Class 10 Hindi Chapter 1 माता का आँचल Important Question Answer – कृतिका भाग 2 Solution PDF

NCERT Solution of Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 chapter 1 Important Question Answer solution with pdf. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, CBSE and HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.

  1. Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
  2. Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos
  3. Also Read – HBSE Class 10 Hindi नैतिक शिक्षा Solution in Videos

Class 10th Hindi Kritika bhag 2/  कृतिका भाग 2 chapter 1 माता का आँचल / mata ka anchal important Question And Answer Solution for HBSE and CBSE.

Class 10 Hindi माता का आँचल Important Question Answer


प्रश्न 1. खेल खेलते हुए बच्चे पिता को देखकर क्‍यों भाग खड़े होते हैं ? Most Important

उत्तर – प्रत्येक बच्चे के पिता उसके प्रत्येक खेल में शामिल होने का प्रयास करते हैं। उसे किसी न किसी प्रकार अधिकांश समय अपने साथ रखते थे लेकिन एक दिन वे सभी बच्चे मिलकर एक बूढ़े वर को तंग करते हैं उस दिन उन्हें डर लगता है इसलिए खेलते हुए बच्चे अपने पिता को देखकर वहां से भाग खड़े होते हैं।


प्रश्न 2. ‘माता का आँचल’ पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए। Most Important
या
“माता का आँचल’ शीर्ष की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।
या
‘माता का अंचल’ पाठ में माता-पिता का जो वात्सल्य व्यक्त हुआ है उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर –  माता का आँचल पाठ के माध्यम से लेखक ने मां के प्रेम का वर्णन किया है। मां अपने बच्चे को बहुत प्यार से पालती है। बच्चा अपना अधिकतर समय पिता के साथ बिताता है इसके बावजूद भी मुसीबत के समय में बच्चे को अपनी मां की ही याद आती है। बच्चा अपने पिता से लगाव होने के बावजूद भी अपनी मां की ही शरण लेता है। ‘माता का आँचल’ पाठ में मां के आँचल की इसी ममता का वर्णन किया गया है।


प्रश्न 3. आपके विचार से भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्‍यों भूल जाता है ?
या
‘माता का आँचल’ पाठ में भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्‍यों भूल जाता है ?

उत्तर – सभी मनुष्यों को अपनी आयु के मनुष्य ही पसंद आते हैं। बच्चों को अपनी उम्र के साथियों के साथ ही खेलना अच्छा लगता है। उन्हीं के साथ वह अपनी मौज-मस्ती, शरारत, अठखेलियां कर पाता है। इसी कारण से भोलानाथ भी अपने साथियों को देखकर सिसकना भूल जाता है।


प्रश्न 4. भोलानाथ का चारित्रिक वैशिष्ट्य स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – भोलानाथ की चारित्रिक विशेषताएं निम्नलिखित हैं –

  1. भोलानाथ को अपने साथियों के साथ विभिन्न प्रकार के खेल खेलना बहुत पसंद है। वह अपने साथियों को देखकर रोता हुआ भी खुश हो जाता है।
  2. भोलानाथ अपने माता-पिता से बहुत अधिक प्यार करता है। वह अपना अधिकांश समय अपने पिता के साथ बिताता है। लेकिन डर लगने पर वह अपनी माता के आंचल में ही जाकर छिपता है। माता के आंचल में ही वह अधिक सुरक्षित महसूस करता है।

प्रश्न 5. माता भोलानाथ को “कन्हैया” किस प्रकार बनाया करती थी ? Most Important

उत्तर – माता भोलानाथ के सिर में सरसों का तेल लगाती थी। उसके बाद नाभी और लिलार में काजल की बिंदी लगाकर  चोटी गूँथती और उसमें फूलदार लट्टू बांधकर रंगीन टोपी कुर्ता पहना देती थी। इस प्रकार माता भोलानाथ को कन्हैया बनाया करती थी।


प्रश्न 6. ‘माता का आँचल’ पाठ में चबूतरे पर खेती करने के नाटक का वर्णन कीजिए।

उत्तर –  ‘माता का आँचल’ पाठ में जब भोलानाथ अपने साथियों के साथ चबूतरे पर खेती करने का नाटक करते थे। तब चबूतरे के छोर पर घिरनी बनाई जाती और उसके नीचे की गली कुआं बन जाती थी। मूँज की बटी हुई पतली रस्सी में एक चुक्कड़ बांध गराड़ी पर चढ़ाकर लटका दिया जाता और दो लड़के बैल बनकर ‘मोट’ खींचने लग जाते थे। चबूतरा खेत बनता, कंकड़ बीज बनते थे। बड़ी मेहनत से खेतों को जोता जाता और जल्दी ही फसल भी तैयार हो जाती और उसे साथ के साथ काट लेते थे। फसल काटते समय सभी साथी मिलकर गीत भी गाते थे।


प्रश्न 7. ‘माता का आँचल’ पाठ में लेखक का नाम तारकेश्वरनाथ से भोलानाथ कैसे पड़ा ? Most Important

उत्तर – लेखक के पिता सुबह जल्दी उठते थे। वे अपने साथ-साथ लेखक और उसके भाई को भी उठा देते थे और उन्हें नहलाकर कर पूजा में बिठाते थे। पूजा पूरी होने के बाद में दोनों बेटों के माथे पर चंदन की अर्धचंद्राकार आकृति बनाते थे। लेखक और उसके भाई दोनों पर लंबे बाल होने की वजह से यह भभूत बहुत अच्छी लगती थी। इसीलिए पिता लेखक को प्यार से भोलानाथ कहकर पुकारते थे। इसी प्रकार ‘माता का आँचल’ पाठ में लेखक का नाम तारकेश्वर नाथ से भोलानाथ पड़ गया।


प्रश्न 8. “माता का आँचल” पाठ में साँप निकलने की घटना से भोलानाथ एवं साथियों की हालत कैसी हुई ? Most Important

उत्तर – जब भोलानाथ अपने साथियों के साथ चूहे के बिल में पानी डालने लगा तो उसमें से एक सांप निकल आया। सभी साथी रोते चिल्लाते वहां से भाग खड़े हुए। भागते समय सभी साथियों को थोड़ी बहुत चोटें भी आई। सभी के पैरों के तलवे कांटो से जख्मी हो गए थे।


प्रश्न 9. भोलानाथ के बाबूजी जब रामायण पाठ करते, उस समय भोलानाथ क्या किया करते थे ?

उत्तर – भोलानाथ के बाबूजी जब रामायण पाठ करते, उस समय भोलानाथ उन्हीं की बगल में बैठकर आईने में अपना मुंह निहारा करते थे। जब बाबूजी भोलेनाथ की तरफ देखते तब भोलानाथ लजाकर और मुस्कुरा कर आईना नीचे रख देते थे जिसे देखकर बाबूजी भी मुस्कुरा देते थे।


प्रश्न 10. ‘माता का अंचल’ पाठ के संदर्भ में साँप से घबराए बच्चों को शांत करने के लिए माँ ने क्या-क्या किया ?

उत्तर – माता का आंचल पाठ में सांप से घबराएँ बच्चों को शांत करने के लिए मां ने बच्चों को गोद में ले लिया। वह उन्हें कभी अपने आंचल में छिपाती तो कभी प्यार करने लगती। मां ने हल्दी पीसकर लेखक और उसके भाई के घावों पर लगा दी।


 

Leave a Comment

error: