गणित गौरव ब्रह्मगुप्त Class 9 नैतिक शिक्षा Chapter 7 Question Answer HBSE Solution

Class 9 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 7 गणित गौरव ब्रह्मगुप्त Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 9 Naitik Siksha Chapter 7 गणित गौरव ब्रह्मगुप्त / Ganit Gaurav Brhamgupt Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 9th Book Solution.

गणित गौरव ब्रह्मगुप्त Class 9 Naitik Siksha Chapter 7 Question Answer


प्रश्न 1. महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर – महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त का जन्म 598 ई० में भिनमाल, माउण्ट आबू राजस्थान में हुआ।


प्रश्न 2. ब्रह्मगुप्त के खगोलशास्त्र से सम्बन्धित प्रसिद्ध ग्रन्थ का नाम बताओ।

उत्तर – ब्रह्मस्फुटसिद्धान्त


प्रश्न 3. ब्रह्मगुप्त द्वारा प्रतिपादित ‘कुट्टकाध्याय’ का सम्बन्ध गणित की किस शाखा से है?

उत्तर – बीजगणित से


प्रश्न 4. ब्रह्मगुप्तकृत ‘खण्ड खाद्य’ का मुख्य विषय क्या है?

उत्तर – इस ग्रन्थ में विशेषकर अन्तर्वेशन तथा समतल त्रिकोणमिति एवं गोलीय त्रिकोणमिति दोनों में (ज्या) और (कोटिज्या) के नियम उपलब्ध हैं।


प्रश्न 5. ‘ब्रह्मस्फुट सिद्धान्त’ व ‘खण्ड खाद्य’ का अरबी भाषा में अनुवाद किन ग्रन्थों के रूप में किया गया है?

उत्तर – ‘ब्रह्मस्फुट सिद्धान्त’ व ‘खण्ड खाद्य का अनुवाद अरबी भाषा में ‘सिन्द हिन्द’ और ‘अलठ-अरकन्द’ नामक ग्रन्थों के रूप में किया गया।


प्रश्न 6. ब्रह्मगुप्त का गणित के क्षेत्र में क्या योगदान है?

उत्तर – ब्रह्मगुप्त का सबसे महत्वपूर्ण योगदान चक्रीय चतुर्भुज पर है। उन्होने बताया कि चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर लम्बवत होते हैं। ब्रह्मगुप्त ने चक्रीय चतुर्भुज के क्षेत्रफल निकालने का सन्निकट सूत्र तथा यथातथ सूत्र भी दिया है।


प्रश्न 7. पाठ में किन-किन महान गणितज्ञों के नाम आए हैं?

उत्तर – ब्रह्मगुप्त, भास्कराचार्य, आर्यभट्ट।


प्रश्न 8. किस विद्वान ने बीजगणित का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया है?

उत्तर – अंग्रेज विद्वान कोलबुक ने


प्रश्न 9. ब्रह्मगुप्त प्रमेय का सूत्र चार्ट पर लिखकर कक्षा में लगाओ।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


प्रश्न 10. आधुनिक भारत के तीन प्रतिष्ठित गणितज्ञों के चित्र एकत्र कर कक्षा कक्ष में लगाओ तथा उनके गणित सम्बन्धी कार्यों की चर्चा करो।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


Leave a Comment

error: