पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप Class 6 भूगोल Chapter 6 Important Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप Important Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer, MCQ and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography in Hindi / भूगोल पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप / Prithvi ke Pramukh Sathal Roop chapter 6 Important Question Answer.

पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप कक्षा 6 भूगोल Chapter 6 Important Question Answer


प्रश्न 1. पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है ?

उत्तर – 

पर्वत पठार
पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है यह आसपास के क्षेत्र से बहुत ऊंचा होता है। वहां का धरातल खड़ी ढाल वाला होता है तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती है। पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। यह आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसके ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होती है।

प्रश्न 2.  नदियों के मैदान घनी आबादी वाले क्यों होते हैं?
या
नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले क्यों होते हैं?

उत्तर – नदियों द्वारा निर्मित मैदान घनी आबादी वाले होते हैं क्योंकि

  1. समतल भूमि पर मकानों का निर्माण करना सरल होता है।
  2. इन मैदानों की भूमि समतल तथा उपजाऊ होती है। यहां कृषि करना सरल होता है।
  3. यहां यातायात के साधन विकसित होते हैं।

प्रश्न 3. मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है ?

उत्तर – नदियां पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती हैं। अपने साथ ले जाने वाले पदार्थ; जैसे – पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्ही निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।


प्रश्न 4. पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – पर्वत मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं- वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत।


 

Leave a Comment