यह दंतुरित मुसकान, फसल Class 10 Hindi Chapter 6 Important Question Answer – क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

NCERT Solution of Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 Chapter 5 यह दंतुरित मुसकान, फसल Important  Question Answer for HBSE. Here We Provides Class 1 to 12 all Subjects NCERT Solution with Notes, Question Answer, HBSE Important Questions, MCQ and old Question Papers for Students.

Also Read :- Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution

  1. Also Read – Class 10 Hindi क्षितिज भाग 2 NCERT Solution in Videos
  2. Also Read – Class 10 Hindi कृतिका भाग 2 NCERT Solution in Videos

NCERT Solution of Class 10th Hindi Kshitij bhag 2/  क्षितिज भाग 2 Kavita 5 यह दंतुरित मुसकान, फसल / Yeh Danturit Muskan, Fasal Important Question And Answer ( महत्वपूर्ण प्रश्न ) Solution.

यह दंतुरित मुसकान, फसल Class 10 Hindi Chapter 5 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


प्रश्न 1. बच्चे की दंतुरित मुसकान का कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर – बच्चे की दंतुरित मुसकान का कवि के मन पर गहरा प्रभाव पड़ा था। वह उसके सुंदर और मोहक मुख पर छाई मनोहारी मुसकान से प्रसन्नता में भर उठा था उसे ऐसा लगा था कि वह धूल-धूसरित चेहरा किसी तालाब में खिले सुंदर कमल के फूल के समान था जो उसकी झोंपड़ी में आ गया था। कवि उसे एकटक देखता ही रह गया था। उसकी मुसकान ने उसे अपनी पत्नी के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर देने के लिए विवश-सा कर दिया था।


प्रश्न 2 बच्चे की मुसकान और एक बड़े व्यक्ति की मुसकान में क्या अंतर है ?

उत्तर – बच्चे की मुसकान में बनावटीपन नहीं होता। वह सहज और स्वाभाविक होती है लेकिन किसी बड़े व्यक्ति की मुसकान बनावटी हो सकती है। वह समय और स्थिति के अनुसार बदलती रहती है, बच्चे की मुसकान में निश्छलता रहती है पर बड़े व्यक्ति की मुसकान में हर समय स्वाभाविकता नहीं होती।


प्रश्न 3. कवि ने बच्चे की मुसकान के सौंदर्य को किन-किन बिंबों के माध्यम से व्यक्ति किया है ?

उत्तर – कवि ने बच्चे की मुसकान से चाक्षुक और मानस बिंबों की सुंदर सृष्टि की है। छोटे छोटे दाँतों से युक्त उसकी मुसकान किसी मृतक को भी पुन: जीवन देने की क्षमता रखती है। उसका धूल-धूसरित शरीर के अंग तो कमल के सुंदर फूल के समान प्रतीत होते हैं। पत्थर भी मानो उसके स्पर्श को पा कर जल के रूप को पा गए होंगे। चाहे कोई कितना भी कठोर क्यों न रहा हो, बाँस या बबूल के समान ही उसका रूप क्यों न हो पर वे सब उसे छू कर शेफालिका के फूलों के समान कोमल हो गया होगा।


प्रश्न 4. कवि के अनुसार फसल क्या है ?

उत्तर – कवि के अनुसार फसल मनुष्य के परिश्रम, लग्न और शारीरिक परिश्रम के साथ प्रकृति के जादुई सहयोग का परिणाम है। जब मनुष्य और प्रकृति मिल कर कार्य करते हैं तभी फसल की प्राप्ति होती है।


 

Leave a Comment

error: cclchapter.com