सौरमंडल में पृथ्वी Class 6 भूगोल Chapter 1 Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) सौरमंडल में पृथ्वी Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography chapter 1 in Hindi / भूगोल सौरमंडल में पृथ्वी / Saurmandal Mein Prithvi Question Answer.

सौरमंडल में पृथ्वी कक्षा 6 भूगोल Chapter 1 Question Answer


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में कीजिए।

(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?

उत्तर –

तारे ग्रह
1. तारे खगोलीय पिंड हैं जो अपनी गर्मी और प्रकाश से चमकते हैं।
2. तारे गैसों से बने होते हैं।
3. तारे टिमटिमाते हैं।
4. तारे सूर्य की परिक्रमा नहीं करते हैं।
1. ग्रह भी खगोलीय पिंड हैं लेकिन इनके पास अपना खुद का प्रकाश नहीं होता है।
2. ग्रह गैसों के साथ साथ मिट्टी और धातुओं से मिलकर बने होते हैं।
3. ग्रह टिमटिमाता नहीं है।
4. ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – सूर्य, आठ ग्रहों, उपग्रहों, क्षुद्रग्रहों और धूमकेतु से मिलकर बने मंडल को सौरमंडल कहा जाता है। इसे सौर परिवार के रूप में भी जाना जाता है।


(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।

उत्तर – हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह हैं। सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम इस प्रकार है:-
1. बुध
2. शुक्र
3. पृथ्वी
4. मंगल
5. बृहस्पति
6. शनि
7. यूरेनस
8. नेप्चून


(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर – पृथ्वी को अनेक कारणों से अद्भुत ग्रह कहा जाता है। ये कारण इस प्रकार हैं:-
1. पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन संभव है।
2. पृथ्वी में मौजूद नाइट्रोजन और ऑक्सीजन निर्वासन के लिए अनुकूल स्थिति प्रदान करते हैं।
3. पृथ्वी न तो अधिक गर्म है और न ही बहुत ठंडी।
4. पृथ्वी में जल चक्र मौजूद है। जल जीवन के अस्तित्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है।


(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?

उत्तर – चंद्रमा पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है। लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा करता है इसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई देता है।


(vi) ब्रह्मांड क्या है?

उत्तर – जो कुछ भी मौजूद है वह ब्रह्मांड में निहित है। ब्रह्मांड अंतहीन है। ब्रह्मांड के अंदर आकाशगंगा, सौर मंडल, ग्रह, उपग्रह, धूमकेतु आदि मौजूद हैं


2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?
क. बृहस्पति
ख. शनि
ग. शुक्र
उत्तर – ग. शुक्र


(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?
क. शुक्र
ख. पृथ्वी
ग. बुध।

उत्तर – ख. पृथ्वी


(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं-
क. वृत्तीय पथ पर
ख. आयताकार पथ पर
ग. दीर्घवृत्ताकार

उत्तर – ग. दीर्घवृत्ताकार


(iv) ध्रुव तारे से किस दिशा का ज्ञान होता है-
क. दक्षिण
ख. उत्तर
ग. पूर्व

उत्तर – ख. उत्तर


(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं-
क. शनि एवं बृहस्पति
ख. मंगल एवं बृहस्पति
ग. पृथ्वी एवं मंगल

उत्तर – ख. मंगल एवं बृहस्पति


3. खाली स्थान भरें।
(i) _________ का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे ________ कहते हैं।

उत्तर – तारों , नक्षत्र


(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को _______ कहा जाता है।

उत्तर – आकाशगंगा


(iii) _______ पृथ्वी के सबसे करीब है।

उत्तर – शुक्र


(iv) ________ सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

उत्तर – पृथ्वी


(v) ग्रहों के पास अपनी ______ तथा _______ नहीं होती है।

उत्तर – उष्मा, प्रकाश।


 

Leave a Comment

error: