आत्म परिचय, एक गीत Class 12 Hindi Chapter 1 Important Question Answer – आरोह भाग 2

Class12
TextbookNCERT
Bookआरोह भाग 2
CategoryImportant Questions

Class 12 Hindi Chapter 1 आत्म परिचय, एक गीत Important Question Answer 


प्रश्न 1. ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता का उद्देश्य लिखिए। Most Important
OR
‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता का मूलभाव लिखिए। Most Important
OR
‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।

उत्तर –  ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता हरिवंश राय बच्चन के द्वारा रचित है जिसमें कवि ने प्रकृति के दैनिक परिवर्तन के साथ प्राणियों की भावनाओं को सुनने का प्रयास किया है। समय लगातार बदल रहा है। हर कोई समय को बचाने के लिए कोशिश करता है और अपनी मंजिल को जल्दी से पा लेना चाहता है। अपने किसी प्रिय से मिलने के लिए प्यार गतिशीलता एवं साहस पैदा कर देता है।


प्रश्न 2. “दिन जल्दी जल्दी ढलता है’, के आधार पर आशा और निराशा के क्रम को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता में कवि ने आशा और निराशा दोनों को व्यक्त किया है। चिड़िया के बच्चे अपने माता-पिता से मिलने के लिए उम्मीद लगा कर बैठे हैं कि उनके माता-पिता कब आएंगे? कब उनके लिए भोजन लाएंगे? लेकिन वही कविता में हमें निराशा का भाव भी दर्शाया गया है। जब कवि कहता है कि सबको डर है कि रास्ते में कहीं रात ना हो जाए या कोई दुर्घटना ना हो जाए? समय गतिशील है और हमेशा बदलता रहता है। कवि ने इस कविता में आशा व निराशा को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया है।


प्रश्न 3. दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ पंक्ति की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है ? Most Important

उत्तर –  ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ पंक्ति की आवृत्ति से कविता की इस विशेषता का पता चलता है कि समय हमेशा चलता रहता है। यह कभी किसी के लिए नहीं रुकता। समय के सामने जीवन क्षणभंगुर मात्र है। इसीलिए कब जीवन समाप्त हो जाए किसी को कोई पता नहीं चलता। इसीलिए प्रत्येक जीव अपना समय बचाने की कोशिश करता है और अपनी मंजिल को कम से कम समय में पा लेना चाहता है।


प्रश्न 4.  चिड़िया के बच्चे किस आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे ?

उत्तर –  चिड़िया के बच्चे अपने माता-पिता की उम्मीद में नीड़ों से झांक रहे होंगे। माता-पिता के चले जाने के बाद घोसले में बच्चे यही आशा कर रहे होंगे कि उनके माता-पिता कब वापस आएंगे? कब उन्हें भोजन कराकर उनकी भूख को शांत करेंगे? कब उनसे प्यार करेंगे? ऐसी बहुत सारी आशाएं लेकर बच्चे नीड़ों से झांक रहे होंगे।


Also ReadClass 12 Hindi NCERT Solution
Also ReadClass 12 Important Questions [latest]
Also ReadClass 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
Also ReadClass 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos

Leave a Comment

error: