प्रश्न 5. किसी ग्रह से सूर्य की औसत दूरी, पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी की तुलना में 4 गुनी है। ग्रह का परिक्रमण काल ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 6. पृथ्वी के निकट परिक्रमा कर रहे किसी उपग्रह का कक्षीय वेग का मान बताइए।


प्रश्न 7. गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा की परिभाषा दीजिए।


प्रश्न 8. पृथ्वी की सतह से d गहराई पर पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण के लिए व्यंजक, पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण तथा पृथ्वी की त्रिज्या के रूप में प्राप्त कीजिए।


प्रश्न 9. भू- तुल्यकाली उपग्रह क्या होता है ? इसका एक उपयोग लिखें।


प्रश्न 10. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण के मान में परिवर्तन की विवेचना कीजिए।


प्रश्न 11. यदि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर वृत्तीय कक्षा में घूमती है, तो गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य क्या होगा ?


प्रश्न 12. भू-तुल्यकाली उपग्रह का परिक्रमण काल क्या है ? Most Important


प्रश्न 13. बल के मूल मात्रक व गुरुत्वाकर्षण मात्रकों के नाम बताएँ और इनके बारे में लिखें। दोनों मात्रक एक दूसरे के साथ क्या सम्बन्ध रखते हैं ?


प्रश्न 14. निम्नलिखित समीकरण की जाँच विमीय दृष्टि से करके बताइए कि सही है या नहीं :  \displaystyle \frac{1}{2}mv² = mgh यहां m = वस्तु का द्रव्यमान, v = वेग, g=  गुरुत्वीय त्वरण, h = ऊँचाई।


प्रश्न 15. एक ग्रह सूर्य के परितः चित्रानुसार चक्कर लगा रहा है। किस बिन्दु पर ग्रह का वेग अधिकतम है ?


प्रश्न 16. _________ का मान 6.67 x 10-11 न्यूटन-मीटर2/किग्रा2 ज्ञात किया गया है।


प्रश्न 17. समुद्र में ज्वार-भाटा क्यों उत्पन्न होता है ?


Class 11 Physics Chapter 8 – ठोसों के यांत्रिक गुण Important Questions 2024


प्रश्न 1. प्रतिबल – विकृति वक्र की सहायता से प्रत्यास्थता सीमा, पराभव बिन्दु समझाइए |


प्रश्न 2. रबड़ की अपेक्षा इस्पात का यंग प्रत्यास्थता गुणांक अधिक है। कारण बताइए।


प्रश्न 3. एक ठोस पदार्थ के लिये रेखीय प्रसार गुणांक (∝) तथा क्षेत्रीय प्रसार गुणांक (β) में सम्बन्ध लिखिए।


प्रश्न 4. एक ठोस पदार्थ के लिए रेखीय प्रसार गुणांक (α) तथा आयतन प्रसार गुणांक (r) में सम्बन्ध लिखिए। 


प्रश्न 5. एक ठोस पदार्थ के लिये रेखीय प्रसार गुणांक (α), क्षेत्रीय-प्रसार गुणांक (β) तथा आयतन प्रसार गुणांक (γ) का अर्थ समझाइए । α तथा γ में सम्बन्ध स्थापित कीजिए ।


प्रश्न 6. रेखीय प्रसार गुणांक (α), क्षेत्रीय प्रसार गुणांक (β) तथा आयतन प्रसार गुणांक (γ) में सम्बन्ध स्थापित कीजिए ।


Class 11 Physics Chapter 9 – तरलो के यांत्रिकी गुण Important Questions 2024


प्रश्न 1. बरनौली की प्रमेय को लिखें और सिद्ध करें। Most Most Important


प्रश्न 2. द्रव के पृष्ठ तनाव की परिभाषा दीजिए। किसी साबुन के बुलबुले के भीतर दाब – आधिक्य के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।


प्रश्न 3. एक नाखून (nail) पर 160 न्यूटन का बल लगाया जाता है जिसके किनारे का परिच्छेद क्षेत्रफल .004 सेमी² है। किनारे पर दाब ज्ञात कीजिए।


प्रश्न 4. श्यानता क्या है ? श्यानता और घर्षण में क्या फर्क है ?


प्रश्न 5. श्यानता से आप क्या समझते हैं ? एक श्यान द्रव में गिरती गोली के लिए सीमांत वेग का व्यंजक प्राप्त करें।


प्रश्न 6. किस गुणधर्म के कारण द्रव का मुक्त पृष्ठ अपने क्षेत्रफल को न्यूनतम रखने का प्रयास करता है ?


प्रश्न 7. द्रव व ठोस के किसी सम्पर्क बिन्दु से द्रव के पृष्ठ पर खींची गई स्पर्श-रेखा तथा ठोस के पृष्ठ पर द्रव के अन्दर की ओर खींची गई स्पर्श-रेखा के बीच बने के कोण को उस ठोस तथा द्रव के लिये _________ कहते हैं।


प्रश्न 8. किसी केशनली में जल के उन्नयन के सूत्र के लिए व्यंजक प्राप्त करें


प्रश्न 9. स्टोक का नियम बताइए।


प्रश्न 10. ‘ऊष्मा चालकता गुणांक’ की परिभाषा दीजिए तथा मात्रक लिखिए।


प्रश्न11. केशिकत्व से आपका क्या तात्पर्य है ? किसी केशनली में द्रव के उन्नयन का सूत्र लिखिए।


Class 11 Physics Chapter 10 – द्रव्य के तापीय गुण Important Questions 2024


प्रश्न 1. ऊर्जा समविभाजन का नियम बताइए। इस नियम को प्रयुक्त करते हुए दिखाइए कि आदर्श गैस के लिए r = 1 + 2/f, जहाँ f गैस के अणुओं की स्वातन्त्रय कोटियाँ हैं।


प्रश्न 2. आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा का गैस ताप के साथ क्या सम्बन्ध है ?


प्रश्न 3. सांख्यिकी विधि द्वारा एक मोल आदर्श गैस को समतापीय फैलाव के दौरान किया गया कार्य का फार्मूला निकालिए।


प्रश्न 4. रुद्धोष्म प्रक्रम किसे कहते हैं ? किसी रुद्धोष्म परिवर्तन के लिए दाब व आयतन में सम्बन्ध लिखिए। इसमें r का क्या अर्थ है ?


प्रश्न 5. ऊष्मा स्थानांतरण की कितनी विधियां हैं? उनके बारे में विस्तार से बताइए।


प्रश्न 6. न्यूटन के शीतलन के नियम को लिखिए। Most Important


प्रश्न 7. न्यूटन के शीतलन के नियम को लिखे और सिद्ध करें। Most Important


प्रश्न 8. विशिष्ट ऊष्मा-धारिता क्या है ? द्विपरमाणुक गैसों के लिए दो विशिष्ट ऊष्माधारिताओं Cp व Cv का अनुपात निकालिए।

Cp = स्थिर दाब पर विशिष्ट उष्मा-धारिता

Cv = स्थिर आयतन पर विशिष्ट उष्माधारिता


Class 11 Physics Chapter 11 – उष्मागतिकी Important Questions 2024


प्रश्न 1. ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम की सहायता से मेयर के सूत्र Cp – Cv = R का निगमन कीजिए।


प्रश्न 2. ऊष्मागतिकी के द्वितीय नियम की व्याख्या उपयुक्त आरेख की सहायता से कीजिए।


प्रश्न 3. ऊष्मागतिकी का शून्य नियम किस ऊष्मागतिकी चर को परिभाषित करता है ?


प्रश्न 4. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम क्या है ? रुद्धोष्म प्रक्रम की व्याख्या ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के आधार पर करें।


प्रश्न 5. ऊष्मागतिकी के किस नियम द्वारा आन्तरिक ऊर्जा की अभिधारणा सर्वप्रथम दी गई ?


प्रश्न 6. _________ जल के त्रिक् बिन्दु के उष्मागतिक ताप का 1/273.16 वाँ भाग है।


प्रश्न 7. क्या रेफ्रिजरेटर का कार्य गुणांक नियत है ?


प्रश्न 8. समतापी प्रक्रम के दो उदाहरण दीजिए। 


प्रश्न 9. समतापी तथा रुद्धोष्म प्रक्रमों में दो अन्तर लिखिए। Most Important


प्रश्न 10. समतापीय प्रक्रम में किये गये कार्य को समझाइये व कार्य का सूत्र ज्ञात करें।


Class 11 Physics Chapter 12 – अणुगति सिद्धांत Important Questions 2024


प्रश्न 1. परम शून्य पर किसी गैस की माध्य गतिज ऊर्जा कितनी होगी ?


प्रश्न 2. गैसों के अणुगति सिद्धान्त की परिकल्पनाएँ लिखिए। Most Important


प्रश्न 3. किसी द्वि-परमाणुक गैस के एक अणु की स्वातन्त्र्य कोटियों की संख्या _________ होती है।


प्रश्न 4. पास्कल का नियम बताइए ।


Class 11 Physics Chapter 13 – दोलन Important Questions 2024


प्रश्न 1. सरल आवर्त गति का समीकरण y = 10 sin100πt है । दोलन के आयाम का मान बताइए।


प्रश्न 2. सरल आवर्त गति में गतिज तथा स्थितिज ऊर्जा का फार्मूला निकालिए


प्रश्न 3. सरल आवर्त गति करते हुए पिण्ड की दोलन गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा तथा सम्पूर्ण ऊर्जा के व्यंजक प्राप्त कीजिए। 


 

प्रश्न 4. सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण के लिये वेग-समय वक्र खींचिए।


प्रश्न 5. सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण के लिए त्वरण-समय वक्र खींचिए।


प्रश्न 6. सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण के त्वरण का सूत्र लिखिए तथा त्वरण समय वक्र खींचिए।


प्रश्न 7. जब कोई वस्तु जिस पर कोई बाह्य आवर्त बल लगा हो, बाह्य बल की आवृत्ति से दोलन करती है, तो वस्तुओं के दोलनों को __________ दोलन कहते हैं। Most Important


प्रश्न 8. जब कोई वस्तु जिस पर कोई बाह्य आवर्त बल लगा हो, बाह्य बल की आवृत्ति से दोलन करती है, तो वस्तुओं के दोलनों को __________ दोलन कहते हैं। Most Importantप्रश्न 8. सरल लोलक के आवर्तकाल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। Most Important


प्रश्न 9. एक सरल लोलक के दोलन आयाम को उसके वर्तमान का आधा कर दिया जाये, तो उसके आवर्तकाल का मान कितना होगा


प्रश्न 10. सरल लोलक क्या है ? एक सरल लोलक के गोलक का द्रव्यमान .025 kg है। इसकी डोरी की प्रभावी लम्बाई 1 मीटर है तथा इसका आवर्तकाल 2 सेकण्ड है। गुरुत्वीय त्वरण ज्ञात करें।


प्रश्न 11. सेकण्ड लोलक किसे कहते हैं ? इसकी लम्बाई ज्ञात करें।


प्रश्न 12. एक सरल लोलक पर गोलक को एक धागे से बाँधकर लटकाया गया है और जो गुरुत्व बल के अधीन दोलन कर रहा है। मान लीजिए कि इस लोलक का दोलन काल इसकी लम्बाई (l), लोलक के द्रव्यमान (m) और गुरुत्वीय त्वरण (g) पर निर्भर करता है। विमाओं की विधि का उपयोग करके इसके दोलन काल के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।


प्रश्न 13. सरल लोलक के एक प्रयोग में एक छात्र ने लोलक के आवर्तकाल के लिए कुछ प्रेक्षण प्राप्त किए। छात्र द्वारा लिये गये प्रेक्षण इस प्रकार हैं : 2.63 सेकण्ड, 2.56 सेकण्ड, 2.42 सेकण्ड, 2.71 सेकण्ड तथा 2.80 सेकण्ड । इन प्रेक्षणों की सहायता से निरपेक्ष त्रुटि एवं सापेक्ष त्रुटि परिकलित कीजिए।


प्रश्न 14. आधार क्षेत्रफल A तथा ऊँचाई h के एक कार्क का बेलनाकार टुकड़ा ρ1 घनत्व के किसी द्रव में तैर रहा है। कार्क को थोड़ा नीचे दबाकर स्वतंत्र छोड़ देते हैं, यह दर्शाइए कि कार्क ऊपर-नीचे सरल आवर्त दोलन करता है। जिसका आवर्तकाल  \displaystyle T=2\pi \sqrt{{\frac{{h\rho }}{{{{\rho }_{1}}g}}}} है।

यहा ρ काॅर्क का घनत्व है ( द्रव की श्यानता के कारण अवमंदन को नगण्य मानिए)


प्रश्न 15. तनी डोरी में गुणावृत्ति बनने के तरीकों पर प्रकाश डालिए। यह भी दर्शाएँ कि तनित डोरी में गुणा वृत्तियाँ 1 : 2 : 3 : 4 अनुपात में होती है।


प्रश्न 16. सरल आवर्त गति की समीकरण y = 5 sin 100πt से दोलन- आयाम तथा आवृत्ति के मान बताइए। यहाँ विस्थापन मीटर में तथा समय सेकण्ड में व्यक्त हैं।


प्रश्न 17. किसी लोलक के गोलक A को, जो ऊर्ध्वाधर से 30° का कोण बनाता है, छोड़े जाने पर मेज पर विरामावस्था में दूसरे गोलक B से टकराता है जैसा कि संलग्न चित्र में प्रदर्शित है। ज्ञात कीजिए कि संघट्ट के पश्चात् गोलक A कितना ऊँचा उठता है ? गोलकों के आकारों की उपेक्षा कीजिए और मान लीजिए कि संघट्ट प्रत्यास्थ है।


Class 11 Physics Chapter 14 – तरंगे Important Questions 2024


प्रश्न 1. तनी हुई डोरी में अनुप्रस्थ कम्पनों के नियम लिखिए।


प्रश्न 2. अप्रगामी तरंगे तथा विस्पंद को समझाइए ।


प्रश्न 3. किसी तनी हुई डोरी से अनुप्रस्थ तरंग की चाल के लिये सूत्र लिखिए।


प्रश्न 4. अप्रगामी तरंग से क्या तात्पर्य है ? एक खुली ऑर्गन पाइप के लिए सिद्ध कीजिए कि उसमें सम तथा विषम दोनों प्रकार की संनादिया उत्पन्न होती है।  Most Important


प्रश्न 5. सिद्ध कीजिए कि प्रति सेकण्ड उत्पन्न विस्पन्दों की संख्या दो ध्वनि स्रोतों की आवृत्तियों के अन्तर के बराबर होती है। Most Important


प्रश्न 6. दो ध्वनि स्रोत के एक साथ बजने पर, .20 सेकण्ड में 2 विस्पन्द उत्पन्न होते हैं। विस्पन्द की आवृत्ति ज्ञात करें।


 

Leave a Comment

error: