विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Class 7 इतिहास Chapter 4 Important Question Answer – हमारा भारत II HBSE Solution

Class 7 इतिहास BSEH Solution for chapter 4 विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 7 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 7 इतिहास – हमारा भारत II Solution

Also Read – HBSE Class 7 इतिहास – हमारा भारत II Solution in Videos

HBSE Class 7 इतिहास / History in hindi विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार / Vishwa me Bhartiya Sanskriti ka Prsar Important Question Answer for Haryana Board of chapter 4 in Hamara Bharat II Solution.

विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Class 7 इतिहास Chapter 4 Important Question Answer


प्रश्न 1. ध्यान योग की पद्धति कब और कैसे कोरिया पहुंची?

उत्तर – आठवीं और नौवीं शताब्दी में चीन के रास्ते ‘ध्यान योग’ की पद्धति कोरिया पहुंची।


प्रश्न 2. खगोल ज्ञान का प्रसिद्ध ग्रंथ कौन-सा है? इसे अरब देशों में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर – खगोल विज्ञान का प्रसिद्ध ग्रंथ ‘ब्रह्म-स्फुट-सिद्धांत’ है। इसे अरब देशों में ‘सिंधिंन’ के नाम से जाना जाता था।


प्रश्न 3. भारतीय जीवन पद्धति का मुख्य आधार क्या है?

उत्तर – भारतीय जीवन पद्धति का मुख्य आधार वसुधैव कुटुंबकम है।


प्रश्न 4. बौद्ध धर्म को चीन का राजकीय धर्म कब और किसने घोषित किया था?

उत्तर – चौथी शताब्दी में ‘वी’ राजवंश के प्रथम शासक सम्राट ‘डाऊन’ ने बौद्ध धर्म को चीन का राजकीय धर्म घोषित किया था।


प्रश्न 5. किस देश में करेंसी नोटों पर गणेशजी की मूर्ति अंकित है?

उत्तर – इंडोनेशिया


प्रश्न 6. नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की विशेषताएं क्या थी?

उत्तर – विदेशी विद्वान प्रायः नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने तथा विभिन्न विषयों का अध्ययन करने आते थे। ऐसा बताया जाता है कि इस विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का भवन सात मंजिला था।


प्रश्न 7. “इंडोनेशिया पर भारतीय संस्कृति का गहरा प्रभाव है।” इस कथन की उदाहरण सहित पुष्टि करें।

उत्तर – इंडोनेशिया पर भारतीय संस्कृति का बहुत ही गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। बहुत से इंडोनेशियाई लोगों के नामों का उद्गम संस्कृत ही है। उदाहरण के लिए इंडोनेशिया के प्रमुख नेता ‘सुकर्णो’ तथा उनकी पुत्री का नाम ‘मेघावती सुकर्णोपुत्री’ है। इंडोनेशिया की राजधानी ‘जकार्ता’ संस्कृत शब्द ‘जया कृत:’ से ही निकला है। इसी प्रकार इंडोनेशिया के ‘जावा’ का नाम संस्कृत के शब्द जावाद्वीप से लिया गया है। 1962 में इंडोनेशिया के ‘न्यू गिनीज’ का नाम बदलकर ‘जयापुर’ रखा गया। इसी प्रकार आरेंज पर्वत को ‘जयविजय’ पर्वत कर दिया गया है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय और खेल मंत्रालय को क्रमशः ‘युद्ध ग्रह’ तथा ‘क्रीड़ाभक्ति’ जैसे संस्कृत नामों से पुकारा जाता है।


प्रश्न 8. अंकोरवाट मंदिर के बारे में विश्लेषणात्मक टिप्पणी करें।

उत्तर – ‘कंबोडिया’ में स्थित अंकोरवाट का विष्णु मंदिर, विश्व का सबसे बड़ा मंदिर है। यह मंदिर भगवान ‘विष्णु’ को समर्पित है। इस मंदिर की दीवारों पर रामायण, महाभारत तथा पौराणिक आख्यानों के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया है। इनमें सबसे प्रमुख है- ‘समुद्र मंथन’ का चित्रण। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत के रूप में मान्यता दी गई है। अंकोरवाट मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी की शुरुआत में खमेर राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा अपने राज्य मंदिर के रूप में करवाया गया था।


प्रश्न 8. विदेशी यात्रियों ने भारतीय संस्कृति का प्रचार किस तरह किया?

उत्तर – मेगस्थनीज व डायोनिसियस आदि विद्वान मौर्य काल में भारत आये व चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में आया। उसने अपनी पुस्तक ‘फो-कुओ की’ में भारत की संस्कृति एवं सामाजिक परम्परा का वर्णन किया। ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आया और सी-यू-की’ नामक पुस्तक लिखी । इत्सिंग ने भी भारत की सभ्यता व संस्कृति का वर्णन किया। अतः समय-समय पर काफी विदेशी यात्री भारत आये और भारत की संस्कृति का विश्व में अपने वृतांत के माध्यम से प्रसार किया।


प्रश्न 9. बोरोबुदुर मंदिर का वर्णन कीजिए।

उत्तर – इंडोनेशिया के जावा में स्थित बोरोबदूर मंदिर’ विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है। यह मंदिर भगवान बुद्ध को समर्पित बौद्ध धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जिसे भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं वाली 504 मूर्तियों से सुसज्जित किया गया है। इसे भी यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किया गया है।


Leave a Comment

error: