HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Important Questions in Hindi 2024

Class 12 Chemistry (रसायन विज्ञान) Important Question solution with pdf. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, CBSE and HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students

HBSE ( Haryana Board ) Solution of Class 12 Chemistry / रसायन विज्ञान important Question And Answer in hindi solution for 2024 exams.

HBSE Class 12 Chemistry (रसायन विज्ञान) Important Question in Hindi 2024


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 1 – विलयन Important Questions 2024


प्रश्न 1. निम्न पदों की परिभाषा दीजिए  (i) हिमांक (ii) मोतल डिप्रेशन कॉन्सटेन्ट


प्रश्न 2. हिमांक के अवनमन का कारण क्या है ?


प्रश्न 3. एक वैद्युत अनअपघट्य के 1.00 g को 50 g बेन्जीन में घोलने पर इसके हिमांक में 0.40 K की कमी हो जाती है। बेन्जीन का हिमांक अवनमन स्थिरांक 5.12 K kg mol-1 है। विलेय का मोलर द्रव्यमान ज्ञात कीजिए। Most Important


प्रश्न 4. निम्न पदों को परिभाषित कीजिए : (i) मोललता (ii) परासरण दाब Most Important


प्रश्न 5. मोलरता और मोललता में विभेद कीजिए। दोनों में से तापमान से कौन-सा प्रभावित होता है और क्यों ?


प्रश्न 6. यदि झील के जल का घनत्व 1.25gm L-1 है तथा उसमें 92 g Na+ आयन प्रति किलो जल में उपस्थित है, तो झील में Na+ आयन की मोललता ज्ञात कीजिए। Most Important


प्रश्न 7. 222.6 एथिलीन ग्लाइकॉल C2H4(OH)2 तथा 200 g जल को मिलाकर प्रतिहिम मिश्रण बनाया गया। विलयन की मोललता की गणना कीजिए। यदि विलयन का घनत्व 1.072 g/ml हो, तो विलयन की मोलरता निकालिए।


प्रश्न 8. शुद्ध जल की मोललता कितनी है ?


प्रश्न 9. 5 ग्राम NaOH के 500 मिली विलयन की मोललता __________ होगी।


प्रश्न 10. 4.6 g एथेनॉल (CH3CH2OH) के 200g बेन्जीन में विलयन की मोललता की गणना करें।


प्रश्न 11. 3 g एथेनोइक अम्ल (CH3COOH) के 500g बेन्जीन में विलयन की मोललता की गणना कीजिए।


प्रश्न 12. प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले सांद्र HNO3 द्रव्यमान की दृष्टि से HNO3 का 68% जलीय विलयन हैं


प्रश्न 13. यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 gm L–1 हो, तो अम्ल के इस नमूने की मोलरता क्या होगी ?


प्रश्न 14. यदि 4.0 ग्राम NaOH, 500 मिली विलयन में घुला हो, तो विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिए।  Most Important


प्रश्न 15. निम्न पदों को परिभाषित कीजिए : (i) वान्ट हॉफ गुणांक (ii) मोलरता


प्रश्न 16. परासरण दाब क्या है ? दर्शाइए कि यह एक अणुसंख्य गुणधर्म है।


प्रश्न 17. मोल अंश तथा द्रव्यमान प्रतिशत को परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 18. एक विलयन में CHOH का 30% द्रव्यमान पानी में घुला हुआ हो, तो CH3OH के मोल अंश की गणना कीजिए।


प्रश्न 19. हेनरी का नियम तथा दो अनुप्रयोग दीजिए।


प्रश्न 20. निम्नलिखित की परिभाषा दीजिए: (a) हेनरी नियम  (b) राउल्ट नियम


प्रश्न 21. राउल्ट के नियम से धनात्मक एवं ऋणात्मक विचलन का क्या अर्थ है ?


प्रश्न 22. बेन्जीन का क्वथनांक 353.23 K है 1.80 g अवाष्पशील विलेय को 90 g बेन्जीन में घोलने पर विलयन का क्वथनांक बढ़कर 354.11 K हो जाता है। विलेय के मोलर द्रव्यमान की गणना कीजिए। बेन्जीन के लिए K का मान 2.53 K Kg mol-1 है।


प्रश्न 23. परासरण के आधार पर शोफ (edema) अवस्था को समझाइए।


प्रश्न 24. परासरण एवं प्रतिलोम परासरण को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 25. एक ठोस विलयन जिसमें विलेय एक गैस है, एक उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 26. ऐल्कोहॉल एवं जल के एक विलयन में आण्विक अन्योन्यक्रिया की क्या भूमिका है ? Most Important


प्रश्न 27. ताप बढ़ाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता में हमेशा कमी आने की प्रवृत्ति क्यों होती है ?


प्रश्न 28. 114g ऑक्टेन में किसी अवाष्पशील विलेय (मोलर द्रव्यमान 40 g mol–1 ) की कितनी मात्रा घोली जाए कि ऑक्टेन का वाष्प दाब घट कर मूल का 80% रह जाए।


प्रश्न 29. 293 K पर जल का वाष्प दाब 17.535 mm Hg है। यदि 25 g ग्लूकोस को 450 g जल में घोलें, तो 293 K पर जल का वाष्प दाब परिकलित कीजिए।


प्रश्न 30. ठोसों की द्रवों में घुलनशीलता पर तापमान के प्रभाव की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए। 


प्रश्न 31. टॉलूईन का नाइट्रेशन बेन्जीन की अपेक्षा आसानी से होता है। व्याख्या कीजिए। 


प्रश्न 32. क्वथनांक के उन्नयन की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 33. क्वथनांक के उन्नयन का कारण क्या है ?


प्रश्न 34. हेनरी नियम के दो उपयोग लिखिए। 


प्रश्न 35. हेनरी नियम की सहायता से चिकित्सीय अवस्था बेंड्स को समझाइए।


प्रश्न 36. वाष्पदाब के आपेक्षिक अवनमन के लिए पद (expression) लिखिए।


प्रश्न 37. ताप बढ़ाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता कम क्यों हो जाती है ?


प्रश्न 38. मोलल उन्नयन स्थिरांक को ____________ नाम से भी जानते हैं।


प्रश्न 39. समपरासरी विलयन क्या हैं ?


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 2 – वैद्युतरसायन Important Questions 2024


प्रश्न 1. फैराडे के वैद्युत्-अपघटन के प्रथम नियम को व्यक्त कीजिए।


प्रश्न 2. फैराडे के विद्युत अपघट्य के दोनों नियमों का वर्णन करें।


प्रश्न 3. कोलराउश के नियम को एक उदाहरण सहित समझाइए


प्रश्न 4. कोलराउश का नियम क्या है ? इसके अनुप्रयोगों की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 5. किसी विलयन की चालकता तनुता के साथ क्यों घटती है ?


प्रश्न 6. एक सेल जिसमें निम्नलिखित अभिक्रिया होती है : 2Fe3+ (aq) +2I (aq) 2Fe2+ (aq) + I2 (s) का 298 K ताप पर E°(cell) = 0.236 V है। सेल अभिक्रिया की मानक गिब्ज ऊर्जा एवं साम्य स्थिरांक का परिकलन कीजिए।


प्रश्न 7. मोलर चालकता क्या है ? सांद्रता के साथ इनके परिवर्तन की ग्राफ बनाकर विवेचना कीजिए।


प्रश्न 8. 0.05M NaOH विलयन का प्रतिरोध 31.6 Ω है। इसका सेल स्थिरांक 0.357 cm–1 है। इसकी चालकता व मोलर चालकता ज्ञात करें।


प्रश्न 9. 298K पर 0.20 M KCI विलयन की चालकता 0.02485 ohm-1cm-1 है। विलयन की मोलर चालकता ज्ञात करें।


प्रश्न 10. 0.02 mol L-1 मेथेनोइक अम्ल की चालकता 46.1 S cm2 mol-1 है। इसकी वियोजन मात्रा का परिकलन कीजिए। दिया गया है कि λ°(H+) = 349.6 S cm2 mol-1 एवं λ°(HCOO) = 54.6 S cm2 mol-1


प्रश्न 11. 0.05 mol L-1 HCOOH की चालकता 40 S cm2 mol-1 है। इसकी वियोजन मात्रा एवं वियोजन स्थिरांक का परिकलन कीजिए। दिया है कि λ°(H+) = 349.6 S cm2 mol-1 एवं λ°(HCOO) = 54.6 S cm2 mol-1


प्रश्न 12. अभिक्रिया MnO4 → Mn+2 के लिए कितने फैराडे की आवश्यकता होगी ?


प्रश्न 13. CuSO4 के विलयन को 1.5 ऐम्पियर की धारा से 10 मिनट तक वैद्युत अपघटित किया गया। कैथोड पर निक्षेपित कॉपर का द्रव्यमान क्या होगा ? (Cu63.5) Most Important


प्रश्न 14. यदि एक धात्विक तार में 0.5 ऐम्पियर की धारा 2 घंटों के लिए प्रवाहित होती है, तो तार में से कितने इलेक्ट्रॉन प्रवाहित होंगे ? Most Important


प्रश्न 15. ईंधन सेल क्या होती है ? H2-O2 ईंधन सेल में होने वाली अभिक्रियाएँ लिखिए।


प्रश्न 16. ईंधन सेल किसे कहते है ? एक उपयोग लिखिए।


प्रश्न 17. संक्षारण क्या है ? संक्षारण को बढ़ाने वाले कारक दीजिए तथा संक्षारण से बचाने की विधियों का नाम दीजिए।
OR
संक्षारण क्या है ? संक्षारण से बचाने की विधियों की व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 18. निम्न सेल के लिए नेर्नस्ट समीकरण लिखिए : Sn(s) | Sn2+ || H+ | H2(g)(1bar) | Pt(s).


प्रश्न 19. घड़ियों एवं अन्य युक्तियों में अत्यधिक उपयोग में आने वाली बटन सेलों में निम्नलिखित अभिक्रिया होती है :

Zn(s) + Ag2O(s) + H2O(l) Zn2+(aq) + 2Ag(s) + 2OH (aq)

अभिक्रिया के लिए ΔrG° एवं E°cell ज्ञात कीजिए। E°Zn2+ | Zn = -.76V  E° Ag+ | Ag = +.80 V


प्रश्न 20. Ni(NO3)2 के एक विलयन का प्लैटिनम इलेक्ट्रोडों के बीच 5 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित करते हुए 20 मिनट तक विद्युत् अपघटन किया गया, Ni की कितनी मात्रा कैथोड पर निक्षेपित होगी ? (Ni = 58.7) Most Most Important


प्रश्न 21. नॉर्मल हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड की रचना एवं कार्य की व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 22. निम्न सेल क्रिया के लिए मानक EMF की गणना कीजिए,

Zn + 2Ag+ Zn++ + 2Ag दिया गया है :

zn/zn++ = 0.76V ; E°Ag/Ag+ = –0.80V


प्रश्न 23. मेटेलिक तथा इलेक्ट्रोलिटिक चालक में दो अन्तर दीजिए। 


प्रश्न 24. दुर्बल वैद्युत अपघट्य क्या है ?


प्रश्न 25. निम्न सेल का EoMF ज्ञात कीजिए :

Cu | Cu2+ || Ag+ | Ag

यदि E° Cu2+ | Cu = +0.34V

Eo Ag / A g+ =-.80 V


प्रश्न 26. शुष्क सेल का नामांकित चित्र देते हुए ऐनोड और कैथोड पर होने वाली अभिक्रियाएँ लिखिए।


प्रश्न 27. दो धातुओं का नाम बताइए जिनका निष्कर्षण वैद्युत् अपघटन से होता है ?


प्रश्न 28. NaCl, HCI एवं NaAc के लिए ∧°m क्रमशः 126.4, 425.9 एवं 91.05 cm² mol-1 है। HAc के लिए ∧° का परिकलन कीजिए।


प्रश्न 29. लोहे का जंग लगना एक वैद्युत् रासायनिक परिघटना कहा जाता है ? इसके लिए कारण दीजिए।


प्रश्न 30. मर्करी सेल अपने संपूर्ण कार्य अवधि में 1.35 V का स्थिर विभव देती है। क्यों ?


प्रश्न 31. प्रबल वैद्युत्-अपघट्रय क्या है ?


प्रश्न 32. रासायनिक क्रिया Zn → Zn2+ + 2e ____________ प्रक्रिया का उदाहरण है।


प्रश्न 33. विशिष्ट चालकता की इकाई लिखिए।


प्रश्न 34. निम्नलिखित के अपचयन या ऑक्सीकरण के लिए कितने आवेश कूलॉम की आवश्यकता है ? Most Important

  • एक मोल Al3+ को Al
  • एक मोल H2O को O2
  • एक मोल MnO4 को Mn2+
  • एक मोल Cu2+ को Cu
  • एक मोल FeO को Fe2O3
  • एक मोल MnO42- को MnO2
  • एक मोल Pb4+ को Pb2+
  • एक मोल CaCl2 को Ca
  • एक मोल MnO4 को MnO2
  • एक मोल Fe3+ को Fe2+
  • एक मोल ZnO को zn
  • एक मोल CrO3 को Cr3+

प्रश्न 35. वैद्युत-रासायनिक श्रेणी क्या है ? इसके तीन अनुप्रयोग दीजिए। Most Important


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 3 – रासायनिक बलगतिकी Important Questions 2024


प्रश्न 1. निम्न पदों की परिभाषा दीजिए: (a) अर्द्ध आयु  (b) अभिक्रिया की कोटि


प्रश्न 2. अर्धायु तथा अभिक्रिया वेग को परिभाषित कीजिए। Most Important


प्रश्न 3. प्रथम कोटि की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक 200 sec-1 से अर्घायु की गणना कीजिए। Most Important


प्रश्न 4. निम्न पदों को परिभाषित कीजिए : (i) आण्विकता (ii) वेग स्थिरांक


प्रश्न 5. सक्रियण ऊर्जा का महत्त्व समझाइए।


प्रश्न 6. सक्रियण ऊर्जा किसे कहते हैं ? Most Important


प्रश्न 7. उत्प्रेरक तथा सक्रियण ऊर्जा को परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 8. एक उत्प्रेरक सक्रियण ऊर्जा का __________ देता है।


प्रश्न 9. प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक 60 S-1 है। अभिक्रियक को अपनी प्रारंभिक सान्द्रता से  \displaystyle \frac{1}{{16}}वाँ भाग रह जाने में कितना समय लगेगा ?


प्रश्न 10. एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरांक 1.15 x 10-3 S-1 है। इस अभिक्रिया में अभिकारक की 5 g मात्रा को घटकर 3g होने में कितना समय लगेगा ? Most Important


प्रश्न 11. किसी अभिक्रिया के 500 K तथा 700 K पर वेग स्थिरांक क्रमशः 0.02S-1 तथा 0.07 S-1 Ea की गणना कीजिए।


प्रश्न 12. प्लैटिनम सतह पर NH3 का अपघटन शून्य कोटि की अभिक्रिया है। N2 एवं H2 के उत्पादन की दर क्या होगी, जब K का मान 2.5 x 10-4 mol-1 L-1 S-1 हो ?


प्रश्न 13. दर्शाइए कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 99% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगा समय 90% अभिक्रिया पूर्ण होने में लगने वाले समय से दुगुना होता है।


प्रश्न 14. एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 30% वियोजन होने में 40 मिनट लगते हैं। t1/2 की गणना कीजिए।


प्रश्न 15. प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए समाकलित समीकरण की व्युत्पत्ति कीजिए


प्रश्न 16. किन परिस्थितियों में एक द्विआणविक अभिक्रिया गत्यात्मक रूप से प्रथम कोटि की अभिक्रिया की तरह व्यवहार करती है ? 


प्रश्न 17. संघट्ट आवृति को परिभाषित कीजिए। Most Important


प्रश्न 18. अभिक्रिया की आण्विकता तथा संघट्ट आवृत्ति को परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 19. किसी अभिक्रिया के वेग नियम व्यंजक में प्रयुक्त सांद्रताओं के घातांकों का योग _________ कहलाता है।


प्रश्न 20. अभिक्रिया की अणुसंख्यता व अभिक्रिया की कोटि किसे कहते है।


प्रश्न 21. निम्न वेग स्थिरांक से अभिक्रिया कोटि की पहचान कीजिए : 1 k = 3.5×10-5 L mol-1s-1


प्रश्न 22. जटिल अभिक्रियाएँ क्या होती हैं ?


प्रश्न 23. “संतुलित रासायनिक समीकरण, अभिक्रिया कैसे हो रही है; इसका सही चित्रण कभी भी प्रस्तुत नहीं करती।” इस कथन को एक सटीक उदाहरण देकर न्यायसंगत सिद्ध कीजिए।


प्रश्न 24. प्राथमिक अभिक्रियाएँ क्या होती हैं ?


प्रश्न 25. अभिक्रिया का कुल वेग अभिक्रिया के सबसे मंद पद द्वारा नियंत्रित होता है, जिसे __________ कहते हैं।


प्रश्न 26. क्या अभिक्रिया की आण्विकता शून्य हो सकती है ?


प्रश्न 27. यदि K = 0.693/t1/2 है, तो अभिक्रिया की कोटि __________ होगी।


प्रश्न 28. अभिक्रिया के वेग पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है ?


प्रश्न 29. अभिक्रिया K = Ae-Ea/RT में Ea ____________ है।


प्रश्न 30. अभिक्रिया कोटि तथा तात्क्षणिक वेग को परिभाषित कीजिए।


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 4 – d एवं f ब्लॉक के तत्व Important Questions 2024


प्रश्न 1. संक्रमण तत्व क्या है ? Cr(24) एवं Cu(29) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।


प्रश्न 2. संक्रमण तत्व विभिन्न ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाति हैं क्यों ?


प्रश्न 3. सिल्वर परमाणु की मूल अवस्था में पूर्ण भरित ‘d’ कक्षक (4d10) है। आप कैसे कह सकते हैं कि यह एक संक्रमण तत्त्व है ?


प्रश्न 4. सामान्य रूप से आंतर संक्रमण तत्वों का इलेक्ट्रानिक विन्यास __________ है।


प्रश्न 5. सामान्य रूप से संक्रमण तत्त्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास __________ है।


प्रश्न 6. संक्रमण तत्व अनेक संकुल यौगिकों की रचना क्यों करते हैं ? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 7. लेन्थेनाइड संकुचन पर नोट लिखिए।


प्रश्न 8. लैन्थेनायड आकुंचन से आप क्या समझते हैं ? इसके कारण व परिणामों का वर्णन कीजिए। Most Important


प्रश्न 9. लेन्थेनाइड संकुचन क्या है ? लेन्थेनॉइड संकुचन के दो परिणाम लिखिए।


प्रश्न 10. कारण देते हुए स्पष्ट कीजिए :

(i) संक्रमण धातु के ऑक्सोऋणायनों में उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित होती है।

(ii) कॉपर के लिए E° (M2+ / M) का मान धनात्मक (0.34 V) है।


प्रश्न 11. प्रतिचुबकत्व व लोहचुम्बकत्व पदार्थो को परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 12. जलीय विलयन में द्विसंयोजी आयन के चुंबकीय आघूर्ण की गणना कीजिए, यदि परमाणु क्रमांक 25 है।


प्रश्न 13. स्पष्ट कीजिए कि Cu+ आयन जलीय विलयन में स्थाई नहीं है, क्यों ?


प्रश्न 14. निम्न का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए:

(i) Co2+ (27) (ii) Ce4+ (58) (iii) Lu2+ (71) (iv) Pm3+ (v) Fe2+ (vi) Cr (vii) Mn2+


प्रश्न 15. निम्नलिखित के संदर्भ में ऐक्टिनॉयड तथा लैन्थेनॉयड के तत्त्वों के रसायन की तुलना कीजिए:

(a) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

(b) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ

(c) रासायनिक अभिक्रियाशीलता


प्रश्न 16. लैन्थेनॉयड श्रेणी के उन सभी तत्त्वों का उल्लेख कीजिए जो +4 तथा +2 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ दर्शाते हैं। इस प्रकार के व्यवहार तथा इनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के बीच सम्बन्ध स्थापित कीजिए।


प्रश्न 17. +3 ऑक्सीकरण अवस्था में ऑक्सीकृत होने के संदर्भ में Mn2+ के यौगिक Fe2+ के यौगिकों की तुलना में अधिक स्थायी क्यों है ?


प्रश्न 18. लैन्थेनायडों द्वारा कौन-कौन-सी ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित की जाती हैं ?


प्रश्न 19. संक्रमण धातुएँ तथा उनके अधिकांश यौगिक अनुचुंबकीय क्यों हैं ?


प्रश्न 20. संक्रमण धातुएँ सामान्यतः रंगीन यौगिक बनाती हैं। कारण दीजिए। Most Important


प्रश्न 21. K2Cr2O7 की ऑक्सीकरण क्रिया का उल्लेख कीजिए तथा निम्नलिखित के साथ आयनिक समीकरण लिखिए : (a) आयोडाइड आयन (b) आयरन (II) विलयन (c) H2S. Most Important


प्रश्न 22. पौटेशियम परमैंगनेट बनाने का वर्णन कीजिए। अम्लीय KMnO4 निम्न के साथ किस प्रकार अभिक्रिया करेगा, आयनिक समीकरण लिखिए | (i) SO(ii) ऑक्सैलिक अम्ल (iii) FeSO4


प्रश्न 23. एक्टिनॉयड तथा लैन्थेनॉयड श्रेणी के तत्वों की, निम्न के संदर्भ में रसायन की तुलना कीजिए:  (i) परमाण्वीय आकार (ii) रासायनिक अभिक्रियाशीलता


प्रश्न 24. प्रथम संक्रमण श्रेणी में कौन-सी धातु बहुधा तथा क्यों +1 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करती है ?


प्रश्न 25. पाइरोलुसाइट अयस्क से KMnO4 बनाने के लिए विभिन्न पदों का उल्लेख कीजिए।


प्रश्न 26. संक्रमण तत्वों के निम्न गुणों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए :  (i) ऑयनिक त्रिज्या (ii) कॉम्प्लेक्सिंग टेन्डेन्सी (iii) कैटालिटिक प्रापर्टीज़


प्रश्न 27. संक्रमण तत्वों के चुम्बकीय व्यवहार की व्याख्या कीजिए। 


प्रश्न 28. प्रतिचुम्बकत्व क्या है ? एक उदाहरण दीजिए। 


प्रश्न 29. निम्न के लिए आप गणना कैसे करेंगे ?

(i) संक्रमण धातुएँ अच्छी उत्प्रेरक हैं। 

(ii) संक्रमण धातुएँ रंगीन यौगिक बनाती है। 


प्रश्न 30. अन्तराकाशी यौगिक क्या हैं ? इस प्रकार के यौगिक संक्रमण धातुओं के लिए भली प्रकार से ज्ञात क्यों हैं ?


प्रश्न 31. संक्रमण धातुएँ अंतराकाशी यौगिक बनाती है, स्पष्ट कीजिए। Most Important


प्रश्न 32. कारण देते हुए स्पष्ट कीजिए संक्रमण धातुएं तथा इनके अनेक यौगिक उत्तम उत्प्रेरक का कार्य करते है। Most Important


प्रश्न 33. Zn, Cd व Hg को संक्रमण धातुएँ नहीं माना जाता है। कारण लिखिए।


प्रश्न 34. संक्रमण धातुएँ के संदर्भ में निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए।

(i) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ

(ii) उत्प्रेरकीय गुण


प्रश्न 35. संक्रमण धातुओं की ऑक्सीकरण अवस्थाओं में परिवर्तनशीलता असंक्रमण धातुओं में ऑक्सीकरण अवस्थाओं में परिवर्तनशीलता से किस प्रकार भिन्न है ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न 36. संक्रमण धातुओं की कणन एन्थेल्पी के मान उच्च क्यों होते हैं ?


प्रश्न 37. इनर्ट पेयर इफेक्ट क्या है ? 


प्रश्न 38. अन्तराकाशी यौगिक पर टिप्पणी लिखिए। 


प्रश्न 39. निम्न को स्पष्ट कीजिए: लैन्थेनॉयडों की तुलना में एक्टिनॉयडों में संकुल बनाने की प्रवृत्ति अधिक होती है।


प्रश्न 40. सल्फर का कौन-सा रूप अनुचुंबकीय व्यवहार प्रदर्शित करता है ?


प्रश्न 41. कारण देते हुए स्पष्ट/वर्णन करें:

(i) संक्रमण तत्त्व एवं उनके यौगिक अनुचुम्बकीय व्यवहार क्यों दिखाते हैं ? Most Important

(ii) संक्रमण तत्त्वों की कणन ऐन्थेल्पी अधिक क्यों होती है ?

(iii) संक्रमण तत्त्व सामान्यतया रंगीन यौगिक क्यों बनाते हैं ?

(iv) संक्रमण तत्त्व अच्छे उत्प्रेरक क्यों है ?

(v) MnO4 आयन की संरचना बनाइए।


प्रश्न 42. d-एवं f-ब्लाक तत्त्वों के पाँच उपयोगों की विवेचना कीजिए।


प्रश्न 43. अमोनिया बनाने के लिए हाबर प्रक्रम का वर्णन कीजिए।


प्रश्न 44. ऐक्टिनॉयडों की अभिक्रियाशीलता का वर्णन कीजिए।


प्रश्न 45. द्वितीय एवं तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्त्व एक जैसे परमाण्विक त्रिज्याएँ प्रदर्शित करते हैं। समझाइए।


प्रश्न 46. मिश्रातुएँ क्या हैं ? दो उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 47. पाइरोलुसाइट अयस्क से पोटैशियम परमैंगनेट बनाइए।


प्रश्न 48. एक द्विसंयोजी आयन के चुंबकीय आपूर्ण की गणना कीजिए, जिसका परमाणु क्रमांक 27 है।


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 5 – उपसहसंयोजन यौगिक Important Questions 2024


प्रश्न 1. एक ऑक्टेहेड्रल क्रिस्टल फील्ड में d-आर्बिटल की स्प्लिटिंग का चित्र बनाइए।
OR
अष्टफलकीय क्रिस्टल क्षेत्र में ‘d’ कक्षकों के विपाटन को समझाइए।


प्रश्न 2. समन्वय संख्या किसे कहते हैं ? [PtCl6]-2 में प्लेटिनम की समन्वय संख्या ज्ञात करें।


प्रश्न 3. उभयदन्ती लिगेन्ड का वर्णन करें Most Important


प्रश्न 4. उपसहसंयोजन समावयवता की उदाहरण सहित व्याख्या करें। Most Important


प्रश्न 5. Cl, OH, CO व NO2 में ____________ही उभयदंती लिगैन्ड है।


प्रश्न 6. एकदन्ती, द्विदन्ती एवं उभयदन्ती लिगेण्ड क्या है ? प्रत्येक का उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 7. निम्न के IUPAC नाम लिखिए

(1) [Co(NH3)6]ClMost Important

(2) [Co(NH3)5Br]SOMost Important

(3) [Pt(H2O)2BrNO2]

(4) [Ni(CO)4]

(5) K3[Fe(CN)6] Most Important

(6) K3[Fe(C2O4)3] Most Important

(7) K3[Al(C2O4)3Most Important

(8) K3[Cr(C2O4)3] Most Important

(9) [Cr(NH3)3(H2O)3]Cl3

(10) Zn2[Fe(CN)6]

(11) [Pt(NH3)4NO2Cl]SO4

(12) [Co(NH3)4Cl(NO2)]CI

(13) K4[Mn(CN)6]

(14) (p)O2N-C6H4-OCH3


प्रश्न 8. समझाइए क्यों [Fe(H2O)6]3+ प्रबल अनुचुंबकीय है जबकि [Fe(CN)6]3- दुर्बल अनुचुंबकीय है ?


प्रश्न 9. समझाइए कि [Co(NH3)6]3+ एक आंतरिक कक्षक संकुल है जबकि [Ni(NH3)6]2+ एक बाह्य कक्षक संकुल है।


प्रश्न 10. क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत को प्रयुक्त करते हुए समझाइए कि कैसे हेक्साएक्वामैंगनीज (II) आयन में पाँच अयुग्मित इलेक्ट्रॉन हैं जबकि हैक्सासायनो आयन में केवल एक ही अयुग्मित इलेक्ट्रॉन है ?


प्रश्न 11. [Co(NH3)Cl(en)2]2+ के प्रकाशित समावयवों की संरचना बनाइए।


प्रश्न 12. समझाइए क्यों [NiCl4]2- अनुचुंबकीय है जबकि [Ni(CO)4] प्रतिचुंबकीय है यद्यपि दोनों चतुष्फलकीय हैं ?


प्रश्न 13. समझाइए क्यों [Ni(H2O)6]2+ का विलयन हरा है परंतु [Ni(CN)4]2- का विलयन रंगहीन है ?


प्रश्न 14. [Fe(CN)6]4- तथा [Fe(H2O)6]2+ के तनु विलयनों के रंग भिन्न होते हैं। क्यों ?


प्रश्न 15. कीलेट संकुल किसे कहते हैं ?


प्रश्न 16. उदाहरण सहित कीलेट की परिभाषा दीजिए। कीलेट के महत्त्व लिखिए।


प्रश्न 17. ध्रुवण समावयवता क्या है ? एक उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। 


प्रश्न 18. लिगन्ड क्या है ?


प्रश्न 19. [Cr(H2O)5CN]Cl2 व [Cr(H2O)5NC]Cl2 में ____________ प्रकार की समावयवता है।


प्रश्न 20. बहुदन्ती एवं द्विदन्ती लिगेण्ड को उदाहरण सहित समझाइये।


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 6 – हैलोऐल्केन तथा हैलोएरिन Important Questions 2024


प्रश्न 1. प्रतिरक्षक क्या है? दो उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 2. उभदंती नाभिकरागी क्या होते हैं ? एक उदाहरण की सहायता से समझाइए। Most Important


प्रश्न 3. C5H12 समावयवी ऐल्केनों में से पहचानिए, जो प्रकाश रासायनिक क्लोरीनीकरण पर देता है : (i) केवल एक मोनोक्लोराइड (ii) तीन समावयवी मोनोक्लोराइड (iii) चार समावयवी मोनोक्लोराइड


प्रश्न 4. समझाइए क्यों: (a) ऐल्किल हैलाइड ध्रुवीय होते हुए भी जल में अमिश्रणीय हैं ?  (b) ग्रिगनार्ड अभिकर्मक का विरचन निर्जलीय अवस्थाओं में करना चाहिए ? 


प्रश्न 5. मेथॉक्सीबेन्जीन पर फ्रीडेल-क्राफ्ट्स ऐल्किलकरण का उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 6. निम्नलिखित अभिक्रियाएँ लिखिए: (a) स्वाज अभिक्रिया (b) सैन्डमेयर अभिक्रिया (c) वुर्ट्ज-फिटिंग अभिक्रिया


प्रश्न 7. वुर्ट्ज अभिक्रिया क्या है ? Most Important


प्रश्न 8. वुर्ट्ज अभिक्रिया के लिए एक रासायनिक समीकरण लिखिए।

Ans – 2RX + 2Na RR + 2NaX


प्रश्न 9. निम्न के उपयोग लिखें : (a) क्रियान (b) डी० डी० टी० (c) टेट्राक्लोरोमीथेन


प्रश्न 10. SN2 अभिक्रिया के मेकनिज्म की व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 11. प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं की SN1 और SN2 क्रियाविधियों के बीच आप कैसे अंतर करेंगें ? प्रत्येक प्रकार का एक-एक उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 12. SN1 व SN2 अभिक्रिया में ब्रोमोब्यूटेन के चार समावयवी यौगिकों की अभिक्रियाशीलता का क्रम अनुमानित कीजिए।


प्रश्न 13. निम्नलिखित हैलोजन यौगिक जोड़ों में से कौन तीव्र SN2 अभिक्रिया देगा ?

(i)

(ii)
OR
इनमें से कौन SN2 अभिक्रिया तेजी से देगा ? CH3CH2CH2CH2I व CH3CH2CH2CH2CH2Cl

Ans – (i) a diagram

(ii) a diagram


प्रश्न 14. निम्नलिखित हैलोजन यौगिक जोड़ों में से कौन तीव्र SN1 अभिक्रिया देगा ?

(i)

(ii)


प्रश्न 15. डिहाइड्रोलोजीनेशन अभिक्रिया क्या है ? 


प्रश्न 16. हेलोजन में C-X बन्ध की प्रकृति की व्याख्या कीजिए । 


प्रश्न 17. क्या होता है, जब

(A) एथिल क्लोराइड की अभिक्रिया जलीय KOH से होती है ?

(B) शुष्क ईथर की उपस्थिति में मेथिल ब्रोमाइड की अभिक्रिया सोडियम से होती है ?

(C) मेथिल क्लोराइड की अभिक्रिया KCN से होती है ?


प्रश्न 18. प्रोपेनोन को प्रोपीन में परिवर्तित कीजिए। Most Important


प्रश्न 19. ऐथेनॉल को 3- हाइड्रॉक्सीब्यूटेनैल में परिवर्तित कीजिए । 


प्रश्न 20. ऐल्किल हैलाइडों की β-विलोपन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 21. आप निम्नलिखित परिवर्तन कैसे करेंगे ?

(a) टॉलूईन से बेन्जिल ऐल्कोहॉल।

(b) ब्यूट-1-ईन से ब्यूट-2-ईन।

(c) तृतीयक-ब्यूटिल ब्रोमाइड से आइसो-ब्यूटिल ब्रोमाइड।


प्रश्न 22. क्या होता है जब :

(i) n-ब्यूटिल क्लोराइड को एल्कोहॉलिक KOH के साथ अभिकृत किया जाता है ?

(ii) शुष्क ईथर की उपस्थिति में ब्रोमोबेन्जीन की अभिक्रिया मैग्नीशियम से होती है ?

(iii) शुष्क ईथर की उपस्थिति में एथिल ब्रोमाइड की अभिक्रिया सोडियम से होती है ?


प्रश्न 23. SN1 अभिक्रिया क्या है ? उदाहरण सहित व्याख्या करें।


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 7 – ऐल्कोहाॅल फीनॉल एवं ईथर Important Questions 2024


प्रश्न 1. निम्न यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए

(1) CH3–CHOH–CH2–CHOH–CH

(2) C6H5–O–C6H5

(3) C6H5CH2CH2Cl →

(4) (CH3CH2)2NCH

(5)

(6) Most Important

(7)


प्रश्न 2. यद्यपि क्लोरीन एक इलेक्ट्रॉन अपनयक समूह है फिर भी ऐरोमैटिक इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में ऑर्थो तथा पैरा निर्देशक है, क्यों ?


प्रश्न 3. निम्न पर लघु टिप्पणी लिखिए : (a) विलियम्सन ईथर संश्लेषण। (b) कोल्बे अभिक्रिया। (c) असममित ईथर।


प्रश्न 4. कोल्बे अभिक्रिया की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 5. राइमर-टीमन अभिक्रिया की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 6. 1-मेथिलसाइक्लोहैक्सेनॉल की अम्ल उत्प्रेरित निर्जलन की प्रागुक्ति कीजिए।


प्रश्न 7. स्पष्ट करें प्रोपेनॉल का क्वथनांक हाइड्रोकार्बन से अधिक क्यों होता है ?


प्रश्न 8. हाइड्रोबोरेशन-ऑक्सीकरण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? इसे एक उदाहरण से समझाइए।


प्रश्न 9. एथीन के जलयोजन से एथेनॉल प्राप्त करने की क्रियाविधि लिखिए।
OR
एथीन के जलयोजन से एथेनॉल प्राप्त करने के लिए तीन चरणों की क्रियाविधि लिखिए।


प्रश्न 10. फीनॉल के अम्लीय प्रकृति की व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 11. निम्नलिखित के लिए समीकरण लिखिए : (i) फीनॉल ब्रोमीन एवं CS2 के साथ (ii) फीनॉल तनु HNO3 के साथ


प्रश्न 12. निम्नलिखित का रूपांतर कैसे करेंगे ? (i) प्रोपीन → प्रोपेन – 2 – ऑल (ii) बेन्जिल क्लोराइड → बेन्जिल ऐल्कोहॉल


प्रश्न 13. एथेनॉल के अम्लीय निर्जलन से एथीन प्राप्त करने की क्रियाविधि लिखिए। Most Important


प्रश्न 14. प्राथमिक ऐल्कोहॉल का कार्बोक्सिलिक अम्ल में आर्वेसीकरण के लिए प्रयुक्त अभिकर्मक का नाम बताइए।


प्रश्न 15. प्राथमिक ऐल्कोहॉल का ऐल्डिहाइड में ऑक्सीकरण के लिए प्रयुक्त अभिकर्मक का नाम बताइए।


प्रश्न 16. कारण बताइए कि, क्यों ऐथेनॉल का क्वथनांक मेॉक्सीमेथेन से अधिक है ?


प्रश्न 17. मेथॉक्सीमेथेन की HI के साथ अभिक्रिया की क्रियाविधि लिखिए।


प्रश्न 18. एल्कोहल को फीनॉल से विभेद करने के दो परीक्षण के नाम बताइए। 


प्रश्न 19. p- नाइट्रोफीनॉल, फीनॉल के मुकाबले अधिक अम्लीय है, क्यों ? 


प्रश्न 20. प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय ऐल्कोहल क्या हैं ? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 21. प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक ऐल्कोहॉलों की अम्लता का क्रम लिखिए। 


प्रश्न 22. फीनॉल व बेन्जोइक अम्ल में विभेद करने के लिए रासायनिक परीक्षण दीजिए।


प्रश्न 23. फीनॉल, ऐथेनाल से अधिक अम्लीय है, समझाइए ।


प्रश्न 24. निम्नलिखित के साथ फीनॉल की अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए:  (i) ब्रोमीन (Br2) जल (ii) जिंक


प्रश्न 25. निम्न अभिक्रिया की क्रियाविधि दीजिए:


प्रश्न 26. CH3CH2OH  \displaystyle \xrightarrow[{443k}]{{{{H}<em>{2}}S{{O}</em>{4}}}} Most Important


प्रश्न 27. विकृत ऐल्कोहॉल किसे कहते हैं ?


प्रश्न 28. फीनॉल, ऐल्कोहल से ज्यादा अम्लीय क्यों है ?
OR
एल्कोहॉल फीनॉल से कम अम्लीय क्यों है ?


प्रश्न 29. ऐथेनॉल का ऐथीन में निर्जलन के लिए प्रयुक्त अभिकर्मक का नाम बताइए।


प्रश्न 30. विलियम्सन ईथर संश्लेषण की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 31. आर्थो-नाइट्रोफीनॉल एवं पैरा-नाइट्रोफीनॉल, फीनॉल से अधिक अम्लीय क्यों है ? फीनॉक्साइड आयन के अनुनाद संरचना बनाइये। 


प्रश्न 32. ऐथेनैल को ब्यूट-2-ईनैल में परिवर्तित करें।


प्रश्न 33. आर्थो-नाइट्रोफीनॉल, आर्थो-मेर्थोक्सीफीनॉल से अधिक अम्लीय क्यों है ?


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 8 – ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल Important Questions 2024


प्रश्न 1. निम्न यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए

(1) CH3CH–(CH3)–CHO →

(2) C6H5–CH2–CHO →

(3) CH3CH(CH3)CH2CH2CHO →

(4) C6H5CH = CHCHO →

(5) CH3-CH=CHCHO →

(6) CH3CH(CH3)CH2CHO →

(7) (CH3)3CCH2COOH →

(8) HOOC-COOH →

(9) CH3–CH2Br–COOH →

(10) COOH–CH2–CH2–COOH →


प्रश्न 2. ऐल्डोल संघनन अभिक्रिया का वर्णन कीजिए।  Most Important


प्रश्न 3. क्रॉस ऐल्डोल संघनन की व्याख्या कीजिए। Most Important


प्रश्न 4. विकार्बोक्सिलन अभिक्रिया का वर्णन करें। Most Important


प्रश्न 5. निम्न का वर्णन कीजिए:  (i) हेलफोलार्ड जेलिंस्की अभिक्रिया  (ii) कैनिजारो अभिक्रिया (iii) रोजेनमुंड अपचयन (iv) स्टीफेन अभिक्रिया (v) क्लीमेन्सन अपचयन (vi) वोल्फ-किश्नर अपचयन (vii) एस्टरीकरणMost Important


 

प्रश्न 6. निम्न से क्या तात्पर्य है, प्रत्येक को उदाहरण सहित समझाइये ?

(i) साइनोहाइड्रिन

(ii) 2, 4 डी० एन० पी०

(iii) कोल्बे इलेक्ट्रोलिसिस

(iv) हेमी-ऐसीटेल

(v) कीटेल


प्रश्न 7. डिकार्बोक्सिलेशन का वर्णन करें


प्रश्न 8. निम्न से एल्डिहाइड कैसे तैयार करेंगे ?  (i) ऐल्कोहॉल (ii) (RCOO)2–Ca (iii) ऐल्काइन


प्रश्न 9. क्यों एल्डिहाइड, कीटोन की अपेक्षा अधिक शीघ्र नाभिक स्नेही योगात्मक अभिक्रिया से गुजरता है, व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 10. क्यों कार्बोक्सिलिक अम्ल, कार्बोनिल समूह के विशिष्ट अभिक्रियाओं को नहीं देता है ? 


प्रश्न 11. कीटोन को तैयार करने की दो विधियों, रासायनिक अभिक्रिया सहित लिखिए 


प्रश्न 12. कैनिजारो क्रिया क्या है ? इसका मेकनिज्म लिखिए। Most Important


प्रश्न 13. कार्बोनिल ग्रुप की संरचना की व्याख्या कीजिए। 


प्रश्न 14. हेल वोलार्ड जिलेन्सकी अभिक्रिया क्या है ? 


प्रश्न 15. कार्बोक्सिलिक अम्ल के दो महत्त्वपूर्ण उपयोग दीजिए। 


प्रश्न 16. निम्न से R-COOH आप कैसे तैयार करेंगे ? 

(i) एल्कोहल

(ii) नाइट्राइल


प्रश्न 17. 4-ऑक्सोपेन्टेनैल की संरचना बनाइयें । 


 

 

प्रश्न 18. बेन्जीन को निम्नलिखित में परिवर्तित कीजिए :  Most Important

(i) ऐसीटोफीनोन

(ii) बैन्जेल्डिहाइड

(iii) बेन्जोफीनान


प्रश्न 19. निम्नलिखित अम्लों को अम्लता की तुलना कीजिए। (i) CH3COOH (ii) HCOOH (iii) C6H5COOH


प्रश्न 20. साइक्लोप्रोपेनोन ऑक्सिम की संरचना बनाइए।


प्रश्न 21. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे ?
(i) बेन्जोइक अम्ल से m-नाइट्रोबेन्जिल ऐल्कोहॉल।
(ii) बेन्जैल्डिहाइड से बेन्जोफीनॉन।
(iii) बेन्जोइक अम्ल से बेन्जामाइड।


प्रश्न 22. बेन्जेल्डिहाइड एवं एसीटोफीनोन में विभेद करने के लिए एक सरल रासायनिक परीक्षण दीजिए।


प्रश्न 23. बेन्जोइक अम्ल और फेनिलऐसीटिक अम्ल में से कौन-सा प्रबल अम्ल है और क्यों ? 


प्रश्न 24. एक कार्बनिक यौगिक ‘क’ (आण्विक सूत्र C8H16O2) को तनु H2SO4 के साथ जल अपघटित करने के उपरांत एक कार्बोक्सिलिक अम्ल ‘ख’ एवं एक ऐल्कोहॉल ‘ग’ प्राप्त हुए। ‘ग’ को क्रोमिक अम्ल के साथ ऑक्सीकृत करने पर ‘ख’ उत्पन्न होता है। ‘ग’ निर्जलीकरण पर ब्यूट-1-ईन देता है। अभिक्रियाओं में प्रयुक्त होने वाले सभी रासायनिक समीकरणों को लिखिए।


प्रश्न 25. साइक्लोहेक्सेनोन अच्छी लब्धि में सायनोहाइड्रिन बनाता है, परंतु 2, 2, 6-ट्राइमेथिलसाइक्लोहेक्सेनोन ऐसा नहीं करता। समझाइए।


प्रश्न 26. एल्डिहाइडों और कीटोनों की नाभिकरागी योगज अभिक्रियाओं की क्रियाविधि समझाइए।


प्रश्न 27. HCN की प्रोपेनोन के साथ नाभिकरागी योगज अभिक्रिया के लिए क्रियाविधि दीजिए।


प्रश्न 28. कार्बोक्सिलिक अम्लों की अम्लता पर प्रतिस्थापियों के प्रभाव का उल्लेख कीजिए।


प्रश्न 29. 3-हाइड्रॉक्सीब्यूटेनैल की संरचना बनाइए।


प्रश्न 30. टॉलेन अभिकर्मक __________ है।


प्रश्न 31. ऐथेनल को निम्न में परिवर्तित करें: (i) ब्यूटेन 1, 3-डाईऑल (ii) ब्यूट 2-इनेल (iii) ब्यूट-2 इनोइक ऐसिड


प्रश्न 32. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के उत्पाद लिखिए : Most Important

(i)

(ii)


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 9 – ऐमीन Important Questions 2024


प्रश्न 1. ऐलिफेटिक अमीन ऐरोमेटिक अमीन से ज्यादा क्षारीय है, व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 2. क्रिस्टलीय ठोस क्या होते हैं ? वो उदाहरण दीजिए।


प्रश्न 3. गाटरमान अभिक्रिया लिखिए, गाटरमान अभिक्रिया को सैन्डमायर अभिक्रिया से अधिक प्राथमिकता क्यों दी जाती है ?


प्रश्न 4. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण देकर लिखिए।

(i) गाटरमान अभिक्रिया

(iii) अमोनीअपघटन


प्रश्न 5. कार्बिलऐमीन अभिक्रिया पर एक लघु टिप्पणी लिखिए। Most Important


प्रश्न 6. ऐरोमैटिक प्राथमिक ऐमीन गैब्रिएल थैलिमाइड अभिक्रिया द्वारा नहीं बनाई जा सकती। समझाइए।


प्रश्न 7. हॉफमान ब्रोमामाइड निम्नीकरण अभिक्रिया क्या है ?


प्रश्न 8. निम्न को क्षारीय शक्ति के घटते क्रम में लिखिए : C6H5NH2, C2H5NH2, (C2H5)2NH, NH3


प्रश्न 9. ऐरोमैटिक ऐमीनों के डाइऐजोनियम लवण ऐलिफैटिक ऐमीनों से प्राप्त लवण से अधिक स्थायी क्यों होते हैं?


प्रश्न 10. डाइऐजोकरण अभिक्रिया क्या है ?


प्रश्न 11. प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक ऐमीन ____________ द्वारा विभेदित होता है।


प्रश्न 12. द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीन में विभेद के लिए एक रासायनिक परीक्षण दीजिए।


प्रश्न 13. एक रासायनिक परीक्षण द्वारा ऐनीलीन एवं बेन्जिलअमीन में विभेद कीजिए।


प्रश्न 14. ऐनिलीन एवं N-मेथिलऐनिलीन में विभेद के लिए एक रासायनिक परीक्षण दीजिए।


प्रश्न 15. क्यों ऐथिलऐमीन जल में विलेय है जबकि ऐनिलीन नहीं है?


प्रश्न 16. यद्यपि ऐमीनो समूह इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में ऑथों एवं पैरा निर्देशक होता है फिर भी ऐनिलीन नाइट्रीकरण द्वारा यथेष्ट मात्रा में मेटानाइट्रोऐनीलीन देती है। कारण बताइए।


प्रश्न 17. क्यों ऐनिलीन फ्रीडेल क्राफ्ट्स अभिक्रिया प्रदर्शित नहीं करती ?


प्रश्न 18. गैब्रिएल थैलिमाइड संश्लेषण अभिक्रिया क्या है ? Most Important


प्रश्न 19. प्राथमिक ऐमीन के संश्लेषण में गैब्रिएल थैलिमाइड संश्लेषण को प्राथमिकता क्यों दी जाती है ?


प्रश्न 20. हॉफमान ब्रोमेमाइड निम्नीकरण अभिक्रिया पर लघु टिप्पणी लिखिए। Most Important


प्रश्न 21. हॉफमान ब्रोमामाइड अभिक्रिया पर एक लघु टिप्पणी लिखिए। Most Important


प्रश्न 22. युग्मन अभिक्रिया पर एक लघु टिप्पणी लिखिए। Most Important


प्रश्न 23. ऐसीटिलीकरण का वर्णन करें


प्रश्न 24. आप बेन्जीन को m-ब्रोमोफीनॉल में कैसे परिवर्तित करेंगे ?


प्रश्न 25. 1° एमीन के लिए कार्बाइल एमीन टेस्ट क्या है? 


प्रश्न 26. निम्नलिखित को क्षारकीय प्राबल्य के बढ़ते क्रम में लिखिए:

C2H5NH2 , C6H5NH2 , (C2H5)2NH और C6H5CH2NH2


प्रश्न 27. आप ऐनीलीन को निम्न में कैसे परिवर्तित करेंगे ? (a) p-ब्रोमोऐनिलीन (b) p-हाइड्रॉक्सीऐजोबेन्जीन


HBSE Class 12 रसायन विज्ञान Chapter 10 – जैव-अणु Important Questions 2024


प्रश्न 1. स्टार्च तथा सेलुलोस में मुख्य संरचनात्मक अन्तर क्या है ?


प्रश्न 2. ग्लाइकोजन क्या होता है तथा यह स्टार्च से किस प्रकार भिन्न है ?


प्रश्न 3. लैक्टोस के जल अपघटन से किन उत्पादों के बनने की अपेक्षा करते हैं ?


प्रश्न 4. सूक्रोस के जल अपघटन से किन उत्पादों के बनने की अपेक्षा करते है ?


प्रश्न 5. रेशेदार प्रोटीन एवं गोलिकाकार प्रोटीन में अन्तर लिखिए।


प्रश्न 6. विटामिन क्या है ? किन्हीं दो विटामिन के नाम लिखिए।


प्रश्न 7. विटामिन A तथा C क्यों आवश्यक हैं ? प्रत्येक का एक महत्त्वपूर्ण सोर्स बताइए ।


प्रश्न 8. विटामिन ‘सी’ की कमी से होने वाली बीमारी ___________ है।


प्रश्न 9. विटामिन ‘डी’ की कमी से होने वाला रोग __________ है।


प्रश्न 10. विटामिन ‘ए’ की कमी से होने वाली बीमारी __________ है।


प्रश्न 11. विटामिन K की कमी से होने वाली बीमारी का नाम बताएँ।


प्रश्न 12. दो विटामिनों के नाम लिखिए जो वसा में विलेय हैं। Most Important


प्रश्न 13. विटामिन B1 की कमी से होने वाली बीमारी __________ है।


प्रश्न 14. निम्न पदों की परिभाषा दीजिए : (i) बायोमॉलिक्यूल्स (ii) कार्बोहाइड्रेट (iii) रिड्यूसिंग शुगर Most Important


प्रश्न 15. लैक्टोस के जल अपघटन से कौन-से उत्पाद बनते हैं ?


प्रश्न 16. ग्लाइकोसाइडी बंध तथा पेप्टाइड बंध क्या हैं ?


प्रश्न 17. आवश्यक तथा अनावश्यक ऐमीनो अम्ल क्या होते हैं ? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए। Most Important


प्रश्न 18. प्रोटीन के विकृतीकरण से आप क्या समझते हैं ? इससे प्रोटीन के गुणधर्म कैसे प्रभावित होते हैं ?


प्रश्न 19. प्रोटीन के हिनेयुरेशन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए


प्रश्न 20. न्यूक्लीक अम्लों के दो मुख्य कार्य क्या हैं ?


प्रश्न 21. निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिए : 

(a) ऐनोमर

(b) पेप्टाइड बन्ध Most Important

(c) विकृतीकरण


प्रश्न 22. ∝-ग्लूकोस और β-ग्लूकोस में विशेषतः क्या अंतर है ? ग्लूकोस की पायरैनोस संरचना से क्या तात्पर्य है ?


प्रश्न 23. स्कंदन को परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 24. DNA तथा RNA में चार अंतर लिखिए। Most Important


प्रश्न 25. ऐमिलोपेक्टिन में किस प्रकार का बंध होता है ?


प्रश्न 26. अनअपचायी शर्करा क्या होती है ?


प्रश्न 27. DNA व RNA में कितने कितने क्षारक होते हैं ?


प्रश्न 28. आर० एन० ए० में ऐडेनिन, ग्वानीन, साइटोसिन व __________ चार क्षार होते हैं।


 

Leave a Comment

error: