संगतकार Class 10 Hindi Chapter 6 Important Question Answer – क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

NCERT Solution of Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 Chapter 6 संगतकार Important  Question Answer. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.

Also Read :- Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

  1. Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
  2. Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos

NCERT Solution of Class 10th Hindi Kshitij bhag 2/  क्षितिज भाग 2 Kavita संगतकार / Sangatkar Important Question And Answer ( महत्वपूर्ण प्रश्न ) Solution.

संगतकार Class 10 Hindi Chapter 6 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


प्रश्न 1. ‘संगतकार’ से क्‍या तात्पर्य है ?

उत्तर –  संगतकार मुख्य गायक के पीछे गाने वालों की आवाज होती है। वह संगतकार ही है जो मुख्य गायक को उसके गीत के मुख्य स्वर से विचलित नहीं होने देते हैं। संगतकार मुख्य गायक की आवाज और गंज में अपनी आवाज और गुंजा मिलकर उसे शक्ति व बल प्रदान करते हैं।


प्रश्न 2. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?

उत्तर – संगतकार के माध्यम से कवि ऐसे लोगों की ओर संकेत करना चाह रहा है जिनका किसी कार्य को करने में योगदान तो रहता है लेकिन कोई भी उनका नाम तक नहीं जानता।  उनकी मेहनत का सारा श्रेय मुखिया को ही चला जाता है। संगतकार में ज्यादातर उनका कोई शिष्य या छोटा भाई होता है जो गायन की कला सीखना चाहता है या सीखने पर विवश है।


प्रश्न 3. संगतकार कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
या
संगतकार कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – संगतकार कविता में कवि ने मुख्य कलाकार का साथ देने वाले सहयोगी कलाकारों की भूमिका पर केंद्रित किया है। कवि कहता है कि हमें उनके योगदान को अनदेखा नहीं करना चाहिए और ना ही समझ में इनको निम्न दृष्टि से देखना चाहिए। समाज में सभी लोग मुख्य कलाकारों को ही सम्मान देते हैं। मुख्य कलाकारों की तरक्की में जितना योगदान उनकी आवाज का है उतना ही योगदान संगतकार का भी होता है। वह संगतकार ही है जो मुख्य गायक को उसके गीत के मुख्य स्वर से विचलित नहीं होने देते हैं। अत: हमें संगतकारों को भी महत्व देना चाहिए।


Leave a Comment

error: