लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? Class 9 Political Science Chapter 1 Notes in Hindi – NCERT Solution

Class 9 राजनीति विज्ञान Chapter 1 Notes of लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 9 Political Science in hindi Question Answer and Important Question Answer, Textual Question answer also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 9 सामाजिक विज्ञान NCERT Solution

NCERT Solution for Class 9 राजनीति विज्ञान / Political Science / Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? / loktantra kya loktantra kyon Notes in hindi.

लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? Notes Class 9 Political Science Chapter 1 in Hindi


लोकतंत्र : 

परिभाषा : लोकतंत्र सरकार का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं।

(Note : ‘डेमोक्रेसी’ यूनानी शब्द ‘डेमोक्रेशिया’ से बना है। यूनानी में ‘डेमोस’ का अर्थ होता है ‘लोग’ और ‘क्रेशिया’ का अर्थ होता है ‘शासन’ ।)

अब्राहम लिंकन द्वारा लोकतंत्र : “लोगों के लिए, लोगों की और लोगों के द्वारा चलने वाली शासन व्यवस्था ही लोकतंत्र हैं।”


लोकतंत्र की महत्वपूर्ण विशेषताएं : 

(i) प्रमुख फ़ैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ : लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होती है।

(ii) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी मुकाबला : चुनाव लोगों के लिए निष्पक्ष अवसर और इतने विकल्प उपलब्ध कराता है कि वे चाहें दायरे को मानते हुए काम करती है।

(iii) एक व्यक्ति-एक वोट- एक मोल : यह विकल्प और अवसर सभी लोगों को समान आधार पर उपलब्ध है।

(iv) कानून का राज और अधिकारों का आदर : इस विकल्प का प्रयोग संविधान के बुनियादी नियमों और नागरिकों के अधिकारों द्वारा सीमित सरकार की ओर ले जाता है।


लोकतंत्र के पक्ष में तर्क/ लोकतंत्र के गुण  

(i) लोकतांत्रिक शासन पद्धति दूसरों से बेहतर है क्योंकि यह शासन का अधिक ज़वाबदेही वाला स्वरूप है।

(ii) लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।

(iii) लोकतंत्र मतभेदों और टकरावों को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।

(iv) लोकतंत्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है।

(v) लोकतंत्र के पक्ष में आखिरी तर्क यह है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरों से बेहतर है क्योंकि इसमें हमें अपनी गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है।


लोकतंत्र के खिलाफ़ तर्क : 

(i) लोकतंत्र में नेता बदलते रहते हैं। इससे अस्थिरता पैदा होती है।

(ii)  लोकतंत्र का मतलब सिर्फ राजनैतिक लड़ाई और सत्ता का खेल है। यहाँ नैतिकता की कोई जगह नहीं होती ।

(iii)  लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतने सारे लोगों से बहस और चर्चा करनी पड़ती है कि हर फ़ैसले में देरी होती है।

(iv) चुने हुए नेताओं को लोगों के हितों का पता ही नहीं होता। इसके चलते खराब फ़ैसले होते हैं।

(v) लोकतंत्र में चुनावी लड़ाई महत्त्वपूर्ण और खर्चीली होती है, इसीलिए इसमें भ्रष्टाचार होता है।

(vi) सामान्य लोगों को पता नहीं होता कि उनके लिए क्या चीज़ अच्छी है और क्या चीज़ बुरी; इसलिए उन्हें किसी चीज़ का फ़ैसला नहीं करना चाहिए।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

(i) अक्टूबर 1991 में जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया। 2002 में, उन्होंने एक कानूनी ढांचा आदेश जारी किया जिसने पाकिस्तान के संविधान में संशोधन किया।

(ii) चीन की संसद को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस कहा जाता है। इसके लगभग 3000 सदस्य हैं। वहां केवल एक ही पार्टी का शासन है यानी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी।

(iii) जिम्बाब्वे को 1980 में आजादी मिली।


 

Leave a Comment

error: