राजेश जोशी जीवन परिचय Class 9 Hindi Chapter 13 बच्चे काम पर जा रहे हैं- क्षितिज भाग 1 NCERT

Class 9 Hindi NCERT Solution for बच्चे काम पर जा रहे हैं Chapter कवि जीवन परिचय. CCL Chapter Provide Class 6th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  क्षितिज भाग 1 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

NCERT Class 9 Hindi बच्चे काम पर जा रहे हैं / Bache kaam per jaa rhe hai Kavi jivan Parichay / कवि जीवन परिचय of chapter 13 in Kshitij Bhag 1 Solution.

बच्चे काम पर जा रहे हैं (राजेश जोशी) Jivan Parichay Class 9 Hindi Chapter 13 NCERT


राजेश जोशी जीवन परिचय Class 9

जीवन परिचय – राजेश जोशी का जन्म सन् 1946 में मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ जिले में हुआ। उन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद पत्रकारिता शुरू की और कुछ सालों तक अध्यापन किया। राजेश जोशी ने कविताओं के अलावा कहानियाँ, नाटक, लेख और टिप्पणियाँ भी लिखीं। साथ ही उन्होंने कुछ नाट्य रूपांतर भी किए हैं। कुछ लघु फिल्मों के लिए पटकथा लेखन का कार्य भी किया। कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी, रूसी और जर्मन में भी राजेश जी की कविताओं के अनुवाद प्रकाशित हुए हैं।

साहित्यिक रचनाएं – राजेश जोशी के प्रमुख काव्य-संग्रह हैं- एक दिन बोलेंगे पेड़, मिट्टी का चेहरा, नेपथ्य में हँसी और दो पंक्तियों के बीच। उन्हें माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार, मध्य प्रदेश शासन का शिखर सम्मान और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

साहित्यिक विशेषताएं – राजेश जोशी की कविताएँ गहरे सामाजिक अभिप्राय वाली होती हैं। वे जीवन के संकट में भी गहरी आस्था को उभारती हैं। उनकी कविताओं में स्थानीय बोली-बानी, मिजाज और मौसम सभी कुछ व्याप्त है। उनके काव्यलोक में आत्मीयता और लयात्मकता है तथा मनुष्यता को बचाए रखने का एक निरंतर संघर्ष भी। दुनिया के नष्ट होने का खतरा राजेश जोशी को जितना प्रबल दिखाई देता है, उतना ही वे जीवन की संभावनाओं की खोज के लिए बेचैन दिखाई देते हैं।

भाषा शैली – इनकी भाषा सहज, सरल, व्यावहारिक, भावपूर्ण तथा प्रवाहमयी है। सीधे-साधे शब्दों में गहरी भावों को वहन करने की क्षमता विद्यमान है।


 

Leave a Comment

error: