विशेष लेखन- स्वरूप और प्रकार Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Important Question Answer – NCERT Solution

What's inside !!!

Class12
SubjectHindi
Book अभिव्यक्ति और माध्यम
CategoryImportant Questions

विशेष लेखन- स्वरूप और प्रकार Class 12 Hindi Important Question Answer


प्रश्न 1. बीट की परिभाषा लिखिए।
or
मीडिया की भाषा में ‘बीट’ किसे कहते हैं ? Most Important
or
मीडिया में ‘बीट’ का क्या अर्थ है ?

उत्तर – जो संवादाता केवल अपने क्षेत्र विशेष से संबंधित रिपोर्टों को भेजता है , वह बीट रिपोर्टिंग कहलाती हैं।


प्रश्न 2. क्या ‘स्वास्थ्य’ विशेष लेखन का क्षेत्र है ?

उत्तर – हां


प्रश्न 3. विशेष लेखन की भाषा और शैली का विवेचन कीजिए ।

उत्तर – विशेष लेखन की भाषा और शैली निम्नलिखित प्रकार की होनी चाहिए –

  • इसमें तकनीकी शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए।
  • विशेष लेखन में भाषा व शैली सरल और सहज होनी चाहिए।
  • विशेष लेखन में सामान्य लेखन से अलग विशेष भाषा शैली का प्रयोग करना चाहिए।
  • विशेष लेखन में विशेष क्षेत्र से संबंधित नवीन शब्दावली को अपनाना चाहिए।

प्रश्न 4. विशेष लेखन के स्वरूप का वर्णन कीजिए।

उत्तर – किसी भी सामान्य विषय से हटकर विशेष विषयों पर लिखे गए लेखकों को विशेष लेखन कहा जाता है। खेल, स्वास्थ्य, मनोरंजन, व्यापार इत्यादि विशेष लेखन के अंतर्गत माने जाते हैं। विशेष लेखन लिखते समय हमें भाषा सरल व सहज रखनी चाहिए। समाचार पत्रों में भी विशेष लेखन के लिए अलग से स्थान निश्चित होता है। विशेष लेखन उस विषय के विशेषज्ञों द्वारा ही लिखे जाते हैं जिसमें उसी से जुड़ी शब्दावली का भी प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 5. विशेष लेखन के किन्हीं दो क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

उत्तर – स्वास्थ्य, खेल।


प्रश्न 6. विशेष लेखन से क्या तात्पर्य है ? यह क्यों लिखा जाता है ? Most Important

उत्तर – किसी भी सामान्य विषय से हटकर विशेष विषयों पर लिखे गए लेखकों को विशेष लेखन कहा जाता है। खेल, स्वास्थ्य, मनोरंजन, व्यापार इत्यादि विशेष लेखन के अंतर्गत माने जाते हैं। विशेष लेखन पाठकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। पाठकों को इसमें गहरी और सटीक जानकारी मिलती है। इसमें पाठकों की पसंद के हिसाब से उन्हें पढ़ने को मिलता है इसीलिए विशेष लेखन को लिखा जाता है।


प्रश्न 7. किसी खास विषय पर सामान्य से हटकर किया गया लेखन क्या कहलाता है ?

उत्तर – विशेष लेखन


Also ReadClass 12 Hindi NCERT Solution (All Books)
Also ReadClass 12 Important Questions [latest]
Also ReadClass 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos