बचपन Class 6 Hindi Chapter 2 Summary – वसंत भाग 1 NCERT Solution

NCERT Class 6 Hindi वसंत भाग 1 Bachpan / बचपन Chapter 2 Summary for Preparation of Exams. Here we Provide Class 1 to Class 12 all subjects NCERT Solution with Question Answer, Important Questions, MCQ and Path ka Sar for Various State Boards like CBSE, Haryana Boards and Other baords.

Also Read : – Class 6 Hindi वसंत भाग 1 NCERT Solution

NCERT Class 6 Hindi वसंत भाग 1 / Vasant Bhag 1 Bachpan / बचपन Chapter 2 Summary / पाठ का सार Solution.

बचपन Class 6 Hindi Chapter 2 Summary


पाठ का सार

बचपन लेखिका कृष्णा सोबती का एक संस्मरण है। इसमें लेखिका अपने बचपन के बारे में बताती है। परिवार में सभी लेखिका को जीजी कहते हैं। लेखिका अब बड़ी उम्र की हो गई है, इतनी बड़ी कि वह हमारी नानी, दादी या फिर बड़ी मौसी की उम्र की भी हो सकती है। लेखिका पिछली शताब्दी में पैदा हुई, जहां रंग-बिरंगे कपड़े और तरह-तरह की पोशाके होती थी। लेखिका को बचपन के फ्रॉक, दो ट्यूनिक, मोजे और स्टॉकिंग आज भी याद है। रविवार की सुबह लेखिका को अपने मोजे पोलिस भी स्वयं करने पड़ते थे। शनिवार को उनको ओलिवो-ओयल भी पीना पड़ता था। लेखिका के समय में कुछ घरों में ग्रामोफोन थे। उनके बचपन की कुल्फी आइसक्रीम में, कचोरी समोसा पेटीज में तथा शहतूत का शरबत कोक-पेप्सी में बदल चुका है। लेखिका को हफ्ते में एक बार चॉकलेट खरीदने की छूट थी। लेखिका ने अपना बचपन शिमला में व्यतीत किया इसीलिए लेखिका को वहां के खट्टे मीठे काफल भी याद आते हैं। शिमला में उन्होंने घुड़सवारी का खूब आनंद लिया। वहां का मशहूर स्कैंडल पॉइंट एक मनमोहक दृश्य दर्शाता है। इसके ठीक सामने वाली दुकान के शोरूम में शिमला कालका ट्रेन का मॉडल था जो उस शताब्दी की तेज रफ्तार वाली गाड़ी थी। उससे लगती दुकान से लेखिका ने डॉक्टर अंग्रेज से एक काले फ्रेम का चश्मा भी खरीदा था। जिस पर उसके चचेरे भाई ने उसे बहुत चिढ़ाया भी था। उस समय लेखिका को वह चश्मा बहुत अजीब लगता था जो आज उसके जीवन का एक हिस्सा बन चुका है। लेखिका को आज भी दुपट्टो का ओढ़ना और हिमाचली टोपियां याद है।


Leave a Comment

error: