बादल राग Class 12 Hindi Chapter 6 Important Question Answer – आरोह भाग 2

Class 12
Textbook NCERT
Book आरोह भाग 2
Category Important Questions

Class 12 Hindi Chapter 6 बादल राग Important Question Answer 


प्रश्न 1. ‘बादल राग’ कविता में ‘अस्थिर सुख पर दुःख की छाया’ पंक्ति में दुख की छाया किसे कहा गया है और क्यों ?

उत्तर – ‘बादल राग’ कविता में दुख की छाया मानव जीवन में आने वाले दःखों, कष्टों और मुसीबतों को कहा गया है। प्रस्तुत पंक्ति में है इसीलिए कहा गया है क्योंकि सुख और दुख मानव जीवन के दो पहलू हैं। जब एक आता है तो दूसरा चला जाता है और जीवन काल के दौरान यह आते-जाते रहते हैं।


प्रश्न 2. ‘विप्लव रव से छोटे ही हैं शोभा पाते’ पंक्ति में कवि क्या स्पष्ट करना चाहता है ? Most Important

उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति ‘विप्लव रव’ के माध्यम से कवि क्रान्ति के विद्रोह को दर्शन चाहता है। यह क्रांति ऐसे लोगों का स्वर है जो सदियों से पूंजीपति वर्ग के शोषण का शिकार होते आए हैं। ‘छोटे ही है शोभा पाते’ ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि क्रान्ति हमेशा पूंजीपति वर्ग या शोषक वर्ग के लोगों द्वारा हो रहे शोषण से छुटकारा पाने के लिए होती है। यह क्रांति आम जनता द्वारा ही की जाती है जिससे इस क्रांति का प्रभाव जनसामान्य लोगों पर नहीं पड़ता लेकिन उच्च वर्ग इसी क्रांति से भयभीत हो जाता है। जनसामान्य लोगों को इस क्रांति के माध्यम से शोषण से बचने का मौका मिलता है इसीलिए इस क्रांति में छोटे ही शोभा पाते हैं।


प्रश्न 3. ‘बादल राग’ कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
OR
‘बादल राग’ शीर्षक की सार्थकता को स्पष्ट कीजिए।
OR
बादल के क्रांतिकारी रूप का वर्णन कीजिए।
OR
‘बादल राग’ में निहित क्रांति की भावना पर प्रकाश डालिए।

उत्तर – कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने कविता में बादलों को क्रांति के रूप में दर्शाया है। उनका मानना है कि समाज में पूंजीपति वर्ग हमेशा निम्न वर्ग का शोषण करता है। इन्होंने निम्न वर्ग को पूर्ण रूप से लूटकर अपने खजाने भर लिए हैं। इन्होंने किसानों के जीवन सार रूपी रक्त को चूस लिया है। इसके शोषण के कारण अब सिर्फ हड्डियां ही शेष रह गई हैं। निम्न वर्ग बहुत ही दयनीय अवस्था में आ चुका है। कवि के मन में अब पूंजीपति वर्ग के लिए नफरत और गुस्सा भरा है। कवि क्रांति के माध्यम से सभी पूंजीपतियों का साम्राज्य नष्ट कर देना चाहता है ताकि इससे जनसामान्य को सुखी जीवन मिल सके। इसीलिए पूंजीपति वर्ग को मिटाने के लिए कवि ने विप्लव के बादलों का आह्वान किया है।


Also Read Class 12 Hindi NCERT Solution
Also Read Class 12 Important Questions [latest]
Also Read Class 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
Also Read Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
Also Read Class 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos

Leave a Comment

error: