गुप्तकाल : विजय एवं राज्य विस्तार Class 6 इतिहास Chapter 8 Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 8 गुप्तकाल : विजय एवं राज्य विस्तार Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi गुप्तकाल : विजय एवं राज्य विस्तार / Guptkal Vijay avam rajya vistar Question Answer for Haryana Board of chapter 8 in Hamara Bharat 1 Solution.

गुप्तकाल : विजय एवं राज्य विस्तार Class 6 इतिहास Chapter 8 Question Answer


आओ जानें, कितना सीखा


सही उत्तर छांटे :

1. शक _______ के रहने वाले थे।
क) पश्चिमी चीन
ख) मध्य एशिया
ग) ईरान
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – ख) मध्य एशिया


2. चन्द्रगुप्त प्रथम ने ________ से विवाह करके अपनी राजनीतिक स्थिति को सुदृढ़ किया।
क) कुमार देवी
ख) पट्टीमहादेवी
ग) कुबेर नागा
घ) प्रभावती

उत्तर – क) कुमार देवी


3. स्कंदगुप्त ने सुदर्शन झील के तट पर ______ का मन्दिर बनवाया।
क) भगवान शिव
ख) भगवान ब्रह्मा
ग) भगवान विष्णु
घ) मां सरस्वती

उत्तर – ग) भगवान विष्णु


4. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार के प्रसिद्ध कवि _______ थे।
क) कालिदास
ख) आर्यभट्ट
ग) वाणभट्ट
घ) वराहमिहिर

उत्तर – क) कालिदास


5. चीनी यात्री फाह्यान भारत में _______ ई. तक रहा।
क) 410-412
ख) 399-414
ग) 366-370
घ) 310-322

उत्तर – ख) 399-414


रिक्त स्थान की पूर्ति करें :

  1. गुप्त वंश का संस्थापक ___________ था।

  2. _________ ने गुप्त सम्वत आरंभ किया।

  3. गुप्त वंश के शासक ________ ने हूणों को बुरी तरह पराजित किया।

  4. स्कंदगुप्त ने ________  झील की मुरम्मत करवाई।

उत्तर – 1. चन्द्रगुप्त प्रथम, 2. चन्द्रगुप्त प्रथम, 3. स्कन्दगुप्त, 4. सुदर्शन।


उचित मिलान करो :

  1. हूण
  2. कालिदास
  3. आर्यभट्ट
  4. फाह्यान
  5. चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • चीनी यात्री
  • महान वैज्ञानिक
  • महान संस्कृत नाटककार
  • शकारि
  • मध्य एशिया

उत्तर

  1. हूण
  2. कालिदास
  3. आर्यभट्ट
  4. फाह्यान
  5. चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • मध्य एशिया
  • महान संस्कृत नाटककार
  • महान वैज्ञानिक
  • चीनी यात्री
  • शकारि

निम्नलिखित कथनों में सही (✓) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :

  1. समुद्रगुप्त ने दक्षिण भारत विजय अभियान में सात राजाओं को हराया। (X)

  2. चन्द्रगुप्त प्रथम ने कुमारगुप्त को अपना उत्तरधिकारी बनाया। (X)

  3. स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित करने के बाद भीतरी गांव में विष्णु स्तंभ बनवाया। (✓)

  4. तोरमाण और मिहिरकुल के नेतृत्व में हूण शक्ति अपने चरम सीमा पर थी। (✓)

  5. समुद्रगुप्त ने चक्रवर्ती सम्राट बनने के लिए अश्वमेध यज्ञ करवाया। (✓)


लघु प्रश्न :


प्रश्न 1. गुप्त वंश के किन्हीं दो शासकों के नाम लिखें।

उत्तर – समुद्रगुप्त, चन्द्रगुप्त प्रथम


प्रश्न 2. समुद्रगुप्त कितने युद्धों का विजेता था?

उत्तर – समुद्रगुप्त 100 युद्धों का विजेता था।


प्रश्न 3. ‘महाराज’ की उपाधि धारण करने वाले गुप्त शासक का नाम लिखें।

उत्तर – श्रीगुप्त


प्रश्न 4. गुप्त काल के किन्हीं चार वैज्ञानिकों के नाम बताएं?

उत्तर – आर्यभट्ट, वराहमिहिर, ब्रह्मगुप्त, वाग्भट्ट


प्रश्न 5. चीनी यात्री फाह्यान किस गुप्त शासक के समय भारत में आया? उनके द्वारा रचित ग्रंथ का नाम बताएं।

उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय चीनी यात्री फाह्यान भारत में आया। उसने भारत के संबंध में ‘फो-कुओ-की’ नामक ग्रंथ लिखा।


आइए विचार करें :


प्रश्न 1. “ गुप्त काल को प्राचीन भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ कहते हैं। ” तर्क सहित सिद्ध करें।

उत्तर

  • गुप्त शासकों ने साम्राज्य को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बांधा।
  • पूरे भारत में शान्ति एवं खुशहाली थी।
  • विदेशों से भारत के अच्छे संबंध थे।
  • इस काल में भारतीय संस्कृति का विदेशों में प्रसार हुआ।
  • कृषक तथा साधारण जनता प्रसन्न थी। अपराध कम थे।
  • उस समय कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व उन्नति हुई।

प्रश्न 2. चन्द्रगुप्त द्वितीय की उपलब्धियों का मूल्यांकन करें।

उत्तर

  • चन्द्रगुप्त द्वितीय ने मालवा, गुजरात और काठियावाड़ क्षेत्रों में शकों एवं कुषाणों का दमन किया।
  • बंगाल में कुछ सामन्त एवं सरदारों ने विद्रोह कर दिया था । चन्द्रगुप्त द्वितीय के लिए यह असहनीय था। इसलिए उन्होंने बंगाल पर आक्रमण करके विद्रोही सरदारों का दमन किया।
  • चन्द्रगुप्त द्वितीय ने सिन्धु नदी के आस पास के क्षेत्र में फैली वाहलिक जाति को पराजित किया। यह सात शाखाओं में फैली विदेशी जाति थी। उसने इनका दमन करके पंजाब के क्षेत्र पर अपना अधिकार कर लिया।
  • उसके समय में गुप्त साम्राज्य की सीमाएं उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में नर्मदा नदी तक तथा पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी से पश्चिम में अरब सागर तक फैली हुई थी।
  • उसने अपने साम्राज्य को सुदृढ़ एवं शक्तिशाली बनाने के लिए शक्तिशाली राज्यों के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किए। उसने स्वयं नागवंश की राजकुमारी कुबेर नागा के साथ विवाह किया।

प्रश्न 3. हूण कौन थे? गुप्त काल में हूणों के आक्रमणों का वर्णन करें।

उत्तर – हूण मध्य एशिया के बर्बर लोग थे। उन्होंने स्कन्दगुप्त के शासन काल में गुप्त साम्राज्य पर आक्रमण कर दिया परन्तु स्कन्दगुप्त ने हूणों को बुरी तरह से पराजित कर भगा दिया।


प्रश्न 4. गुप्त साम्राज्य के पतन के कोई चार कारण बताएं।

उत्तर

  1. कमजोर उत्तराधिकारी: स्कन्दगुप्त की मृत्यु के बाद सभी गुप्त उत्तराधिकारी निर्बल सिद्ध हुए और उनसे विशाल साम्राज्य का संचालन सही नहीं हो सका।
  2. आन्तरिक कलह : गुप्त वंश के उत्तराधिकारियों में स्कन्दगुप्त के बाद गद्दी पर बैठने के लिए आपसी झगड़े निरन्तर बढ़ने लगे। एक दूसरे को दुर्बल करने का प्रयास किया जाने लगा।
  3. हूणों के आक्रमण : स्कन्दगुप्त की मृत्यु के बाद हूणों के आक्रमण निरन्तर बढ़ गए जिससे आर्थिक हानि अधिक हो गई और ये आक्रमण साम्राज्य के पतन का कारण बने।
  4. साम्राज्य का विशाल होना : उस समय संसाधनों की कमी थी और साम्राज्य का क्षेत्र विशाल था जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था सही समय पर सभी जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

आओ करके देखें


प्रश्न 1. महान वैज्ञानिक जैसे आर्यभट्ट, वराहमिहिर, ब्रह्मगुप्त और वाग्भट्ट के योगदान के बारे में पता करें एवं कक्षा में उसकी चर्चा करें।

उत्तर – छात्र स्वयं प्रयास करें।


Leave a Comment

error: