16 महाजनपद Class 6 इतिहास Chapter 4 MCQ Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 4 16 महाजनपद MCQ Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi 16 महाजनपद / 16 mahajanpad MCQ Question Answer / Objective Question Answer for Haryana Board of chapter 4 in Hamara Bharat 1 Solution.

16 महाजनपद Class 6 इतिहास Chapter 4 MCQ Question Answer


1. मगध की आरम्भिक राजधानी क्या थी?
(क) गिरिव्रज (राजगृह)
(ख) मथुरा
(ग) पाटलिपुत्र
(घ) कलिंग

Answer

उत्तर – (क) गिरिव्रज (राजगृह)


2. नंदवंश का संस्थापक कौन था?
(क) चंद्रगुप्त मोर्य
(ख) धनानंद
(ग) पण्डुक
(घ) महापद्मनन्द

Answer

उत्तर – (घ) महापद्मनन्द


3. किस बौद्ध ग्रंथ में 16 महाजनपदों की जानकारी दी गई है।
(क) भगवती सूत्र
(ख) आदि पुराण
(ग) अंगुत्तर निकाय
(घ) मूलाचार

Answer

उत्तर – (ग) अंगुत्तर निकाय


4. अजातशत्रु को इतिहास में अन्य किस नाम से भी जाने जाते हैं?
(क) अशोक
(ख) पण्डुक
(ग) कुणिक
(घ) महापद्मनन्द

Answer

उत्तर – (ग) कुणिक


5. महाजनपद के दौरान समाज की आरंभिक इकाई क्या थी?
(क) परिवार
(ख) ग्राम
(ग) जन
(घ) जनपद

Answer

उत्तर – (क) परिवार


6. जन के मुखिया को क्या कहा जाता था?
(क) कुलप
(ख) महाराज
(ग) राजन
(घ) पुरोहित

Answer

उत्तर – (ग) राजन


7. किस जैन ग्रंथ में महाजनपदों की संख्या 16 बताई गई है?
(क) भगवती सूत्र
(ख) आदि पुराण
(ग) अंगुत्तर निकाय
(घ) मूलाचार

Answer

उत्तर – (क) भगवती सूत्र


8. निम्नलिखित में से मगध महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?
(क) वाराणसी
(ख) इंद्रप्रस्थ
(ग) तक्षशिला
(घ) पाटलिपुत्र

Answer

उत्तर – (घ) पाटलिपुत्र


9. निम्नलिखित में से गांधार महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?
(क) वाराणसी
(ख) इंद्रप्रस्थ
(ग) तक्षशिला
(घ) पाटलिपुत्र

Answer

उत्तर – (ग) तक्षशिला


10. निम्नलिखित में से कुरु महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?
(क) वाराणसी
(ख) इंद्रप्रस्थ
(ग) तक्षशिला
(घ) पाटलिपुत्र

Answer

उत्तर – (ख) इंद्रप्रस्थ


11. निम्नलिखित में से मगध महाजनपद की पहली राजधानी कौन सी थी?
(क) वाराणसी
(ख) इंद्रप्रस्थ
(ग) राजगृह
(घ) पाटलिपुत्र

Answer

उत्तर – (ग) राजगृह


12. निम्नलिखित में से मगध महाजनपद का शासक कौन-सा था?
(क) बिम्बिसार
(ख) अजातशत्रु
(ग) उदयन
(घ) उपरोक्त सभी

Answer

उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी


13. मगध महाजनपद में किस धातु की बड़ी-बड़ी खदानें थी?
(क) लोहा
(ख) चांदी
(ग) सोना
(घ) तांबा

Answer

उत्तर – (क) लोहा


14. हर्यक वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक कौन था?
(क) बिम्बिसार
(ख) अजातशत्रु
(ग) उदयन
(घ) धनानंद

Answer

उत्तर – (क) बिम्बिसार


15. पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किस शासक ने की?
(क) बिम्बिसार
(ख) अजातशत्रु
(ग) उदयन
(घ) धनानंद

Answer

उत्तर – (ग) उदयन


16. निम्नलिखित में से मगध महाजनपद का कौन सा राजा सिकंदर का समकालीन था?
(क) बिम्बिसार
(ख) अजातशत्रु
(ग) उदयन
(घ) धनानंद

Answer

उत्तर – (घ) धनानंद


17. चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के किस शासक को पराजित करके मौर्य वंश की स्थापना की थी?
(क) बिम्बिसार
(ख) अजातशत्रु
(ग) उदयन
(घ) धनानंद

Answer

उत्तर – (घ) धनानंद


18. पहली बौद्ध सभा का आयोजन किस स्थान पर हुआ था?
(क) वैशाली
(ख) पांचाल
(ग) पाटलिपुत्र
(घ) राजगृह

Answer

उत्तर – (घ) राजगृह


19. दूसरी बौद्ध सभा का आयोजन किस स्थान पर हुआ था?
(क) वैशाली
(ख) पांचाल
(ग) पाटलिपुत्र
(घ) राजगृह

Answer

उत्तर – (क) वैशाली


Leave a Comment

error: