तारे और सौर परिवार Class 8 Science Chapter 17 Important Questions and Answer Hindi Medium PDF

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 17 तारे और सौर परिवार Important Questions with PDF for CBSE Hindi Medium Students During Paper Time. These Important Questions helps you if Your School Follows NCERT Books.

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 17 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 तारामंडल क्या होता है? किन्हीं दो तारामंडलों के नाम लिखिए।

उत्तर- पहचाने जाने योग्य आकृतियों वाले तारों के समूह को तारामंडल कहते हैं। उदाहरण-सप्तर्षि, ओरॉयन आदि।

प्रश्न 2 चंद्रमा की कलाओं का वर्णन करें।

उत्तर- चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर 29.3 दिन में पूरा करता है। हम इसे आमतौर पर 1 माह मान कर चलते हैं। जिसमें 15 दिन तक चंद्रमा घटता जाता है और 15वें दिन चंद्रमा पूरी तरह से गायब हो जाता है जिसे हम अमावस्या कहते हैं। उसके बाद धीरे-धीरे चंद्रमा का आकार बढ़ने लगता है और 15वें दिन चंद्रमा पूरी तरह से हमें गोल दिखाई देता है। जिसे हम पूर्णिमा कहते हैं। चंद्रमा के इस घटते और बढ़ते क्रम को चंद्रमा की कलाएं कहते हैं।

प्रश्न 3 धूमकेतु क्या है?

उत्तर- धूमकेतु भी हमारे सौर परिवार का एक हिस्सा है। धूमकेतु की एक लंबी सी पूछ होती हैं। यह पूछे बर्फ के पिघलने की वजह से बनती है जो कि काफी लंबी होती है। यह पत्थर हमारे सौर परिवार के बाहरी हिस्से से अंदर के हिस्से में आ जाते हैं और हमें यह दिखाई पड़ते हैं।

प्रश्न 4 उल्काएं और उल्कापिंड में क्या अंतर होता है?

उत्तर-

वे खगोलीय पिंड जो हमारे पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर जाते हैं और घर्षण की वजह से जलने शुरू होते हैं उन्हें हम उल्काएं कहते हैं। लेकिन उनमें से कुछ पत्थर पृथ्वी की जमीन पर टकरा जाते हैं जिन्हें हम उल्कापिंड कहते हैं। हर रोज पृथ्वी के वातावरण में लाखों की संख्या में उल्काएं आती है और बहुत ही कम उनमें से पृथ्वी की जमीन तक पहुंच पाती हैं। 

Download Class 8 Science Chapter 17 Important Questions in Hindi PDF

Leave a Comment

error: