गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Class 6 इतिहास Chapter 5 Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 5 गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं / gautam buddh, mahaveer aur jagadguru adi shankrachary ka jevan aur shikshaen Question Answer for Haryana Board of chapter 5 in Hamara Bharat 1 Solution.

गौतम बुद्ध, महावीर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन और शिक्षाएं Class 6 इतिहास Chapter 5 Question Answer


आओ जानें, कितना सीखा


सही उत्तर छांटें:

1. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश किस स्थान पर दिया ?
क) गया
ख) सारनाथ
ग) कुण्डग्राम
घ) कपिलवस्तु

उत्तर – ख) सारनाथ


2. महावीर स्वामी का जन्म किस प्रान्त में हुआ था?
क) उत्तर प्रदेश
ख) उड़ीसा
ग) असम
घ) बिहार

उत्तर – घ) बिहार


3. महावीर स्वामी की माता का क्या नाम था ?
क) महामाया
ख) प्रियादर्शनी
ग) त्रिशला
घ) गौतम

उत्तर – ग) त्रिशला


4. शंकराचार्य ने साधु संतों को कितने भागों में बांटा था।
क) 8
ख) 10
ग) 12
घ) 14

उत्तर – ख) 10


5. कितने वर्ष की आयु में शंकराचार्य ने संन्यास ग्रहण किया?
क) 6
ख) 8
ग) 9
घ) 10

उत्तर – ख) 8


रिक्त स्थान की पूर्ति करें :

  1. महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम _________ था।

  2. महात्मा बुद्ध के पुत्र का नाम _________ था।

  3. महावीर स्वामी का जन्म ________ स्थान हुआ।

  4. जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक _________ थे।

  5. शंकराचार्य ने पश्चिम भारत में ________ मठ की स्थापना की।

उत्तर – 1. सिद्धार्थ, 2. राहुल, 3. वैशाली (बिहार), 4. ऋषभदेव, 5. शारदा


उचित मिलान करो :

  1. 23वें तीर्थंकर
  2. बोधगया
  3. सारनाथ
  4. प्रथम तीर्थंकर
  5. जिन
  • ज्ञान प्राप्त होना
  • प्रथम उपदेश
  • पाश्र्वनाथ
  • विजेता
  • ऋषभदेव

उत्तर

  1. 23वें तीर्थंकर
  2. बोधगया
  3. सारनाथ
  4. प्रथम तीर्थंकर
  5. जिन
  • पाश्र्वनाथ
  • ज्ञान प्राप्त होना
  • प्रथम उपदेश
  • ऋषभदेव
  • विजेता

निम्नलिखित कथनों में सही (✓) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :

  1. महात्मा बुद्ध ने 20 वर्ष की आयु में गृहत्याग किया। (X)

  2. अशोक वृक्ष के नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ। (X)

  3. महावीर स्वामी के बड़े भाई का नाम नंदीवर्धन था। (✓)

  4. शंकराचार्य की माता का नाम सुभद्रा था। (X)

  5. आदि शंकराचार्य का जन्म हरियाणा में हुआ । (X)


लघु प्रश्न :


प्रश्न 1. सिद्धार्थ घर छोड़ने के बाद कहां पहुंचे एवं किनसे शिक्षा प्राप्त की?

उत्तर – घर छोड़ने के बाद सिद्धार्थ राजगृह पहुंचे। वहां पर आचार्य अलार कलाम तथा उद्रक नामक दो विद्वानों से ज्ञान के सम्बन्ध में शिक्षा प्राप्त की।


प्रश्न 2. किस घटना को धर्मचक्र प्रवर्तन कहा गया है?

उत्तर – महात्मा बुद्ध ने सर्वप्रथम बनारस के निकट सारनाथ में पहला उपदेश अपने उन पांच साथियों को दिया जो गया में उनका साथ छोड़ गये थे। इस घटना को धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है।


प्रश्न 3. आदि शंकराचार्य द्वारा रचित प्रमुख साहित्य कौन-सा है?

उत्तर – ब्रह्मसूत्र


प्रश्न 4. अद्वैतमत से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – अद्वैतमत में जीव और ब्रह्म को एक ही माना गया है। इसे ही अद्वैतवाद कहा गया है।


प्रश्न 5. महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति कब और कहां हुई ?

उत्तर –  महावीर स्वामी ने तप करते हुए शरीर को कई तरह के कष्ट दिए। 12 वर्ष की निरंतर तपस्या के बाद जृम्भिक ग्राम (बिहार) में ऋजुपालिका नदी के तट पर एक शाल वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।


आइए विचार करें :


प्रश्न 1. सिद्धार्थ द्वारा देखें गए उन दृश्यों का वर्णन करें जिनसे प्रभावित होकर उन्होंने गृहत्याग करने की प्रेरणा ली।

उत्तर – एक दिन नगर की ओर जाते हुए उन्हें चार अलग-अलग दृश्य दिखाई दिए।

  1. पहले दृश्य में उन्होंने एक वृद्ध पुरुष को देखा। सारथी से पूछने पर उन्हें बताया गया कि हर व्यक्ति वृद्ध होता है।
  2. दूसरे दृश्य में एक रोगी को देखने पर बताया गया कि बीमारियां भी होती रहती हैं।
  3. तीसरे दृश्य में एक शव यात्रा को देखने पर सारथी ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य का मरण निश्चित है। इन दृश्यों को देखकर उन्हें लगा कि संसार में दुःखों के अतिरिक्त कुछ नहीं है।
  4. चौथे दृश्य में एक साधु को देखा जो मस्ती में गाता जा रहा था। सारथी ने उसके बारे में बताया कि यह संसार को छोड़कर ज्ञान प्राप्ति में लगा हुआ है।

प्रश्न 2. चार आर्य सत्य क्या हैं?

उत्तर

  1. संसार दुखों का घर है।
  2. सभी दुःखों का कारण इच्छाएं हैं।
  3. इच्छाओं एवं तृष्णाओं पर नियंत्रण करके ही दुःखों से बचा जा सकता है।
  4. सांसारिक दुःखों को दूर करने के अष्टमार्ग हैं। इन्हें अष्टमार्ग या मध्यम मार्ग कहा गया है।

प्रश्न 3. महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी के जीवन में क्या समानताएं हैं?

उत्तर – महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी के जीवन में निम्नलिखित समानताएं है—

  • दोनों का ही मानना था कि घर का त्याग करने पर ही सच्चे ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है।
  • दोनों का ही जन्म राज परिवार में हुआ था और दोनों ने ही सत्य को जानने के लिए घर का त्याग किया था।
  • दोनों की ही विचारधारा अहिंसा पर आधारित थी और दोनों ने ही अहिंसा पर बल दिया।
  • दोनों ने ही घर त्याग कर आए हुए लोगों के लिए संघ का निर्माण किया था।

प्रश्न 4. महावीर स्वामी के द्वारा बताए गए पांच महाव्रत कौन से हैं?

उत्तर – महावीर स्वामी पांच महाव्रत पर बल देते थे तथा उनकी पालना करने को कहते थे ये महाव्रत हैं –

  • अहिंसा : अहिंसा प्रत्येक व्यक्ति का परम धर्म है किसी को भी मन से तथा तन से हिंसा नहीं करनी चाहिए।
  • चोरी न करना : मनुष्य को दूसरों की चीजें नहीं चुरानी चाहिए।
  • सत्य : महावीर स्वामी ने सदा सत्य बोलने पर बल दिया उन्होंने कहा ऐसी बातें न करो जिसमें कटुता हो ।
  • संग्रह न करना : व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक धन आदि का संग्रहण नहीं करना चाहिए।
  • ब्रह्मचर्य : मनुष्य को वासनाओं से दूर रहना चाहिए। सच्चा ब्रह्मचारी वही है जो न तो विषय वासना के बारे में सोचता है और न ही इस बारे में बात करता है।

प्रश्न 5. आदि शंकराचार्य ने संन्यासी बनने की आज्ञा अपनी माता से कैसे ली?

उत्तर – माता ने उन्हें संन्यासी बनने की अनुमति नहीं दी थी, तब एक दिन नदी किनारे एक मगरमच्छ ने शंकराचार्य का पैर पकड़ लिया तब इस वक्त का फायदा उठाते हुए शंकराचार्य ने अपनी मां से कहा “मां मुझे संन्यास लेने की आज्ञा दो नहीं तो ये मगरमच्छ मुझे खा जाएगा।” इनकी माता ने इनको संन्यासी होने की आज्ञा दे दी, दूसरी ओर मगरमच्छ से भी इन्हें छुड़ा लिया। इस प्रकार यह 8 वर्ष की आयु में संन्यासी बन गए।


आओ करके देखें


प्रश्न 1. एक छात्र होने के नाते महात्मा बुद्ध, आदि शंकराचार्य और महावीर स्वामी की किन शिक्षाओं को आप अपनाना चाहोगे?

उत्तर – मैं छात्र होने के नाते महात्मा बुद्ध, आदि शंकराचार्य और महावीर स्वामी की निम्नलिखित शिक्षाओं को अपनाना चाहूंगा-

  • हमें अच्छे कर्म करने चाहिए।
  • अपने आपको हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
  • हमें चोरी नहीं करनी चाहिए।
  • हमें समाज में चल रही बुराइयों का विरोध करना चाहिए।

प्रश्न 2. भारत के मानचित्र पर पाठ में आए विभिन्न स्थानों को दर्शाएं।

उत्तर – छात्र स्वयं प्रयास करें।


Leave a Comment

error: