तारे और सौर परिवार Class 8 Science Chapter 17 Question Answer in Hindi Medium PDF

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 17 तारे और सौर परिवार Question Answer / प्रश्न उत्तर in Hindi for CBSE, HBSE and other State Board Hindi Medium Students. These Questions allowed Where NCERT Book Class 8 विज्ञान is Followed.

Class 8 विज्ञान Chapter 17 Question Answer in Hindi

प्रश्न 1-3 में सही उत्तर का चयन कीजिए

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं हैं।

(क) क्षुद्रग्रह

(ख) उपग्रह

(ग) तारामंडल

(घ) धूमकेतु

उत्तर- (ग) तारामंडल

प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है?

(क) सीरियस

(ख) बुध

(ग) शनि

(घ) पृथ्वी

उत्तर- (क) सीरियस

प्रश्न 3 चन्द्रमा की कलाओं के घटने का कारण यह है कि

(क) हम चन्द्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।

(ख) हमारी चन्द्रमा से दूरी परिवर्तित होती रहती है।

(ग) पृथ्वी की छाया चन्द्रमा के पृष्ठ के केवल कुछ भाग को ही ढकती है।

(घ) चन्द्रमा के वायुमण्डल की मोटाई नियत नहीं है।

उत्तर– (क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।

प्रश्न 4 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) सूर्य से सबसे अधिक दूरी वाला ग्रह ____________हैं।

(ख) वर्ण में रक्ताभ प्रतीत होने वाला ग्रह_______ है।

(ग) तारों के ऐसे समूह को जो कोई पैटर्न बनाता है _______कहते हैं।

(घ) ग्रह की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को_______कहते हैं।

(ङ) शूटिंग स्टार वास्तव में_________ नहीं हैं।

(च) क्षुद्रग्रह________तथा_______की कक्षाओं के बीच पाए जाते है।

उत्तर- (क) नेप्ट्यून (ख) मंगल (ग) तारामंडल (घ) उपग्रह (ङ) तारा (च) मंगल, बृहस्पति।

प्रश्न 5 निम्नलिखित कथनों पर सत्य (T) अथवा असत्य (F) अंकित कीजिए

(क) ध्रुव तारा सौर परिवार का सदस्य है।

(ख) बुध सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह है।

(ग) यूरेनस सौर परिवार का दूरतम ग्रह है।

(घ) INSAT एक कृत्रिम उपग्रह है।

(ङ) हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं।

(च) ‘ओरॉयन’ तारामंडल केवल दूरदर्शक द्वारा देखा जा सकता है।

उत्तर- (क) (F), (ख) (F) (ग) (F), (घ) (T), (ङ) (F), (च) (F)

प्रश्न 6 स्तम्भ-I के शब्दों को स्तम्भ-II के एक या अधिक पिंड या पिंडों के समूह से उपयुक्त मिलान कीजिए

स्तम्भ I स्तम्भ II
(क) आंतरिक ग्रह

(ख) बाह्य ग्रह

(ग) तारामंडल

(घ) पृथ्वी के उपग्रह

(a) शनि

(b) ध्रुव तारा

(c) सप्तर्षि

(d) चन्द्रमा

(e) पृथ्वी

(f) ओरॉयन

(g) मंगल

उत्तर –

स्तम्भ I स्तम्भ II
(क) आंतरिक ग्रह

(ख) बाह्य ग्रह

(ग) तारामंडल

(घ) पृथ्वी के उपग्रह

(e) पृथ्वी, (g) मंगल

(a) शनि

(c) सप्तर्षि (f) ओरॉयन

(d) चन्द्रमा

प्रश्न 7 यदि शुक्र संध्या तारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे?

उत्तर- पश्चिम।

प्रश्न 8 सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।

उत्तर- बृहस्पति।

प्रश्न 9 तारामंडल क्या होता है? किन्हीं दो तारा मंडलों के नाम लिखिए।

उत्तर- पहचाने जाने योग्य आकृतियों वाले तारों के समूह को तारामंडल कहते हैं। उदाहरण-सप्तर्षि, ओरॉयन आदि।

प्रश्न 10 (i) सप्तर्षि तथा (ii) ओराॅयन तारामंडल के प्रमुख तारों की आपेक्षिक स्थिति को दर्शाने के लिए आरेख खींचिए।

उत्तर- (i) सप्तर्षि तारामंडल

(ii) ओरायन तारामंडल

प्रश्न 11 ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।

उत्तर- (i) उल्का

(ii) धूमकेतु

प्रश्न 12 व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे।

उत्तर- सप्तर्षि के सिरे के दो तारों से गुजरने वाली सरल रेखा को उत्तर दिशा में बढ़ाने पर यह एक ऐसे तारे तक पहुँचती है जो अधिक चमकीला है। यह ध्रुव तारा है।

प्रश्न 13 क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर- नहीं। आकाश में तारे गतिमान नही है, परन्तु ऐसा प्रतीत होता है क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर गति करती है। इसलिए लगभग सभी तारे (धुव्र तारा को छोड़कर) पश्चिम से पूर्व की ओर गति करते हुए प्रतीत होते हैं। सिर्फ ध्रुव तारा ही स्थिर दिखता है क्योंकि यह पृथ्वी के झुकाव अक्ष की ओर स्थित है। परन्तु वास्तव में कोई भी तारा गति नहीं करता है।

प्रश्न 14 तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष में क्यों व्यक्त करते हैं? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है?

उत्तर- तारों के बीच की दूरी बहुत ज्यादा किमी. है। इसलिए इतनी अधिक दूरियों को लंबाई के अन्य मात्रक प्रकाश वर्ष में  व्यक्त करते हैं। यह प्रकाश द्वारा एक वर्ष में चली गई दरी है। प्रकाश की चाल 3,00,000 km/sec है। इस प्रकार सूर्य की पृथ्वी से दूरी 150000000 km = 8 प्रकाश मिनट। यदि कोई तारा पृथ्वी से 8 प्रकाश वर्ष दूर है तो इसका अर्थ है वह तारा पृथ्वी से 8 प्रकाश वर्ष 8 x 300000 x 3600 x 24 x 365 =7600000 करोड़ किमी. दूर है।

प्रश्न 15 बृहस्पति की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या की 11 गुनी है। बृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात परिकलित कीजिए। बृहस्पति में कितनी पृथ्वी समा सकती हैं?

उत्तर- माना पृथ्वी की त्रिज्या = R

बृहस्पति की त्रिज्या = 11R

पृथ्वी का आयतन = 4/3 πR3

बृहस्पति का आयतन = 4/3π11R3

बृहस्पति का आयतन ÷ पृथ्वी का आयतन = 4/3π11R3 ÷ 4/3 πR3

अत:, बृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात है 1: 1331

यह ग्रह इतना बड़ा है कि इसमें 1331 पृथ्वी समा सकती हैं।

प्रश्न 16 बूझो ने सौर परिवार का निम्नलिखित आरेख (चित्र 17.29) खींचा। क्या यह आरेख सही है? यदि नहीं, तो इसे संशोधित कीजिए।

उत्तर-

 

Download Class 8 Science Chapter 17 Question Answer in Hindi PDF

 

Leave a Comment

error: