16 महाजनपद Class 6 इतिहास Chapter 4 Important Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 4 16 महाजनपद Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi 16 महाजनपद / 16 mahajanpad Important Question Answer for Haryana Board of chapter 4 in Hamara Bharat 1 Solution.

16 महाजनपद Class 6 इतिहास Chapter 4 Important Question Answer


प्रश्न 1. पहली बौद्ध सभा का आयोजन कहां और किसके शासन काल में हुआ?

उत्तर – अजातशत्रु के शासन काल में राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में प्रथम बौद्ध सभा का आयोजन हुआ।


प्रश्न 2. दूसरी बौद्ध सभा का आयोजन कहां और किसके शासन काल में हुआ?

उत्तर – कालाशोक (काकवर्ण) के शासन काल में वैशाली में दूसरी बौद्ध सभा का आयोजन हुआ।


प्रश्न 3. कौटिल्य द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है?

उत्तर – अर्थशास्त्र


प्रश्न 4. किन्हीं छ: महाजनपदों के नामों की सूची बनाएं।

उत्तर

  1. कुरु
  2. पांचाल
  3. मगध
  4. काशी
  5. वज्जि
  6. गांधार

प्रश्न 5. हर्यक वंश के प्रमुख शासकों के नाम लिखें।

उत्तर – हर्यक वंश के प्रमुख शासक बिम्बिसार, अजातशत्रु, उदयन है।


प्रश्न 6. नंदवंश के शासक धनानंद की सैन्य शक्ति का वर्णन करें।

उत्तर – नंदवंश के शासक धनानंद के पास 2 लाख पैदल, 20 हजार घुड़सवार, 2000 रथ और तीन हजार हाथियों की बहुत बड़ी सेना थी।


प्रश्न 7. मल्ल और वज्जि महाजनपद में कैसी शासन प्रणाली थी?

उत्तर – मल्ल व वज्जि गणतंत्रीय शासन प्रणाली पर आधारित थे। गणतंत्रीय शासन प्रणाली में जनों को समान अधिकार प्राप्त थे। गणतंत्रीय शासन प्रणाली में नागरिकों की स्वतंत्रता व समानता को महत्व दिया जाता था। इस व्यवस्था में शासन और सत्ता के अधिकार किसी व्यक्ति विशेष के हाथों में न होकर गण अथवा विभिन्न व्यक्तियों के हाथों में होते थे। गणराज्य का सर्वोच्च अधिकारी नायक, प्रधान या राष्ट्रपति होता था। यह गण या संघ की सभा द्वारा सामान्यतः जीवन-काल के लिए निर्वाचित होता था।


प्रश्न 8. मगध अन्य महाजनपदों से शक्तिशाली था । तर्क सहित इस कथन की पुष्टि करें।

उत्तर – मगध अन्य महाजनपदों से बहुत अधिक शक्तिशाली था जिसके निम्नलिखित कारण थे—

  • मगध के शासक बहुत योग्य व साहसी थे। बिम्बिसार, अजातशत्रु, उदयन, शिशुनाग एवं महापद्मनन्द जैसे शक्तिशाली शासकों ने मगध का दूर-दूर तक विस्तार किया।
  • इस क्षेत्र में हाथी प्राकृतिक रूप से बहुतायत में थे। इसका लाभ उठाते हुए उन्होंने एक विशाल सेना तैयार की। जिसमें पैदल, रथ, घुड़सवार और हाथी सम्मिलित थे।
  • यहां की नदियां गंगा, सोन तथा चम्पा कृषि तथा यातायात को सुदृढ़ आधार प्रदान कर रही थीं।
  • मगध में लोहे की बड़ी-बड़ी खदानें थी ।
  • मगध क्षेत्र की भूमि काफी उपजाऊ थी और इस क्षेत्र में पानी भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध था।
  • नए नगरों के उदय एवं धातु के सिक्कों के प्रचलन ने भी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया।

प्रश्न 9. महाजनपद काल में राजतंत्रीय एवं गणतंत्रीय व्यवस्था थी। इन दोनों व्यवस्थाओं में क्या अंतर होता है स्पष्ट करें।

उत्तर – महाजनपद राजतंत्रीय एवं गणतंत्रीय व्यवस्था अपनाए हुए थे। राजतंत्रीय व्यवस्था में राजा का पद वंशानुगत होता था जबकि गणतंत्रीय व्यवस्था में राजा का चुनाव होता था।


प्रश्न 10. महाजनपदों ने खुद को शक्तिशाली बनाने के लिए विवाह संबंधों का आश्रय लिया उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

उत्तर – विभिन्न महाजनपद खुद को शक्तिशाली बनाने के लिए विवाह संबंधों की मदद लेते थे। जैसे कौशल के राजा ने अपनी पुत्री महाकौशला का विवाह मगध के राजा बिम्बिसार से तथा प्रसेनजित ने अपनी पुत्री वजीरा का विवाह बिम्बिसार के पुत्र अजातशत्रु के साथ किया। उसने शाक्यों के साथ भी विवाह सम्बंध स्थापित किए। वत्स के राजा ने विदेह की राजकुमारी से विवाह किया। अतः विवाह संबंधों से राज्यों में मित्रता स्थापित हो जाती थी।


प्रश्न 11. महाजनपद का निर्माण कैसे हुआ।

उत्तर – समाज की आरंभिक इकाई परिवार था। परिवार से ग्राम, ग्राम से जन, जन से जनपद तथा जनपद से महाजनपद का निर्माण हुआ।


 

Leave a Comment

error: