HBSE Class 11 Hindi अपठित गद्यांश Important Question Answer 2024 PDF

Class 11 Hindi अपठित गद्यांश  BSEH Solution for all Chapters Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 11 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of आरोह भाग 1 Book for HBSE.

HBSE Class 11 Hindi अपठित गद्यांश Important Question Answer for Haryana Board Solution.

HBSE Class 11 Hindi अपठित गद्यांश Important Question Answer 2024


1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :1 x 4 = 4

मनुष्य अपने नैतिक गुणों से ही जीवधारियों में श्रेष्ठतम माना जाता है। हर व्यक्ति जीवन पर्यन्त सुख की खोज में रहता है। तन के सुख मनुष्य और पशु को समान रूप से चाहिए किन्तु मन और आत्मा के सुख केवल मनुष्यों के लिए हैं। मन के जितने भी सुख हैं, उनमें सबसे बड़ा है परोपकार का सुख। किसी अंधे को सड़क पार कराने, किसी भूखे को रोटी खिलाने, किसी प्यासे की प्यास बुझाने, किसी निराश हताश को आशान्वित करने अथवा किसी लाचार, गरीब और जरूरतमंद के काम आने में जो सुख मिलता है, उसकी किसी भी सुख या आनंद से तुलना नहीं की जा सकती। अपने लिए तो दुनिया में सभी प्राणी जीते हैं पर जब हम अपने जीवन को दूसरों के लिए अर्पित कर देते हैं तो हमारा जीवन धन्य हो जाता है।

(क) अपनी किन विशेषताओं के कारण मनुष्य सभी प्राणियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ?

(ख) मनुष्य और पशु के सुखों में क्या भिन्नता है ?

(ग) परोपकार के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

(घ) उपर्युक्त गद्यांश का एक उचित शीर्षक दीजिए।


2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 x 4 = 4

प्राकृतिक विज्ञान की सर्वोच्च रचना का नाम मानवीय अन्तःकरण है। मनुष्य के मस्तिष्क में अन्तर्वाहनियों का ऐसा अनुशासित ज है, जिसके संतुलन को साधते – साधते भी जाल प्रायः जंजाल बन जाता है। कार्य-वर्ग ज्यों-ज्यों बढ़ता गया, जीवन त्यों-त्यों जटिल बनता गया। मानव शारीरिक अवयवों से परे मन, बुद्धि और चित्त को अनुभूत करता हुआ भी उनकी आनन्दमयी चेतना से दूर हटता चला गया। इस प्रकार सुखों का घर दुखों का घर बन गया। मूल समस्या के समाधान हेतु मानव जितने उपाय निकालता गया उतना ही निरुपाय बनता गया।

(क) जीवन की जटिलता का क्या कारण है ?

(ख) मस्तिष्क में किसकी प्रधानता है ?

(ग) सुख का घर दुख का घर क्यों बन जाता है ?

(घ) प्रकृति की सबसे अच्छी रचना क्या है ?


3. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 x 4 = 4

संसार के सभी देश आतंकवाद के चंगुल में हैं। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस जैसे शक्तिशाली देश भी आतंकवाद की जड़ों का उन्मूलन नहीं कर पाए हैं। इराक, सीरिया और अफगानिस्तान हर समय आतंक का निशाना बनते हैं। जन-हानि, विकास-प्रवाह में बाधा, कानूनी स्थिति का ध्वंस, पर्यावरण प्रदूषण जैसी हानि पहुँचाने वाले वैयक्तिक एवं सामूहिक तंत्र का नाम ही आतंक की असली तस्वीर है। आतंक -मुक्त विश्व की कल्पना बड़ी सुखद है।

(i) प्रस्तुत गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ii) सुख देने वाला तत्त्व क्या है ?

(iii) आतंकवाद हानिकारक क्यों है ?

(iv) आतंक से प्रभावित शक्तिशाली देशों के नाम लिखिए।


4. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 × 4 = 4 

भारतीय किसान सीधा-सादा जीवन-यापन करता है। फैशन, चकाचौंध, चमक-दमक, बनावटीपन से कोसों दूर रहता है। उसका भीतर-बाहर एक होता है। उसका चरित्र दोहरा नहीं होता। वह धरती की छाती को अपने परिश्रम के जल से सींचता है, उसमें उत्पन्न फल-फूल, फसलें दूसरों में बाँट देता है। लू, सर्दी, वर्षा की परवाह किए बिना कार्य करता है। इस सबके बावजूद वह गरीबी में जीने के लिए विवश है। पूरी मेहनत के बाद भी भरपेट भोजन नहीं कर पाता तथा उसके पास साधनों का अभाव रहता है।

(i) प्रस्तुत गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ii) भारतीय किसान की विशेषता क्या है ?

(iii) किसान का जीवन कष्टसाध्य क्यों है ?

(iv) किसान की आर्थिक स्थिति कैसी होती है ?


5. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1× 4 = 4

मैंने देखा कि बेडौल अक्षर अधूरी शिक्षा की निशानी है। अतः मैंने पीछे से अपना खत सुधारने की कोशिश भी की परन्तु पक्के घड़े पर ही मिट्टी चढ़ सकती है। जवानी में जिस बात की अवहेलना मैंने की, उसे मैं फिर आज तक नहीं सुधार सका। अतः हरेक नवयुवक मेरे इस उदाहरण को देखकर चेते और समझे कि सुलेख शिक्षा का एक आवश्यक अंग है। सुलेख के लिए चित्रकला आवश्यक है।

(i) गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

(ii) नवयुवकों को क्या चेतावनी दी है ?

(iii) अधूरी शिक्षा की निशानी किसे माना है ?

(iv) सुलेख के लिए क्या आवश्यक है ?


 

Leave a Comment

error: