मानचित्र Class 6 भूगोल Chapter 4 Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) मानचित्र Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography chapter 4 in Hindi / भूगोल मानचित्र / manchitra Question Answer.

मानचित्र कक्षा 6 भूगोल Chapter 4 Question Answer


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

प्रश्न (i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से है ?

उत्तर – मानचित्र के तीन महत्वपूर्ण घटक होते हैं – दूरी, दिशा और प्रतीक।


प्रश्न (ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – पूर्व, पश्चिम, उत्तर तथा दक्षिण चार प्रधान दिग्बिंदु हैं।


प्रश्न (iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर – जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज पर दिखाना होता है तब हम लोग छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए मानचित्र पर 5 सेंटीमीटर, स्थल के 500 किलोमीटर को दर्शाता है इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं। जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे गांव या शहर को कागज पर दिखाया जाता है। तब हम बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं जैसे स्थल पर 500 मीटर की दूरी को मानचित्र पर 5 सेंटीमीटर से दर्शाया जाता है इस प्रकार के मानचित्र को बड़े पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।


प्रश्न (iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों ?

उत्तर – ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप होता है। लेकिन ग्लोब की मदद से हम किसी स्थान और दो स्थानों के बीच की दूरियों का सही पता नहीं लग सकते। मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है। जिसकी मदद से हमें सही दूरी का पता लग पाता है। इसीलिए ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं।


प्रश्न (v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बतायें।

उत्तर – मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है। बिना पैमाने के बनाया गया एक कच्चे आरेख वाले मानचित्र को रेखाचित्र मानचित्र कहते हैं। एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा जाता है।


प्रश्न (vi) कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है ?

उत्तर – बड़े पैमाने का मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।


प्रश्न (vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं ?

उत्तर – किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार के विभिन्न आकृतियां; जैसे – भवन, सड़कें, पुल, वृक्ष, रेल की पटरी, कुएँ आदि को दिखाना संभव नहीं होता इसीलिए वे निश्चित अक्षरों, छायाओं, रंगो, चित्र तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं। यह प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करने का काम करते हैं।


प्रश्न 2. सही उत्तर चिहनित (✓) कीजिए

(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं-
(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मानचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र।
उत्तर :- (ख) थिमैटिक मानचित्र।


(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है ?
(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों।
उत्तर :- (क) जलाशयों।


(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है –
(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए।
उत्तर :- (ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए।


(iv) पैमाना आवश्यक है-
(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए।
उत्तर – (क) मानचित्र के लिए।


 

Leave a Comment

error: