कोशिका संरचना एवं प्रकार्य Class 8 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 8 कोशिका संरचना एवं प्रकार्य Question Answer / प्रश्न उत्तर in Hindi for CBSE, HBSE and other State Board Hindi Medium Students. These Questions allowed Where NCERT Book Class 8 विज्ञान is Followed.

Class 8 विज्ञान Chapter 8 Question Answer in Hindi

प्रश्न 1 निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)

(क) एककोशिकीय जीव में एक ही कोशिका होती है। (T/F)

(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती हैं। (T/F)

(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (T/F)

(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T/F)

उत्तर-(क) (T), (ख) (F), (ग) (F), (घ) (T)

प्रश्न 2 मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है?

उत्तर-

 

तंत्रिका कोशिका संदेश प्राप्त कर उनका स्थानांतरण करती है, जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।

प्रश्न 3निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए

(क) कोशिका द्रव्य

(ख) कोशिका का केन्द्रक

उत्तर- (क) कोशिका द्रव्य-यह एक जैली जैसा पदार्थ होता है। यह कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है।

(ख) कोशिका का केन्द्रक-यह सामान्य: गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है। केन्द्रक में छोटी सघन संरचना होती है जिसे केन्द्रक या न्यूक्लिओलस कहते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्रक में धागे के समान संरचना होती हैं, जिसे क्रोमोसोम या गुणसूत्र कहते हैं, जो आनुवांशिक गुणों को अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं।

प्रश्न 4 कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं?

उत्तर- कोशिकांग कोशिका द्रव्य में पाए जाते हैं।

प्रश्न 5 पादप कोशिका और जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

उत्तर-

 

पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में तीन अंतर निम्नलिखित है।

पादप कोशिका जंतु कोशिका
  1. कोशिका भित्ति उपस्थित होती है
  2. प्लैस्टिड पाया जाता है।
  3. केंद्रक चिल्ली अनुपस्थित होती है
  1. कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है।
  2. प्लैस्टिड नहीं पाया जाता है।
  3. केंद्र की झिल्ली उपस्थित होती है।

प्रश्न 6 यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

उत्तर-

यूकैरियोट्स प्रोकैरियोट्स
  • ऐसी कोशिका में झिल्ली युक्त सुसंगठित केंद्रक होता है।
  • उदाहरण- मनुष्य।
  • ऐसी कोशिका में केंद्र पदार्थ केंद्र झिल्ली की बिना होता है।
  • उदाहरण-जीवाणु, नीले हरे शैवाल।

प्रश्न 7- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते है? उनका कार्य बताइए।

उत्तर- केन्द्रक में पाए जाते हैं। ये धागे के समान संरचना होती हैं। ये जीन के धारक हैं तथा आनुवांशिक गुणों या लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं। ये कोशिका विभाजन के समय ही दिखाई देते हैं।

प्रश्न 8 ‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। समझाइए।

उत्तर- जिस प्रकार भवन निर्माण के लिए ईंटों का प्रयोग होता है, उसी प्रकार सजीव जगत के जीव भिन्न-भिन्न होते हुए भी कोशिकाओं के बने होते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि कोशिका, सजीवों के मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। कोशिकाओं के आधार पर जीवों को दो भागों में बाँट सकते हैं

(i) एककोशिक

(ii) बहुकोशिक

बहुकोशिकीय जीवों में विभिन्न कोशिकाएँ मिलकर ऊतक तथा विभिन्न ऊतक मिलकर अंगों का निर्माण करते हैं। विभिन्न कार्यों के लिए विशिष्ट अंगों का प्रयोग होता है। परन्तु एक कोशिकीय जीवों में सभी कार्य एक कोशिका द्वारा ही किए जाते हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कोशिका संजीवं की मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।

प्रश्न 9 बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?

उत्तर- प्लेस्टिड (हरित लवक) पादप कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में होती है। ये विभिन्न रंगों के होते हैं। कुछ में हरा रंजक उपस्थित होता है, जिसे क्लोरोफिल कहते हैं। ये हरे रंग के प्लैस्टिक को क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक कहते हैं। ये पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते हैं जो प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है। क्लोरोप्लास्ट केवल पादप कोशिकाओं में ही इसलिए पाए जाते हैं क्योंकि वे ही प्रकाश संश्लेषण की सहायता से अपना भोजन स्वयं बनाते हैं जबकि जंतु अपने भोजन के लिए अन्य जंतुओं व पौधों पर निर्भर करते हैं।

प्रश्न 10 नीचे दी गई शब्द पहेली को पूरा कीजिए—

बाई से दाई ओर

4. यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।

3. कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।

1. सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।

ऊपर से नीचे की ओर

2. यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।

1. कोशिका झिल्ली और केन्द्रिका झिल्ली के बीच का पदार्थ।

उत्तर-

Download Class 8 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi PDF

 

 

Leave a Comment

error: