मानचित्र Class 6 भूगोल Chapter 4 Important Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) मानचित्र Important Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important  Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography in Hindi / भूगोल मानचित्र / Manchitra Chapter 4 Important Question Answer.

मानचित्र कक्षा 6 भूगोल Chapter 4 Important Question Answer


प्रश्न 1. मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से है ?

उत्तर – मानचित्र के तीन महत्वपूर्ण घटक होते हैं – दूरी, दिशा और प्रतीक।


प्रश्न 2. मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बतायें।

उत्तर – मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है। बिना पैमाने के बनाया गया एक कच्चे आरेख वाले मानचित्र को रेखाचित्र मानचित्र कहते हैं। एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा जाता है।


प्रश्न 3. ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों ?

उत्तर – ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप होता है। लेकिन ग्लोब की मदद से हम किसी स्थान और दो स्थानों के बीच की दूरियों का सही पता नहीं लग सकते। मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है। जिसकी मदद से हमें सही दूरी का पता लग पाता है। इसीलिए ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं।


प्रश्न 4. दिक्सूचक यंत्र की चुंबकीय सुई की दिशा हमेशा ______ दिशा में रहती है।

उत्तर – उत्तर दक्षिण


 

Leave a Comment

error: