अठारहवीं सदी का भारत Class 8 इतिहास Chapter 6 Question Answer – हमारा भारत III HBSE Solution

Class 8 इतिहास BSEH Solution for chapter 6 अठारहवीं सदी का भारत Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 8 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत III Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 8 इतिहास – हमारा भारत III Solution

HBSE Class 8 इतिहास / History in hindi अठारहवीं सदी का भारत / atharvi sadi ka bharat Question Answer for Haryana Board of chapter 6 in Hamara Bharat III Solution.

अठारहवीं सदी का भारत Class 8 इतिहास Chapter 6 Question Answer


आओ याद करें

  1. राजाराम की 1700 ई. में मृत्यु के उपरांत इसकी पत्नी ताराबाई ने मुगलों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा।

  2. मुगल सम्राट फर्रुखसियर ने 1717 ई. में मुर्शिद कुली खां को बंगाल का सूबेदार नियुक्त किया।

  3. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला एवं अंग्रेजों के मध्य 23 जून, 1757 ई. को प्लासी की लड़ाई हुई।

  4. 1722 ई. में अवध में सआदत खान ने स्वतंत्र राज्य की स्थापना की।

  5. पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का संबंध सुकरचकिया मिसल से था।

  6. हैदराबाद में स्वतंत्र राज्य की स्थापना 1724 ई. में निजाम-उल मुल्क आसफजाह ने की थी।

  7. कर्नाटक में अनुवरुदीन की मृत्यु के बाद चंदा साहिब नवाब बना।

  8. महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की।


रिक्त स्थान भरें

  1. प्लासी की लड़ाई _______ ई. में लड़ी गई।

  2. पंजाब में उस समय कुल ______ मिसल थी

  3. मारवाड़ में _________ ने स्वतन्त्रता की घोषणा की।

  4. बक्सर का युद्ध ____________ ई. में हुआ।

  5. जयपुर नगर की स्थापना __________ ने की।

उत्तर – 1. 1757 ई., 2. 12, 3. अजीत सिंह, 4. 1764, 5. सवाई जयसिंह।


उचित मिलान कीजिए

  1. शिवाजी
  2. प्लासी का युद्ध
  3. बंदा बहादुर का वध
  4. औरंगजेब की मृत्यु
  5. खगोल शास्त्री शासक
  • सवाई जयसिंह
  • 1707 ई.
  • महाराष्ट्र
  • 1757 ई.
  • 1716 ई.

उत्तर

  1. शिवाजी
  2. प्लासी का युद्ध
  3. बंदा बहादुर का वध
  4. औरंगजेब की मृत्यु
  5. खगोल शास्त्री शासक
  • महाराष्ट्र
  • 1757 ई.
  • 1716 ई.
  • 1707 ई.
  • सवाई जयसिंह

आओ विचार करें :


प्रश्न 1. मराठा शक्ति का उत्कर्ष कैसे हुआ?

उत्तर – औरंगज़ेब के शासनकाल में छत्रपति शिवाजी ने स्वतंत्र राज्य की स्थापना की। शाहू के शासनकाल में मराठा शक्ति न केवल दक्षिण भारत में श्रेष्ठ बनी बल्कि उत्तर भारत में भी मराठा शक्ति का लोहा माना जाने लगा। बालाजी विश्वनाथ एवं बाजीराव महान पेशवा थे। बालाजी ने मराठा-संघ की नींव डाली। 1719 ई. की संधि के अनुसार मराठों को छह मुगल सूबों से चौथ और सरदेशमुखी वसूल करने का अधिकार मिला था। 1752 ई. में सम्राट और पेशवा के मध्य एक सन्धि हुई जिसके अनुसार सम्राट ने मराठों को मुगलों के अधीन क्षेत्र जैसे पंजाब, राजपूताना, सिंध मुल्तान आदि से चौथ लेने का अधिकार दे दिया तथा इसके बदले में मराठों ने मुगलों की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा का उत्तरदायित्व अपने ऊपर ले लिया। दिल्ली-दरबार में मराठों ने हिन्दुस्तानी अमीर वर्ग का समर्थन किया। मराठे इस वर्ग के साथ मिलकर सम्राटों को गद्दी पर बैठाने और उतारने लगे।


प्रश्न 2. पानीपत के तीसरे युद्ध का क्या महत्व था?

उत्तर – पेशवा बालाजी बाजीराव ने अपने चचेरे भाई सदाशिवराव भाऊ के नेतृत्व में अहमदशाह अब्दाली के विरुद्ध एक विशाल सेना भेजी। 14 जनवरी 1761 ई. को मराठों और अब्दाली के बीच पानीपत का इतिहास प्रसिद्ध युद्ध हुआ। इस युद्ध में मराठे पराजित हुए और अनेक मराठा सरदार युद्ध क्षेत्र में मारे गये। इस युद्ध में मराठों की अपार जन-हानि हुई। पेशवा की शक्ति कमजोर हो गई और मराठा साम्राज्य उत्तर भारत से पीछे हट गया।


प्रश्न 3. 18वीं शताब्दी में बंगाल की राजनीतिक स्थिति कैसी थी ?

उत्तर – 18वीं शताब्दी में बंगाल की राजनीतिक स्थिति में बहुत उथल-पुथल चल रहा था। मुगल साम्राज्य की कमजोर व्यवस्था का लाभ उठाकर बंगाल के शासक ने बंगाल हो स्वतंत्र घोषित कर दिया। उसने बंगाल में शांति स्थापित की और विद्रोही जमींदारों पर नियंत्रण रखा। 18 वीं सदी के मध्य में शासक अलीवर्दी खाँ ने बंगाल की नवाबी प्राप्त की और 1740 ई. में स्वयं को बंगाल का स्वतंत्र शासक घोषित किया। उसके शासन काल में ‘यूरोपीय कम्पनियों’ ने बंगाल में अपने व्यापार का प्रसार किया। उसने अपने शासन काल में अंग्रेज़ों और फ्रांसीसियों को अपने नियंत्रण में रखा और अंग्रेज़ों को कलकत्ता और फ्रांसीसियों को चन्द्रनगर में अपनी कोठियों की किलेबन्दी करने की आज्ञा नहीं दी। उसकी मृत्यु के उपरान्त सिराजुद्दौला बंगाल का नवाब बना। सिराजुद्दौला अनुभवहीन था। उसका अंग्रेज़ों से संघर्ष हो गया। षड्यंत्रों के द्वारा अंग्रेज़ों ने नवाब के सेनापति एवं बंगाल के कुछ प्रमुख व्यक्तियों को लालच देकर खरीद लिया जिसके कारण 1757 ई. में प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की पराजय हुई। उसे अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा और मीर जाफर बंगाल का नवाब बना। कुछ वर्षों बाद तीन शासकों ने मिलकर अंग्रेज़ों को सबक सिखाने की योजना बनाई और 1764 ई. में बक्सर का युद्ध हुआ। युद्ध में तीनों की संयुक्त सेना हार गई। इसके फलस्वरूप बंगाल कंपनी के शासन की बेड़ियों में जकड़ गया।


प्रश्न 4. 18वीं शताब्दी में भारतीय समाज एवं अर्थव्यवस्था की प्रमुख विशेषताएं कौन-कौन सी थी?

उत्तर

  1. कृषि आधारित परम्परागत अर्थ व्यवस्था का होना।
  2. ग्रामीण सामाजिक संरचना का आत्मनिर्भर होना।
  3. प्रकृति पर निर्भर संसाधनों का होना।
  4. संयुक्त परिवार प्रणाली एवं पुरुष प्रधान समाज का होना।
  5. भारतीय समाज में मध्य वर्ग का उदय होना।

प्रश्न 5. अवध एक स्वतंत्र राज्य के रूप में कैसे स्थापित हुआ?

उत्तर – अवध के स्वतंत्र राज्य की स्थापना ‘सआदत खाँ बुरहान-उल-मुल्क’ ने की। उसकी नियुक्ति 1722 ई. में अवध के मुगल सूबेदार के रूप में हुई थी। उसने विद्रोही ज़मींदारों को दबाया, उनके विरुद्ध सैनिक कार्यवाही की और उन्हें भू-राजस्व देने पर विवश किया। उन्होंने प्रशासन एवं सेना को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया। उसने अवध के किसानों की दशा सुधारने का प्रयास किया और ज़मींदारों के अत्याचारों से उनकी रक्षा की। उसकी 1739 ई. में मृत्यु के पश्चात् उसका भतीजा सफदरजंग अवध का शासक बना। उसने रूहेलों और पठानों के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने मराठों और जाटों के प्रति मित्रता की नीति अपनाई और रूहेलों तथा पठानों के विरुद्ध उनकी सहायता प्राप्त की। सफदरजंग ने 1754 ई. तक शासन किया।


आओ करके देखें :


प्रश्न 1. भारत के मानचित्र पर 18वीं शताब्दी के राज्यों को दर्शाइए ।

उत्तर


प्रश्न 2. यदि आप पानीपत के तीसरे युद्ध में सेनापति होते तो मराठों को युद्ध जिताने के लिए क्या योजना बनाते? अपने विचार प्रकट कीजिए।

उत्तर – यदि मैं पानीपत के तीसरे युद्ध में सेनापति होता तो मैं अहमदशाह अब्दाली के बारे में जानकारी इकट्ठी करने की सलाह देता और साथ ही एक बेहतर रणनीति की सलाह देता जिससे युद्ध आसानी से जीता जा सके।


परियोजना कार्य :


प्रश्न 1. अठारहवीं सदी के राज्यों की जानकारी संग्रह करके उनकी स्थिति की चर्चा कीजिए।

उत्तर

इसके बारे में जानकारी छात्र स्वयं इकट्ठी करें।


 

Leave a Comment

error: