नेताजी का चश्मा Class 10 Hindi Chapter 7 MCQ Question Answer – क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

NCERT Solution of Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 Chapter 7 नेताजी का चश्मा MCQ  Question Answer. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.

  1. Also Read :- Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution
  2. Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
  3. Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos
  4. Also Read – HBSE Class 10 Important Question Answer ( All Subjects )

NCERT Solution of Class 10th Hindi Kshitij bhag 2/  क्षितिज भाग 2 chapter 7 Netaji ka Chasma MCQ Question And Answer Solution.

नेताजी का चश्मा Class 10 Hindi Chapter 7 MCQ Question Answer


1. नेताजी की मूर्ति वाले कस्बे से हालदार साहब कब गुजरते थे ?
(क) हर सप्ताह
(ख) हर पंद्रहवें दिन
(ग) हर माह
(घ) हर रोज

Answer

उत्तर —(ख) हर पंद्रहवें दिन


2. हालदार साहब लगभग कितने दिनों बाद कस्बे से गुजरते थे ?
(क) 10 दिन
(ख) 15 दिन
(ग) 20 दिन
(घ) 30 दिन

Answer

उत्तर —(ख) 15 दिन


3. सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा में क्या कमी रह गई थी ?
(क) टोपी नहीं थी
(ख) पगड़ी नहीं थी
(ग) चश्मा नहीं था
(घ) पुस्तक नहीं थी

Answer

उत्तर —(ग) चश्मा नहीं था


4. हालदार साहब कस्बे में क्यों रुकते थे ?
(क) सिनेमा देखने के लिए
(ख) पान खाने के लिए
(ग) आराम करने के लिए
(घ) कंपनी के काम के लिए

Answer

उत्तर —(ख) पान खाने के लिए


5. नेताजी की प्रतिमा किस वस्तु से बनी थी ?
(क) लोहे से
(ख) मिट्टी से
(ग) चाँदी से
(घ) संगमरमर से

Answer

उत्तर —(घ) संगमरमर से


6. देशभक्ति की भावना किस पर निर्भर करती है ?
(क) धन पर
(ख) बल पर
(ग) शान पर
(घ) मन पर

Answer

उत्तर —(घ) मन पर


7. ड्राइंग मास्टर का क्‍या नाम था ?
(क) मोतीलाल
(ख) जोतिलाल
(ग) प्रेमपाल
(घ) जगतपाल

Answer

उत्तर —(क) मोतीलाल


8. चश्में वाले की देशभक्ति के प्रति नतमस्तक कौन था ?
(क) पान वाला
(ख) हालदार साहब
(ग) कैप्टन
(घ) पूरा देश

Answer

उत्तर —(ख) हालदार साहब


9. हालदार साहब ने नेताजी की प्रतिमा के चश्में के बदलते रहने के बारे में किससे पूछा ?
(क) ड्राइवर से
(ख) चाय वाले से
(ग) पान वाले से
(घ) कैप्टन से

Answer

उत्तर —(ग) पान वाले से


10. “नेताजी का चश्मा” पाठ में पान वाले के उदास होने का क्‍या कारण था ?
(क) मूर्ति पर चश्मा न होना
(ख) कैप्टन की मृत्यु
(ग) सच्चे देशभकतों की कमी
(घ) पान की बिक्री न होना

Answer

उत्तर —(ख) कैप्टन की मृत्यु


11. पान वाले के अनुसार नेताजी की मूर्ति का ओरिजिनल चश्मा कहाँ गया ?
(क) ग्राहक को दे दिया
(ख) मास्टर जी बनाना भूल गए
(ग) गिरकर टूट गया
(घ) किसी ने चुरा लिया

Answer

उत्तर —(ख) मास्टर जी बनाना भूल गए


12. नेताजी की प्रतिमा किसने बनाई थी ?
(क) ड्राइवर ने
(ख) पान वाले ने
(ग) थानेदार ने
(घ) ड्राइंग मास्टर ने

Answer

उत्तर —(घ) ड्राइंग मास्टर ने


13. नेताजी का चश्मा-पाठ में कैप्टन कौन है ?
(क) पान वाला
(ख) चश्में वाला
(ग) हालदार
(घ) चाय वाला

Answer

उत्तर —(ख) चश्में वाला


14. नेताजी की मूर्ति पर सरकण्डे का चश्मा देखकर हालदार साहब कैसे खड़े हो गए ?
(क) झुककर
(ख) अटेंशन
(ग) हतप्रभ
(घ) हाथ जोड़कर

Answer

उत्तर —(ख) अटेंशन


15. नेताजी की मूर्ति पर चश्मा न होना पान वाले के लिए कैसी बात थी ?
(क) गंभीर
(ख) सामान्य
(ग) मजेदार
(घ) बेकार

Answer

उत्तर —(ग) मजेदार


16. पान वाले ने पान पकड़े अपने हाथ को मुँह से कितनी दूर रोककर हालदार साहब को ध्यान से देखा ?
(क) एक इंच
(ख) डेढ़ इंच
(ग) दो इंच
(घ) ढाई इंच

Answer

उत्तर — (ख) डेढ़ इंच


17. नेता जी की प्रतिमा, टोपी की नोक से कोट के दूसरे बटन तक कितने फुट ऊँची थी ?
(क) एक फुट
(ख) डेढ़ फुट
(ग) दो फुट
(घ) ढाई फुट

Answer

उत्तर —  (ग) दो फुट


18. हालदार साहब किसकी देश-भक्ति के सामने नतमस्तक होते हुए जीप की तरफ चले ?
(क) पानवाला
(ख) चश्मेवाला
(ग) भूतपूर्व सिपाही
(घ) ड्राइवर

Answer

उत्तर —  (ख) चश्मेवाला


 

Leave a Comment

error: