Class 11 and 12 Hindi Abhivyakti Aur Madhyam NCERT Book Chapter Swvrit lekhan aur rojgar sambandhi aavedan Patra / स्ववृत्त लेखन और रोजगार संबंधी आवेदन पत्र Question Answer with PDF File download for CBSE and Other State Boards where NCERT Book is Followed.
Class 11 Hindi Abhivyakti Aur Madhyam Question Answer
प्रश्न 1. कल्पना कीजिए कि आपने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना अध्ययन पूरा कर लिया है और किसी प्रसिद्ध अखबार में पत्रकार पद के लिए आवेदन भेजना है। इसके लिए एक आवेदन पत्र लिखिए।
उत्तर—
सेवा में
संपादक,
दैनिक भास्कर,
पानीपत।
विषय : पत्रकार पद के लिए आवेदन।
महोदय,
आज दिनांक 20 मार्च, 20…. को प्रकाशित दैनिक भास्कर से प्रकाशित विज्ञापन से ज्ञात हुआ है कि आपके कार्यालय को पत्रकार की आवश्यकता है। मैं इस पद के लिए अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ। मेरा स्ववृत्त इस आवेदन-पत्र के साथ संलग्न है। इसका अवलोकन करने पर आपको विश्वास होगा कि मैं इस पद के लिए पूर्णत: उपयुक्त उम्मीदवार हूँ। मैं आपके विज्ञापन में वर्णित सभी योग्यताओं को पूरा करता हूँ। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :
नाम : नरेंद्र कुमार
पिता का नाम : रमेश चंद
जन्म तिथि : 13-03-1997
वर्तमान पता : 72, विकास नगर, करनाल
स्थायी पता : 100, कर्ण पुरी, दिल्ली,
दूरध्वनी : 0184-2228180 चलध्वनि : 96184-82215
ई-मेल : 1980 [email protected]
शैक्षणिक योग्यताएं
परीक्षा | बोर्ड | विषय | श्रेणी | प्रतिशत |
दसवीं | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड | हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, गणित, संस्कृत | प्रथम | 70% |
बारहवीं | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड | हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, गणित | प्रथम | 71% |
स्नातक | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय | हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित | प्रथम | 72% |
पत्रकारिता | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय | पत्रकारिता | प्रथम | 80% |
इस योग्यता के साथ-साथ मैं कई वर्षों से स्वतंत्र लेखन से भी जुड़ा हुआ हूँ। मुझे पत्रकारिता में बेहद रुचि है। मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपना कार्य सत्यनिष्ठ एवं पूर्ण कर्त्तव्यपरायणता से करूंगा।
आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मेरे आवेदन पत्र पर सकारात्मक विचार करते हुए मुझे पत्रकार पद पर नियुक्त करें।
सधन्यवाद।
भवदीय,
(हस्ताक्षर)
नरेंद्र कुमार
प्रश्न 2. राजीव गांधी फाऊंडेशन उच्च शिक्षा हेतु स्कॉलरशिप प्रदान करती है। अत: उसे भेजने के लिए अपना बायोडॉटा तैयार कीजिए।
उत्तर—
स्ववृत्त
नाम : प्रिंस
पिता का नाम : श्री अक्षय
माँ का नाम : श्रीमती नीरा
जन्मतिथि : 12-05-1990
वर्तमान पता : 1490, अर्बन एस्टेट, जालंधर।
स्थानीय पता : वही
टेलीफोन नं: 0181-2228222
मोबाइल नं : 9416820220
ई-मेल – [email protected]
शैक्षणिक योग्यताएं
क्र० सं० | परीक्षा/डिप्लोमा | बोर्ड | विषय | श्रेणी | प्रतिशत अंक |
1. | दसवीं | सीबीएसई | हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, संस्कृत, संगीत | प्रथम | 78% |
2. | बारहवीं | सीबीएसई | हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, संगीत | प्रथम | 81% |
3. | स्नातक | पंजाब विश्वविद्यालय | हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित | प्रथम | 83% |
अन्य संबंधित योग्यताएं
—कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान
—अंग्रेजी व्याकरण का श्रेष्ठ ज्ञान
Prince
हस्ताक्षर
तिथि: 20-03-2020
स्थान: जालंधर
प्रश्न 3. स्ववृत्त में कौन-कौन से बिंदुओं को शामिल किया जाता है और उनकी प्रस्तुति का क्या प्रभाव पड़ता है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- स्ववृत में निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल किया जाता है
(1) स्ववृत्त में ईमानदारी होनी चाहिए।
(2) स्ववृत्त में सीधी सादी, सटीक भाषा-शैली का प्रयोग करना चाहिए।
(3) यह न तो ज़रूरत से अधिक लंबा हो न ही ज़्यादा छोटा।
(4) स्ववृत्त में जानकारी देते समय अतिशयोक्ति से बचना चाहिए।
(5) स्ववत्त साफ़ स्वच्छ और सुंदर ढंग से लिखा अथवा टंकित होना चाहिए।
उपयुक्त बिंदुओं की प्रस्तुति का नियोक्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक अच्छा स्ववृत्त किसी चुंबक की तरह आकर्षक चित्र प्रस्तुत करता है। यह एक श्रेष्ठ प्रतिनिधि के समान अपने स्वामी का सुंदर एवं आकर्षक चित्र प्रस्तुत करता है। जिसे हम कहीं भी नौकरी की तलाश में जाते हैं तो सर्वप्रथम अपना स्ववृत कार्यालय को भेजते हैं। यदि हमारा स्ववृत्त उत्तम और श्रेष्ठ होगा तो वह नियोक्ता को अपनी ओर अवश्य प्रभावित करेगा
Download Swvrit Lekhan Aur Rojgar Sambandhi Aavedan Patra Question Answer PDF