गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Class 6 इतिहास Chapter 5 Important Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 5 गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं / gautam buddh, mahaveer aur jagadguru adi shankrachary ka jevan aur shikshaen Important Question Answer for Haryana Board of chapter 5 in Hamara Bharat 1 Solution.

गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Class 6 इतिहास Chapter 5 Important Question Answer


प्रश्न 1. सिद्धार्थ घर छोड़ने के बाद कहां पहुंचे एवं किनसे शिक्षा प्राप्त की?

उत्तर – घर छोड़ने के बाद सिद्धार्थ राजगृह पहुंचे। वहां पर आचार्य अलार कलाम तथा उद्रक नामक दो विद्वानों से ज्ञान के सम्बन्ध में शिक्षा प्राप्त की।


प्रश्न 2. किस घटना को धर्मचक्र प्रवर्तन कहा गया है?

उत्तर – महात्मा बुद्ध ने सर्वप्रथम बनारस के निकट सारनाथ में पहला उपदेश अपने उन पांच साथियों को दिया जो गया में उनका साथ छोड़ गये थे। इस घटना को धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है।


प्रश्न 3. आदि शंकराचार्य द्वारा रचित प्रमुख साहित्य कौन-सा है?

उत्तर – ब्रह्मसूत्र


प्रश्न 4. अद्वैतमत से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – अद्वैतमत में जीव और ब्रह्म को एक ही माना गया है। इसे ही अद्वैतवाद कहा गया है।


प्रश्न 5. महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति कब और कहां हुई ?

उत्तर –  महावीर स्वामी ने तप करते हुए शरीर को कई तरह के कष्ट दिए। 12 वर्ष की निरंतर तपस्या के बाद जृम्भिक ग्राम (बिहार) में ऋजुपालिका नदी के तट पर एक शाल वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।


प्रश्न 6. बुद्ध धर्म के अष्टमार्ग का वर्णन करें।

उत्तर – अष्टमार्ग में 8 आदर्श बातें हैं जिन पर चलने से ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। जो निम्नलिखित है:-

  1. मनुष्य के कर्म शुद्ध होने चाहिये।
  2. सभी मनुष्यों के विचार सत्य होने चाहिये। उन्हें सांसारिक बुराइयों तथा व्यर्थ के रीति-रिवाजों से दूर रहना चाहिये।
  3. कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हानिकारक व्यापार न करना।
  4. अपने आप सुधरने की कोशिश करना ।
  5. स्पष्ट ज्ञान से देखने की मानसिक योग्यता पाने की कोशिश करना।
  6. मनुष्य को अपना ध्यान पवित्र तथा सादा जीवन व्यतीत करने में लगाना चाहिये।
  7. मनुष्य को यह सच्चा विश्वास होना चाहिये कि इच्छाओं का त्याग करने से दुःखों का अन्त हो सकता है।
  8. निर्वाण पाना।

प्रश्न 7. चार आर्य सत्य क्या हैं?

उत्तर

  1. संसार दुखों का घर है।
  2. सभी दुःखों का कारण इच्छाएं हैं।
  3. इच्छाओं एवं तृष्णाओं पर नियंत्रण करके ही दुःखों से बचा जा सकता है।
  4. सांसारिक दुःखों को दूर करने के अष्टमार्ग हैं। इन्हें अष्टमार्ग या मध्यम मार्ग कहा गया है।

प्रश्न 8. महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी के जीवन में क्या समानताएं हैं?

उत्तर – महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी के जीवन में निम्नलिखित समानताएं है—

  • दोनों का ही मानना था कि घर का त्याग करने पर ही सच्चे ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है।
  • दोनों का ही जन्म राज परिवार में हुआ था और दोनों ने ही सत्य को जानने के लिए घर का त्याग किया था।
  • दोनों की ही विचारधारा अहिंसा पर आधारित थी और दोनों ने ही अहिंसा पर बल दिया।
  • दोनों ने ही घर त्याग कर आए हुए लोगों के लिए संघ का निर्माण किया था।

प्रश्न 9. महावीर स्वामी के द्वारा बताए गए पांच महाव्रत कौन से हैं?

उत्तर – महावीर स्वामी पांच महाव्रत पर बल देते थे तथा उनकी पालना करने को कहते थे ये महाव्रत हैं –

  • अहिंसा : अहिंसा प्रत्येक व्यक्ति का परम धर्म है किसी को भी मन से तथा तन से हिंसा नहीं करनी चाहिए।
  • चोरी न करना : मनुष्य को दूसरों की चीजें नहीं चुरानी चाहिए।
  • सत्य : महावीर स्वामी ने सदा सत्य बोलने पर बल दिया उन्होंने कहा ऐसी बातें न करो जिसमें कटुता हो ।
  • संग्रह न करना : व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक धन आदि का संग्रहण नहीं करना चाहिए।
  • ब्रह्मचर्य : मनुष्य को वासनाओं से दूर रहना चाहिए। सच्चा ब्रह्मचारी वही है जो न तो विषय वासना के बारे में सोचता है और न ही इस बारे में बात करता है।

Leave a Comment

error: