NCERT Solution of Class 12 Hindi आरोह भाग 2 सहर्ष स्वीकारा है MCQ Question Answer for Various Board Students such as CBSE, HBSE, Mp Board, Up Board, RBSE and Some other state Boards. We also Provides पाठ का सार, अभ्यास के प्रश्न उत्तर और महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर for score Higher in Exams. Sehrsh Sawikara Hai Class 12 MCQ Question Answer are available.
Also Read: – Class 12 Hindi आरोह भाग 2 NCERT Solution
NCERT Solution of Class 12th Hindi Aroh Bhag 2 / आरोह भाग 2 सहर्ष स्वीकारा है / Sehrsh Sawikara Hai Kavita ( कविता ) MCQ Question And Answer Solution.
सहर्ष स्वीकारा है Class 12 Hindi Poem 5 MCQ प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पी प्रश्न उत्तर
1. ‘सहर्ष स्वीकार है’ कविता के कवि हैं-
(क) गजाकर माधव मुक्तिबोध
(ख) गजानन माधव मुक्तिबोध
(ग) गिरधर माधव मुक्तिबोध
(घ) गजमुख माधव मुक्तिबोध ।
उत्तर- (ख) गजानन माधव मुक्तिबोध ।
2. जिंदगी में जो कुछ है, जो भी है उसे कैसे स्वीकारा है ?
(क) सहर्ष
(ख) समवेत
(ग) सहज
(घ) सरोष।
उत्तर- (क) सहर्ष।
3. कवि के अनुसार जो कुछ भी मेरा है वह तुम्हें क्या है ?
(क) तुम्हारा है
(ख) पराया है
(ग) प्यारा है
(घ) न्यारा है।
उत्तर- (ग) प्यारा है।
4. ग़रीबी को कैसा बताया है ?(Imp)
(क) शर्मीली
(ख) दुःख भरी
(ग) सुखदायक
(घ) गरबीली।
उत्तर- (घ) गरबीली।
5. कवि के भीतर क्या है ?
(क) स्मृतियाँ
(ख) आत्मचिंतन
(ग) मीठे पानी का झरना
(घ) सांसारिक उलझनें।
उत्तर- (ग) मीठे पानी का झरना।
6. कवि ने ‘ऊपर तुम’ की तुलना किससे की है ?
(क) सूर्य से
(ख) चाँद से
(ग) आकाश से
(घ) नक्षत्रों से।
उत्तर- (ख) चाँद से।
7. कवि किस अपराध के लिए दंड माँगता है ?
(क) प्रभु को भूल जाने के
(ख) कोई कार्य न करने के
(ग) गलत कार्य करने के
(घ) सबसे लड़ने के।
उत्तर- (क) प्रभु को भूल जाने के।
8. कवि की आत्मा कैसी हो गई है ?(Imp)
(क) सशक्त
(ख) भावशून्य
(ग) कमजोर, अक्षम
(घ) पीड़ा से भरी हुई।
उत्तर- (ग) कमजोर, अक्षम ।
9. कवि किस से भयभीत है ?
(क) वर्तमान से
(ख) अतीत से
(ग) भविष्य से
(घ) शासन से।
उत्तर- (ग) भविष्य से।
10. कवि को कैसी आत्मीयता सहन नहीं होती
(क) समझाने वाली
(ख) संवेदनारहित
(ग) संवेदना देने वाली
(घ) विचारात्मक।
उत्तर- (ग) संवेदना देने वाली।
11. कवि कहाँ लापता होना चाहता है ?(Imp)
(क) आकाश में
(ख) अंधेरी गुफाओं में
(ग) बादलों में
(घ) वायु में।
उत्तर- (ख) अंधेरी गुफाओं में।
12. कवि प्रभु के प्रति क्या समर्पित करता है ?
(क) धन
(ख) संपत्ति
(ग) प्राण
(घ) सर्वस्व।
उत्तर- (घ) सर्वस्व।
13. ‘भीतर की सरिता’ से कवि का तात्पर्य है ?
(क) हृदय की सरिता
(ख) नगर के बीच से बहने वाली सरिता
(ग) नगर के बाहर बहने वाली सरिता
(घ) शरीर की सरिता।
उत्तर- (क) हृदय की सरिता ।
14. बहलाती, सहलाती आत्मीयता कैसी आत्मीयता है ?
(क) संदेशपूर्ण
(ख) सांत्वना देने वाली
(ग) दुःखद
(घ) विचार प्रदान करने वाली।
उत्तर- (ख) सांत्वना देने वाली ।
15. ममता के बादल’ कैसे बादल होते हैं ?
(क) वर्षा के
(ख) आँधी के
(ग) प्रेम के
(घ) गर्जना के।
उत्तर- (ग) प्रेम के।
16. गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म किस सन् में हुआ था ?
(क) 1916
(ख) 1917
(ग) 1918
(घ) 1919.
उत्तर- (ख) 1917।
17. मुक्तिबोध का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) श्यामपुर
(ख) शेखपुर
(ग) श्योपुर
(घ) श्योहर।
उत्तर- (ग) श्योपुर।
18. मुक्तिबोध का निधन किस वर्ष हुआ था ?
(क) 1961
(ख) 1962
(ग) 1963
(घ) 1964.
उत्तर- (घ) 1964.
19. मुक्तिबोध का निधन कहाँ हुआ था ?
(क) नई दिल्ली
(ख) इलाहाबाद
(ग) ग्वालियर
(घ) भोपाल।
उत्तर- (क) नई दिल्ली।
20. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ कविता कवि के किस काव्य संग्रह से ली गई है ?
(क) चाँद का मुँह टेढ़ा
(ख) भूरी-भूरी खाक धूल
(ग) विपात्र
(घ) काठ का सपना।
उत्तर- (ख) भूरी-भूरी खाक धूल ।
21. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ कविता में किस भाव की प्रधानता है ?
(क) आक्रोश
(ख) ओज
(ग) विनय
(घ) उत्साह।
उत्तर- (ग) विनय।
22. कवि ने अपने अनुभवों को किस प्रकार का बताया है ?(Imp)
(क) सुखद
(ख) गंभीर,
(ग) दुःखद
(घ) सुंदर।
उत्तर- (ग) दुःखद।
23. ‘यह विचार-वैभव सब’ में अलंकार है
(क) उपमा
(ख) अनुप्रास
(ग) रूपक
(घ) उत्प्रेक्षा।
उत्तर- (ख) अनुप्रास।
24. ‘गरबीली गरीबी यह,’ में ‘गरबीली’ है-
(क) संज्ञा
(ख) क्रिया
(ग) सर्वनाम
(घ) विशेषण।
उत्तर- (घ) विशेषण।
25. कवि ने अंधकार को कैसा कहा है ?
(क) दक्षिण ध्रुवी
(ख) उत्तरी ध्रुवी
(ग) पूर्वी ध्रुवी
(घ) पश्चिमी ध्रुवी।
उत्तर- (क) दक्षिण ध्रुवी ।
26. ‘मुसकाता चाँद ज्यों धरती पर रात-भर’ में अलंकार है-
(क) अतिशयोक्ति
(ख) मानवीकरण
(ग) श्लेष
(घ) यमक।
उत्तर- (ख) मानवीकरण।
27. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ कविता में कवि ने अपनी प्रियतमा के चेहेरे की तुलना किस से की है ?(Imp)
(क) कमल से
(ख) आने से।
(ग) चाँद से
(घ) आकाश से।
उत्तर- (ग) चाँद से।
28. कवि से क्या नहीं सहा जाता है ?(Imp)
(क) गहन अंधकार
(ख) रमणीय उजाला
(ग) धूप में खड़ा होना
(घ) शोर-शराया।
उत्तर- (क) गहन अंधकार।
29. कवि को किन बादलों की मंडराती कोमलता कष्ट देती है?(Imp)
(क) जल से भरे
(ख) कष्टों के
(ग) ममता के
(घ) परायेपन के।
उत्तर- (ग) ममता के।
30. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ में ग़रीबी को माना गया है ?(Imp)
(क) कष्टकारी
(ख) रंगीली
(ग) गरबीली
(घ) श्राप।
उत्तर- (ग) गरबीली।
31. पाताली अंधेरे की गुहाओं में विवरों में यहां ‘विवरों’ का अर्थ है-(Imp)
(क) बादल
(ख) बिल
(ग) गुफा
(घ) शिविर।
उत्तर- (ख) बिल।
32. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ कविता के अनुसार ममता के बादल की मंडराती कोमलता कहां गिराती है?(Imp)
(क) बाहर
(ख) भीतर
(ग) बीच
(घ) सर्वत्र।
उत्तर- (ख) भीतर।
33. ‘सहर्ष स्वीकारा है’ कविता में बहलाती-सहलाती आत्मीयता क्या नहीं होती है ?(Imp)
(क) बरदाश्त
(ख) फालतू
(ग) कम
(घ) जहरीली।
उत्तर- (क) बरदाश्त।
34. भीतर की सरिता का अर्थ है:
(क) मनोभाव
(ख) अशांति
(ग) जमीनी नदी
(घ) क्रांति।
उत्तर- (क) मनोभाव।