Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 12 घर्षण Important Questions with PDF for CBSE Hindi Medium Students During Paper Time. These Important Questions helps you if Your School Follows NCERT Books.
कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 घर्षण बल क्या है?
उत्तर- जब दो सतह एक दूसरे के संपर्क में आती है उस समय उनके बीच में उसकी सतह उबड़ खाबड़ होने की वजह से उष्मा उत्पन्न होती है। उन दोनों के बीच होने वाले टकराव को घर्षण कहते हैं। उदाहरण के लिए टायरों का सड़क पर चलना घर्षण बल का उदाहरण है।
प्रश्न 2 खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर- खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) इसलिए पहनते हैं ताकि घर्षण बढ़ सके, जिससे खेल के दौरान खिलाड़ी फिसले नहीं।
प्रश्न 3 सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है।
उत्तर- सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है क्योंकि जब कोई वस्तु गतिमान हो जाती है तो उसके पृष्ठ के संपर्क बिंदुओं को उतना समय नहीं मिल पाता कि वे ज़मीन/फर्श के संपर्क बिंदुओं में धँस सकें अत: सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कुछ कम होता है। उदाहरण-किसी बॉक्स में गति आरंभ करने की अपेक्षा पहले से ही गतिमान बॉक्स की गति बनाए रखना सरल होता है।
प्रश्न 4 घर्षण को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से है?
उत्तर-
- किसी वस्तु का वजन बढ़ने पर घर्षण बढ़ जाता है।
- किसी वस्तु की गति बढ़ने पर घर्षण बढ़ जाता है।
- किसी वस्तु के आकार पर भी घर्षण बदल जाता है।
- पृष्ठ की चिकनाहट से भी घर्षण बदल जाता है।
प्रश्न 5 लोटनिक घर्षण किसे कहते है?
उत्तर- जब कोई वस्तु दूसरी वस्तु पर लोटन करती है यानी कि जब वह वस्तु दूसरी वस्तु पर गोल घूम कर जाती हैं उसे लोटनिक घर्षण कहते हैं। उदाहरण के लिए पहिए कृष्ण को कम करते हैं। उनके अंदर लोटनिक घर्षण होता है।
प्रश्न 6 स्थैतिक घर्षण किसे कहते है?
उत्तर- जब कोई वस्तु एक जगह पर खड़ी रहती है तो उस समय उस पर घर्षण लग रहा होता है। जिसे स्थैतिक घर्षण कहते हैं।
प्रश्न 7 सर्पी घर्षण किसे कहते है?
उत्तर- जब कोई वस्तु दूसरी वस्तु पर सरक रही होती है। उस घर्षण को सर्पी घर्षण कहते हैं। उदाहरण के लिए हम किसी सामान से भरी बेटी को खींच रहे हैं। उस समय उस पर लगने वाला घर्षण सर्पी घर्षण है।