साना साना हाथ जोड़ि Class 10 Hindi Chapter 2 Important Question Answer – कृतिका भाग 2 Solution PDF

NCERT Solution of Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 chapter 2 Important Question Answer solution with pdf. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, CBSE and HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.

  1. Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
  2. Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos
  3. Also Read – HBSE Class 10 Hindi नैतिक शिक्षा Solution in Videos

Class 10th Hindi Kritika bhag 2/  कृतिका भाग 2 chapter 3 साना साना हाथ जोड़ि / sana sana hath jodi important Question And Answer Solution for HBSE and CBSE.

Class 10 Hindi साना साना हाथ जोड़ि Important Question Answer


प्रश्न 1. सिक्किमी युवक ने “कटाओ” के बारे में लेखिका को क्‍या बताया है ?

उत्तर –  सिक्किमी नवयुवक ने कटाओ के बारे में लेखिका को बताया कि प्रदूषण के चलते यहां स्नो-फाल लगातार कम होती जा रही है पर यदि मैं ‘कटाओ’ चली जाऊं तो मुझे वहां बर्फ पक्का मिल जाएगी।


प्रश्न 2. सिक्किम के अधिकतर लोगों की जीविका का साधन क्या है ?

उत्तर -सिक्किम में अधिकतर लोग चाय के बागानों में काम करते हैं। वहां लोग सड़क निर्माण के कार्य में मजदूरी करके भी अपना जीवन यापन करते हैं। सिक्किम में खाने के लिए लोग आलू और धान की खेती करते हैं। इन्हीं सब कार्यों से सिक्किम के अधिकतर लोगों की आजीविका चलती है।


प्रश्न 3. ‘गंतोक’ को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है ? Most Important

उत्तर – गंतोक एक पहाड़ी स्थल है। पहाड़ी जीवन कठिन होता है। यहां के लोग कड़ी मेहनत करते हैं और अपने ही काम में मस्त रहते हैं। यहां के लोग अपनी सहायता के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते हैं। इसीलिए लेखिका ने गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर कहा है।


प्रश्न 4. “कटाओ” को ‘भारत का स्विट्रजरलैण्ड’ क्‍यों कहा गया है ?
या
‘कटाओ’ के अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।

उत्तर –  कटाओ प्रकृति की वादियों के बीच एक बहुत ही सुंदर स्थान है। यह स्थान अभी तक कोई टूरिस्ट स्पाॅट नहीं है लेकिन यहां का दृश्य स्विट्जरलैंड से भी अधिक खूबसूरत है। बर्फ गिरने पर यहां दृश्य और भी अधिक खूबसूरत हो जाता है। इसीलिए कटाओ को ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा गया है।


प्रश्न 5. लॉंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक-सी क्‍यों दिखाई दी ?

उत्तर – जब जितेन नार्गे ने लॉंग स्टॉक में घूमते हुए चक्कर के बारे में बताया कि इसे घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं। तब लेखिका उस चक्र को देखते हुए सोचने लगती है कि पूरे भारत में ऐसे विश्वास पाए जाते हैं। पूरे भारत में पाप पुण्य संबंधी मान्यताएं एक जैसी ही है। इसीलिए लेखिका को भारत की आत्मा एक-सी दिखाई दी।


प्रश्न 6. कूटिया में घूमने वाले धर्मचक्र के बारे में गंतोक के निवासियों की क्‍या मान्यता है ?

उत्तर – कुटिया में घूमने वाले धर्मचक्र के बारे में गंतोक के निवासियों की यह मान्यता है कि इस चक्कर को घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं। कुटिया में लगे धर्मचक्र की मान्यता भी भारत की दूसरी मान्यताओं की तरह ही है। इस धर्मचक्र को देखकर लेखिका को लोगों की आस्थाएँ, विश्वास, अंधविश्वास और पाप पुण्य की अवधारणाएं भारत के बाकी स्थानों जैसी दिखाई पड़ी।


प्रश्न 7. झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया “गंतोक” लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?

उत्तर – झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका के मन में सम्मोहन उत्पन्न कर रहा था। गंतोक की सुंदरता ने लेखिका पर ऐसा जादू कर दिया था कि वह उसे देखती ही रह गई। उसके आसपास सब कुछ ठहर सा गया था। उसके आसपास व अंतर्मन में एक शून्य-सा समा गया था।


प्रश्न 8. जितेन नार्गे ने गुरु नानक देव जी से संबंधित किस प्रसंग का उल्लेख प्रस्तुत पाठ में किया है? Most Important

उत्तर – जितेन नार्गे गुरु नानक देव जी से संबंधित एक स्थान का वर्णन करते हुए बताता है कि यहां एक पत्थर है जिस पर गुरु नानक के फुट प्रिंट है। कहते हैं कि यहां गुरु नानक की थाली से थोड़े से चावल छिटक कर बाहर गिर गए थे। जिस जगह चावल छिटक कर गिरे थे अब वहां चावल की खेती होती है।


प्रश्न 9. तिस्ता नदी के किनारे बने गेस्ट हाउस में सैलानियों के नृत्य-गान का वर्णन मधु कांकरिया ने किस तरह किया है ? Most Important
या
तिस्ता नदी के किनारे बने गेस्ट हाउस में सैलानियों के नृत्य-गान का वर्णन कीजिए।

उत्तर – तिस्ता नदी के किनारे बने गेस्ट हाउस में जब जितेन ने लकड़ी के बने खिलौने से उस छोटे से गेस्ट हाउस में गाने की तेज धुन पर जब अपने संगी साथियों के साथ नाचना शुरू किया तो वह रात परियों की कहानियों की तरह महक उठी। मस्ती के साथ सभी सैलानी गोल घेरा बनाकर नाचने लगे। लेखिका की सहेली मणि ने कुमारियों को भी मात देते हुए बहुत ही शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।


प्रश्न 10. ‘साना-साना हाथ जोड़ि…..’ पाठ में प्रार्थना के भाव का वर्णन कीजिए। Most Important

उत्तर – ‘साना साना हाथ जोड़ि’ का अर्थ है — मैं छोटे-छोटे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं। इस पाठ में हमें सिक्किम के लोगों की कठिनाइयों और वहां के रीति-रिवाजों के बारे में वर्णन किया गया है।


प्रश्न 11. “साना-साना हाथ जोड़ि …..” पाठ में झरने के संगीत में विलीन आत्मा के संगीत पर प्रकाश डालिए।

उत्तर – ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ में झरने के पानी से उत्पन्न आवाज संगीत की तरह प्रतीत हो रही थी। लेखिका इस मनोहर दृश्य को देखकर अत्यंत खुश थी। इस दृश्य को देखकर लेखिका की आत्मा संगीतमय हो गई। उसने अपने पैर पानी में डूबाए और जीवन की शक्ति को महसूस किया। इसी झरने के संगीत के साथ उसके अंदर की सभी बुरी इच्छाएं पानी के साथ बह गई।


प्रश्न 12. ‘साना-साना हाथ जोड़ि …..” पाठ के माध्यम से लेखिका क्या दर्शाना चाहती है ? Most Important

उत्तर – ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के माध्यम से लेखिका यह दर्शाना चाहती है कि पहाड़ों पर रहने वाले लोगों का जीवन बहुत अधिक कठिन होता है। लेखिका पाठ में हिमालय और उसकी सुंदर घाटियों का वर्णन करती है और साथ ही वहां पर रहने वाले लोगों के जीवन के संघर्ष का भी वर्णन करती हैं। लेखिका कभी प्रकृति प्रेमी, विद्वान और कभी संत के समान हो जाती है।


प्रश्न 13. घाटी में दिखाई देने वाली रंगीन पताकाएँ कब लगाई जाती हैं ?

उत्तर – घाटी में दिखाई देने वाली रंगीन पताकाएं तब लगाई जाती है जब किसी कार्य का शुभारंभ किया जाता है। इस समय घाटी के लोग बहुत खुश होते हैं।


प्रश्न 14. प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की हैं ?

उत्तर – प्रकृति ने जल संचयन करने का अनूठा ही तरीका अपनाया है। सर्दियों में वह बर्फ के रूप में जल इकट्ठा करती है और गर्मियों में जब लोगों को पानी के लिए तरसता देखी है तो यही बर्फ पिघल कर जलधारा के रूप में बन जाता है जिससे लोगों की प्यास बुझती हैं। लोग इसी जल से अपनी दैनिक आवश्यकता भी पूरी कर पाते हैं।


 

Leave a Comment

error: