वायु तथा जल का प्रदूषण Class 8 Science Chapter 18 Important Questions Hindi Medium PDF

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण Important Questions with PDF for CBSE Hindi Medium Students During Paper Time. These Important Questions helps you if Your School Follows NCERT Books.

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 18 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

शुद्ध वायु- शुद्ध वायु हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्त्वपूर्ण है। ऐसी वायु जिसमें कार्बन, ऑक्सीजन आदि गैसें सही मात्रा में उपलब्ध हों, शुद्ध वायु कहलाती है। यदि यह उपलब्ध नहीं हो तो हम श्वसन रोगों से ग्रसित हो जाएँगे और स्वस्थ जीवन नहीं जी सकेंगे।

प्रदूषित वायु- यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दुनियाभर में औद्योगीकरण के बढ़ते कदमों से इसकी मात्रा में लगातार वृद्धि हो रही है। विश्व ऊष्णन तथा अम्ल वर्षा आदि इसी के प्रमाण हैं। इसे रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। प्रदूषण रहित ईंधन और सौर ऊर्जा आदि का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 2 पौधा-घर प्रभाव क्या है?

उत्तर- सूर्य की किरणें वायुमण्डल से गुजरने के पश्चात् पृथ्वी की सतह को गरम करती हैं। इसका कुछ भाग पृथ्वी अवशोषित कर लेती है और कुछ परावर्तित हो जाता है। परावर्तित किरणों का कुछ भाग वायुमण्डल में रुककर पृथ्वी को गर्म करता है। इस प्रक्रिया को पौधा-घर प्रभाव कहते हैं। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं। लेकिन अब यह प्रक्रम जीवन के लिए खतरा बन गया है। क्योंकि इस प्रभाव के लिए उत्तरदायी गैसों में CO2 एक है जिसकी मात्रा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड तथा जलवाष्प जैसी अन्य गैसें भी इसमें योगदान देती हैं और इन्हें भी पौधा-घर गैसें कहते हैं।

प्रश्न 3 अम्लीय वर्षा किसे कहते हैं?

उत्तर- हवा के अंदर बहुत सारी जहरीली गैसें मिल जाती है। वर्षा के दौरान वह सारी गैसें पानी के साथ मिलकर नीचे गिरती हैं। जो बेहद ही ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि वह गैसें मिलकर अमल में बदल जाती हैं। इसी को अम्लीय वर्षा कहा जाता है।

Download Class 8 Science Chapter 18 Important Questions in Hindi PDF

 

Leave a Comment

error: