यह दंतुरित मुसकान, फसल Class 10 Hindi Chapter 5 Important Question Answer – क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

NCERT Solution of Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 Chapter 5 यह दंतुरित मुसकान, फसल Important  Question Answer for HBSE. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.

Also Read :- Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

  1. Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
  2. Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos

NCERT Solution of Class 10th Hindi Kshitij bhag 2/  क्षितिज भाग 2 Kavita 5 यह दंतुरित मुसकान, फसल / Yeh Danturit Muskan, Fasal Important Question And Answer ( महत्वपूर्ण प्रश्न ) Solution.

यह दंतुरित मुसकान, फसल Class 10 Hindi Chapter 5 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


प्रश्न 1. बच्चे की दंतुरित मुसकान का कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर –  बच्चों की दंतुरित मुस्कान का कवि के मन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। बच्चे के आने से उसके मन की निराशा और उदासी गायब हो जाती हैं। कवि को ऐसा लगता है मानो उसकी झोपड़ी में कमल के फूल खिल उठे हो। उसके अंदर स्नेह की धारा प्रवाहित होने लगते हैं। कवि अपने बच्चों को पाकर अत्यंत प्रसन्नता से झूम रहा है।


प्रश्न 2. कवि ने ‘फसल’ को क्या कहा है ?

उत्तर –  कवि ने फसल को ढेर सारी नदियों के पानी का जादू, लाखों हाथों के स्पर्श की महिमा और हजारों खेतों की मिट्टी का गुणधर्म कहा है। कवि फसल को सूर्य की किरणों का रूपांतरण बताता है।


प्रश्न 3. ‘फसल’ कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।

उत्तर –  कवि ने ‘फसल’ कविता के माध्यम से यह स्पष्ट करने का प्रयास किया है कि जिन फसलों से पैदा हुए अनाज को हम कहते हैं यह एक अनोखा ही जादू है। कवि ने इस फसल को नदियों के पानी का जादू, लाखों हाथों के स्पर्श की महिमा, हजारों खेतों की मिट्टी का गुणधर्म और सूर्य की करने का रूपांतरण बताया है। कवि यह दर्शाना चाहता है कि फसल को उगाने के लिए सभी अनिवार्य तत्व मिलकर काम करते हैं और तब फसल उगती है।


 

Leave a Comment

error: