गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति Class 6 इतिहास Chapter 9 Important Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास BSEH Solution for chapter 9 गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति / Guptkal sashan samaj avam sanskriti Important Question Answer for Haryana Board of chapter 9 in Hamara Bharat 1 Solution.

गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति Class 6 इतिहास Chapter 9 Important Question Answer


प्रश्न 1. गुप्तकाल में सेना के चार अंग कौन से थे?

उत्तर

  1. थल सेना
  2. घुड़सवार सेना
  3. रथ सेना
  4. हाथी सेना

प्रश्न 2. गुप्तकाल में भारत का व्यापार किन देशों के साथ होता था?

उत्तर – अरब, ईरान, मिस्र, रोम, चीन, पूर्वी द्वीपसमूह तथा अनेक यूरोपियन और अनेक अफ्रीकी देशों के साथ होता था।


प्रश्न 3. वाग्भट्ट द्वारा रचित रचना का नाम बताएं।

उत्तर – वाग्भट्ट ने अष्टांग संग्रह की रचना की


प्रश्न 4. गुप्तकालीन शासकों ने प्रजा के हित के लिए क्या कार्य किए?

उत्तर – सिंचाई के लिए सौराष्ट्र (गुजरात) में गुप्त शासक स्कन्दगुप्त ने सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण करवाया, यातायात के लिए सड़कों का निर्माण करवाया। उस काल में हिन्दूओं के अनेक मंदिर बने। बौद्ध मत की गुफाएं, चैत्य और मठों-विहारों का निर्माण हुआ।


प्रश्न 5. गुप्तकाल में जैन मत की श्वेतांबर शाखा की सभाएं कहां आयोजित की गई थीं?

उत्तर – जैन मत के श्वेताम्बर शाखा की सभाएं एक मथुरा में तथा दूसरी वल्लभी में आयोजित हुई।


प्रश्न 6. अनुलोम और प्रतिलोम विवाह में क्या अंतर होता है? बताएं।

उत्तर – ऊंची जाति के व्यक्ति द्वारा निम्न जाति की स्त्री से विवाह को अनुलोम विवाह कहते थे। निम्न जाति के व्यक्ति द्वारा उच्च जाति की स्त्री से विवाह को प्रतिलोम विवाह कहते थे।


प्रश्न 7. गुप्तकाल की कौन-कौन से देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली हैं और इस काल की मूर्तिकला की क्या विशेषताएं हैं?

उत्तर – इस काल में महात्मा बुद्ध, विष्णु, शिव एवं सूर्य आदि देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलती हैं, जो पत्थर, धातु या मिट्टी की बनी हुई हैं। मथुरा व अमरावती मूर्ति बनाने के प्रमुख केंद्र थे। यह कला पूर्णतया भारतीय थी। दूसरी विशेषता इनकी सरलता है। तीसरी विशेषता इनकी सुन्दरता है। इनमें वस्त्रों को इतनी कुशलता से बनाया है कि उनमें स्वाभाविक सौन्दर्य और मनोहरता झलकती है।


प्रश्न 8. गुप्तकालीन प्रांतीय शासन व्यवस्था पर नोट लिखें।

उत्तर – प्रशासन में कुशलता लाने के लिए राजाओं ने अपने साम्राज्य को विभिन्न प्रांतों में बाटा हुआ था जिन्हें ‘भुक्ति’ कहते थे। प्रांत का प्रशासक उपारिक कहलाता था और ये राजपरिवार से सम्बधित होते थे इन्हें स्थानीय, भोगपति, गोप्ता इत्यादि भी कहते थे। इनका कार्य राजाओं की आज्ञा का पालन करना होता था। अपने प्रांत में शांति बनाए रखना, सुरक्षा करना, कर एकत्रित करना, तथा प्रजा की भलाई करना शामिल था। इनकी सहायता के लिए भी अनेक अधिकारी होते थे।


प्रश्न 9. गुप्त काल को जानने के साधन क्या है?

उत्तर

  • चीनी यात्री फाह्यान का यात्रा वर्णन
  • विशाखादत्त व कालिदास के नाटक
  • हिन्दू धर्म ग्रंथ-स्मृति, पुराण व अन्य धार्मिक ग्रंथ
  • अभिलेख, शिला लेख, सिक्के, मूर्तियां व अन्य प्राचीन अवशेष

 

Leave a Comment

error: