Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 16 प्रकाश Question Answer / प्रश्न उत्तर in Hindi for CBSE, HBSE and other State Board Hindi Medium Students. These Questions allowed Where NCERT Book Class 8 विज्ञान is Followed.
Class 8 विज्ञान Chapter 16 Question Answer in Hindi
प्रश्न 1 मान लीजिए आप एक अंधेरे कमरे में हैं। क्या आप कमरे में वस्तुओं को देख सकते हैं? क्या आप कमरे के बाहर वस्तुओं को देख सकते हैं। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- यदि हम अंधेरे कमरे में हैं तो हम कमरे में वस्तुओं को नहीं देख सकते, क्योंकि हम वस्तुओं को उनके परावर्तित प्रकाश की वजह से ही देख पाते हैं जोकि अंधेरे कमरे में नहीं होगा। हम कमरे के बाहर की वस्तुओं को भी केवल तभी देख सकते हैं यदि वहाँ पर रोशनी हो ताकि परावर्तित प्रकाश हमारी आँखों तक पहुंच सके।
प्रश्न 2 नियमित तथा विसरित परावर्तन में अन्तर बताइए। क्या विसरित परावर्तन का अर्थ है कि परावर्तन के नियम विफल हो गए हैं?
उत्तर- नियमित परावर्तन-दर्पण जैसे चिकने पृष्ठ से होने वाले परावर्तन को नियमित परावर्तन कहते है।
विसरित परावर्तन-जब सभी समांतर किरणें किसी समतल पुष्ठ से परावर्तित होने के पश्चात समांतर नहीं होती, तो ऐसे परावर्तन को विसरित परावर्तन कहते हैं।
नहीं। विसरित परावर्तन का अर्थ यह नहीं है कि परावर्तन के नियमित विफल हो गए हैं। विसरित परावर्तन में भी परावर्तन के नियमों का सफलतापूर्वक पालन होता है। प्रकाश का विसरण गत्ते से विषम परावर्तक पृष्ठ पर अनियमितताओं के कारण होता है।
प्रश्न 3 निम्न में से प्रत्येक के स्थान के सामने लिखिए, यदि प्रकाश की एक समान्तर किरण-पुंज से टकराए तो नियमित परावर्तन होगा या विसरित परावर्तन होगा। प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
(क) पॉलिश युक्त लकड़ी की मेज
(ख) चॉक पाउडर
(ग) गत्ते का पृष्ठ
(घ) संगमरमर के फर्श पर फैला जल
(ङ) दर्पण
(च) कागज का टुकड़ा
उत्तर-
(क) पॉलिश युक्त लकड़ी की मेज | नियमित |
(ख) चॉक पाउडर | विसरित |
(ग) गत्ते का पृष्ठ | विसरित |
(घ) संगमरमर के फर्श पर फैला जल | नियमित |
(ङ) दर्पण | नियमित |
(च) कागज का टुकड़ा | नियमित |
प्रश्न 4 परावर्तन के नियम बताइए।
उत्तर- परावर्तन के दो नियम हैं। ये निम्नलिखित हैं-
(i) आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है। अर्थात् ∠i = ∠r
(ii) आपतित किरण, आपतन बिंदु पर अभिलंब तथा परावर्तित किरण-ये सभी एक तल में होते हैं।
प्रश्न 5 यह दर्शाने के लिए कि आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर अभिलंब एक ही तल में होते हैं, एक क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए।
उत्तर- एक कागज़ की शीट को मेज पर रखें और उसके बीच में एक सीधी रेखा पेंसिल की मापनी की सहायता से खींचे। फिर उस सीधी रेखा पर शीशा खड़ा करें। उसके पश्चात् एक टॉर्च की सहायता से उस शीशे पर प्रकाश डालें तो हम पाते हैं कि आपतित किरण, अभिलंब और परावर्तित किरण तीन एक ही तल में होते है।
प्रश्न 6 नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(a) एक समतल दर्पण के सामने 1m दूर खड़ा एक व्यक्ति अपने प्रतिबिंब से _____m दूर दिखाई देता है।
(b) यदि किसी समतल दर्पण के सामने खड़े होकर आप अपने दाएँ हाथ से अपने _______ कान को छुएँ तो दर्पण में ऐसा लगेगा कि आपका दायाँ कान ________हाथ से छुआ गया है।
(c) जब आप मंद प्रकाश में देखते हैं तो आपकी पुतली का साइज _________हो जाता है।
(d) रात्रि पक्षियों के नेत्रों में शलाकाओं की संख्या की अपेक्षा शंकुओं की संख्या_______होती है।
उत्तर- (i) (a) 1, (b) बाएँ, बाएँ, (c) विस्तृत, (d) अधिक।
प्रश्न 7 तथा 8 में सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न 7 आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है :
(क) सदैव
(ख) कभी-कभी
(ग) विशेष दशाओं में
(घ) कभी नहीं
उत्तर- (क) सदैव
प्रश्न 8 समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब होता है-
(क) आभासी, दर्पण के पीछे तथा आवर्धित।
(ख) आभासी, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज के बराबर।
(ग) वास्तविक, दर्पण के पृष्ठ पर तथा आवर्धित।
(घ) वास्तविक, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज के बराबर।
उत्तर- (ख) आभासी, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज के बराबर।
प्रश्न 9 कैलाइडोस्कोप की रचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर- उद्देश्य-कैलाइडोस्कोप बनाना।
आवश्यक सामग्री-15 cm लंबी और 4 cm चौड़ी तीन आयताकार दर्पण की पट्टियाँ, बेलनाकार ट्यूब, गत्ता/चार्ट पेपर।
विधि-तीनों पट्टियों को प्रिज्म की आकृति में जोड़िए।
इन्हें गत्ते या मोटे चार्ट पेपर की बनी बेलनाकार ट्यूब में दृढ़ता से लगाइए। इसे छिद्र वाले गत्ते की डिस्क से एक तरफ से बंद कीजिए। डिस्क के नीचे पारदर्शी की शीट चिपकाइए। ट्यूब के दूसरे सिरे पर समतल काँच की प्लेट दर्पणों को छूते हुए दृढ़तापूर्वक लगाइए। इस प्लेट पर रंगीन चूड़ियों के टुकड़े रखें। इसे घिसे हुए काँच की प्लेट से इस तरह बंद करें कि दोनों प्लेटों के बीच टुकड़े आराम से हिल सकें।
प्रश्न 10 मानव नेत्र का एक नामांकित रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर-
प्रश्न 11 गुरमीत लेज़र टॉर्च के द्वारा क्रियाकलाप 16.8 को करना चाहता था। उसके अध्यापक ने ऐसा करने से मना किया। क्या आप अध्यापक की सलाह के आधार की व्याख्या कर सकते हैं?
उत्तर- गुरमीत के अध्यापक ने उसकी आँख की पुतली के साइज का अवलोकन करने के लिए टॉर्च के स्थान पर लेजर टॉर्च का प्रयोग करने से इसलिए मना किया क्योंकि ऐसा करने से लेजर टॉर्च का प्रकाश रेटिना को क्षति पहुँचा सकता है, जिससे उसमें स्थाई दृष्टि संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
प्रश्न 12 वर्णन कीजिए कि आप नेत्रों की देखभाल कैसे करेंगे।
उत्तर- (i) नेत्र, हमारी छह ज्ञानेन्द्रियों में से है। ये अमूल्य है इसलिए इनकी देखभाल अति आवश्यक है। यदि कोई भी समस्या हो तो नेत्र विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए और यदि परामर्श दिया गया है तो उचित चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।
(ii) सूर्य या शक्तिशाली प्रकाश स्रोत की ओर कभी भी सीधा नहीं देखना चाहिए।
(iii) यदि धूल या गंद आँखों में चला जाए तो आँखों को साफ जल से धोना चाहिए। यदि तब भी आराम नहीं आए तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
(iv) इसके अतिरिक्त विटामिन A से युक्त अवयवों को भोजन में सम्मिलित करना चाहिए। उदाहरण-अंडे, दूध, दही, पनीर, मक्खन, कॉड लिवर तेल आदि में विटामिन A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
प्रश्न 13 यदि परावर्तित किरण आपतित किरण से 90° का कोण बनाए तो आपतन कोण का मान कितना होगा?
उत्तर- हम जानते हैं कि आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है। इसलिए यदि परावर्तित किरण आपतित किरण से 90° का कोण बनाए तो आपतन कोण का मान 45° होगा।
प्रश्न 14 यदि दो समान्तर समतल दर्पण एक-दूसरे से 40 cm के अन्तराल पर रखे हों तो इनके बीच रखी मोमबत्ती के कितने प्रतिबिंब बनेंगे?
उत्तर- अनंत प्रतिबिंब।
प्रश्न 15 दो दर्पण एक-दूसरे के लंबवत् रखे हैं। प्रकाश की एक किरण पर 30° के कोण पर आपतित होती है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। दूसरे दर्पण से परावर्तित होने वाली परावर्तित किरण बनाइए।
उत्तर-
प्रश्न 16 चित्र में दर्शाए अनुसार बुझो एक समतल दर्पण के ठीक सामने पार्श्व से कुछ हटकर एक किनारे A पर खड़ा होता है। क्या वह स्वयं को दर्पण में देख सकता है? क्या वह P, Q तथा R पर स्थित वस्तुओं के प्रतिबिंब भी देख सकता है?
उत्तर –
(i) वह स्वयं को दर्पण में नहीं देख सकता।
(ii) Pऔर Q के प्रतिबिंब को देख सकता है। R का नहीं देख सकता।
प्रश्न 17. (a) A पर स्थिति किसी वस्तु के समतल दर्पण बनने वाले प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए।
(b) क्या स्थिति B से पहेली प्रतिबिंब को देख सकती है।
(c) क्या स्थिति C से बूझो प्रतिबिंब को देख सकती है।
(d) क्या पहेली B से C पर चली जाती है तो A का प्रतिबिंब किस ओर खिसक जाता है?
उत्तर-
(a) जितनी दूरी पर A रखा है उसके पीछे उतनी ही दूरी पर प्रतिबिंब बनेगा।
(b) B से पहेली प्रतिबिंब को देख सकती है।
(c) C से बूझो इस प्रतिबिंब को देख सकता है।
(d) A का प्रतिबिंब दाईं ओर खिसक जाता है।
Download Class 8 Science Chapter 16 Question Answer in Hindi PDF