कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Important Question Answer – NCERT Solution

Class12
SubjectHindi
Book अभिव्यक्ति और माध्यम
CategoryImportant Questions

कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण Class 12 Hindi Important Question Answer


प्रश्न  1. कहानी को नाटक में किस प्रकार रूपान्तरित किया जा सकता है ? Most Important
or
कहानी का नाट्य रूपांतरण कैसे किया जाता है ?

उत्तर – कहानी को नाटक के रूप में रूपांतरित करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है :

  • कहानी की कथावस्तु को समय और घटना के स्थान के आधार पर विभाजित किया जाता है।
  • कथावस्तु से संबंधित वातावरण तैयार किया जाता है।
  • कथावस्तु के अनुसार ही मंच व संगीत का निर्माण किया जाता है।
  • ध्वनि व प्रकाश का पूरा ध्यान रखा जाता है।
  • पात्रों की आपस में बातचीत व व्यवहार को अभिनय के रूप में परिवर्तित किया जाता है।
  • संवादों को अभिनय के अनुरूप सब रूप प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 2. कहानी के नाट्य रूपांतरण में किस प्रकार की मुख्य समस्या का सामना करना पड़ता है ? Most Important

उत्तर – कहानी के नाट्य रूपांतरण करते इसमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जो इस प्रकार है :

  • सबसे प्रमुख समस्या कहानी के पात्रों के मनोभावों को कहानीकार द्वारा प्रस्तुत प्रसंगो अथवा मानसिक द्वंद्व के नाटकीय प्रस्तुति में आती हैं।
  • पात्रों के बंधुओं को अभिनय के अनुरूप बनाने में समस्या आती है।
  • सामानों को नाटकीय रूप प्रदान करने में समस्या आती है।
  • संगीत ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था करने में समस्या आती है।
  • कथानक को अभिनय के अनुरूप बनाने में समस्या होती है।

प्रश्न 3. किसी कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य विभाजन कैसे किया जाता है ? 

उत्तर –  किसी कहानी का नाटक रूपांतरण करते समय दृश्य को निम्नलिखित प्रकार से विभाजित किया जाता है :

  • प्रत्येक घटना व दृश्य को कथानक के अनुसार ही बनाया जाता है।
  • अलग-अलग स्थान पर घट रही घटनाओं को अलग-अलग दृश्य में बांटा जाता है।
  • दृश्य विभाजन करते समय कथाकर्म व विकास का भी ध्यान रखा जाता है।
  • कहानी की कथावस्तु को समय व स्थान के आधार पर विभाजित करके अलग-अलग दृश्य बनाए जाते हैं।

प्रश्न 4. नाटक और कहानी में क्या-क्या असमानताएँ हैं ?
या

कहानी और नाटक में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— कहानी और नाटक दोनों गद्य विधाएं हैं। इनमें कुछ असमानताएं या अंतर भी हैं जो इस प्रकार हैं–

कहानी—

  • कहानियां ऐसी गद्य विधा है जिसमें जीवन के किसी अंक विशेष का मनोरंजन पूर्ण चित्रण किया जाता है।
  • कहानी का संबंध लेखक और पाठकों से होता है।
  • कहानी कहीं अथवा पढ़ी जाती है।
  • कहानी को आरंभ , मध्य और अंत के आधार पर बांटा जाता है।
  • कहानी में मंच सज्जा , संगीत तथा प्रकाश का महत्व नहीं है।

नाटक–

  • नाटक एक ऐसी गद्य विधा है जिसका मंच पर अभिनय किया जाता है।
  • नाटक का संबंध लेखक, निर्देशक,  दर्शक तथा श्रोताओं से है।
  • नाटक का मंच पर अभिनय किया जाता है।
  • नाटक को दृश्यों में विभाजित किया जाता है।
  • नाटक में मंच सज्जा , संगीत और प्रकाश व्यवस्था का विशेष महत्व होता है।

Also ReadClass 12 Hindi NCERT Solution (All Books)
Also ReadClass 12 Important Questions [latest]
Also ReadClass 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos

Leave a Comment

error: