NCERT Class 10 Math Chapter 14 Important Question Answer in Hindi – प्रायिकता

Class 10
Chapter  प्रायिकता
Subject गणित
Category Important Questions

Class 10 Math Chapter 14 Important Question Answer in Hindi


प्रश्न 1. एक पेटी में 90 डिस्क है जिन पर 1 से 90 तक संख्याएँ अंकित है यदि इस पेटी में से एक डिस्क यदृच्छया निकली जाती है तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी (i) एक पूर्ण वर्ग संख्या (ii) 5 से विभाज्य एक संख्या ।

Ans –

कुल परिणाम = 90

(i) 1 से 90 तक पूर्ण वर्ग संख्याएँ = 9   (1, 4, ….81 )

एक पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{9}{{90}} =  \displaystyle \frac{1}{{10}}

(ii) विभाज्य संख्या 5 = 18 (5, 10, .. 90)

5 से विभाज्य संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{18}{{90}} =  \displaystyle \frac{1}{{5}}


प्रश्न 2. 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब ख़राब हैं। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि (i) यह बल्ब खराब है ? (ii) यह बल्ब खराब नहीं है ?

Ans –

कुल बल्ब = 20, कुल ख़राब बल्ब = 4, कुल नहीं ख़राब बल्ब = 20 – 4 = 16

(i) ख़राब बल्ब मिलने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{4}{{20}} =  \displaystyle \frac{1}{{5}}

(ii) ख़राब बल्ब नहीं मिलने की प्रायिकता = 1 – ख़राब बल्ब मिलने की प्रायिकता

= 1 –  \displaystyle \frac{1}{{5}} =  \displaystyle \frac{4}{{5}}


प्रश्न 3. एक पासे को एक बार फेंका जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए (i) एक अभाज्य संख्या (ii) 2 और 6 के बीच स्थित कोई संख्या (iii) एक विषम संख्या Most Important

Ans –

जब एक पासा फेंका जाता है तो 6 परिणाम प्राप्त होते हैं। इसलिए, कुल परिणाम = 6

(i) पासा फेंकने पर कुल अभाज्य संख्याएँ = 3  i.e 2, 3, 5

पासे को फेंकने पर अभाज्य संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{3}{{6}} =  \displaystyle \frac{1}{{2}}

(ii) पासे में 2 और 5 के बीच की कुल संख्याएँ = 3 i.e 3, 4, 5

2 और 6 के बीच की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{3}{{6}} =  \displaystyle \frac{1}{{2}}

(iii) पासा फेंकने पर कुल विषम संख्याएँ = 3 i.e 1, 3, 5

पासा फेंकने पर विषम संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{3}{{6}} =  \displaystyle \frac{1}{{2}}


प्रश्न 4. 52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेंटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। प्राप्त होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए (i) लाल रंग का बादशाह, (ii) एक फेस कार्ड। Most Important

Ans –

कुल कार्ड = 52, लाल रंग के कुल बादशाह = 2, कुल फेस कार्ड = 12

(i) लाल रंग का बादशाह मिलने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{2}{{52}} =  \displaystyle \frac{1}{{26}}

(ii) एक फेस कार्ड मिलने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{12}{{52}} =  \displaystyle \frac{3}{{13}}


प्रश्न 5. एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदें हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद (i) लाल हो, (ii) लाल नहीं हो ? Most Important

Ans –

कुल गेंदें = 3 + 5 = 8,

लाल गेंदें = 3, काली गेंदें = 5

(i) लाल गेंद मिलने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{3}{{8}}

(ii) लाल गेंद नहीं मिलने की प्रायिकता = 1 – प्रायिकता(लाल गेंद)

= 1 –  \displaystyle \frac{3}{{8}} =  \displaystyle \frac{5}{{8}}

= 3 + 5 = 8,


प्रश्न 6. एक पासे को एक बार फेंका जाता है। एक अभाज्य संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता है _________।

Ans –

कुल परिणाम = 6, पासे में कुल अभाज्य संख्याएँ = 3

पासे को फेंकने पर अभाज्य संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{3}{{6}} =  \displaystyle \frac{1}{{2}}


प्रश्न 7. उस घटना की प्रायिकता जो घटित नहीं हो सकती ________ है। ऐसी घटना _________ कहलाती है।

Ans – 0, असंभव घटना


प्रश्न 8. किसी घटना की प्रायिकता ___________ से बड़ी या उसके बराबर होती है तथा ________ से छोटी या उसके बराबर होती है।

Ans – 0,1


प्रश्न 9. एक पासे को एक बार फेंका जाता है। एक विषम संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता _________ है।

Ans –

कुल परिणाम = 6

कुल अनुकूल परिणाम अर्थात कुल विषम संख्याएँ = 3

पासे को फेंकने पर एक विषम संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता =  \displaystyle \frac{3}{{6}} =  \displaystyle \frac{1}{{2}}


प्रश्न 10. यदि P(E) = 0.25 है, तो ‘E नहीं’ की प्रायिकता क्या होगी ?

Ans – P (E नहीं) = 1 – P(E) = 1 – 0.25 = 0.75


प्रश्न 11. दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। दोनों पासों की संख्याओं का योग 13 होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए। Most Important

Ans – 

जैसा कि हम जानते हैं कि दो पासों को फेंकने पर अधिकतम संभावित योग 12 होता है।

अत: पासे पर योग 13 आने की प्रायिकता 0 है


प्रश्न 12. दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। दोनों पासों की संख्याओं का योग 12 से छोटी या उसके बराबर होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

Ans –

जैसा कि हम जानते हैं कि दो पासों को फेंकने पर अधिकतम संभावित योग 12 होता है। इसका मतलब है कि योग हमेशा 12 से कम या उसके बराबर होगा।

इसलिए, पासे पर संख्याओं का योग 12 से छोटी या उसके बराबर होने की प्रायिकता 1 से कम या उसके बराबर है


प्रश्न 13. यदि P (E) = 0.03, तो P(E नहीं) का मान क्या है ?

Ans – P (E नहीं) = 1 – P(E) = 1 – 0.03 = 0.97


 

Leave a Comment

error: